हथियारबंद अपहरणकर्ताओं ने जहाज पर जमाया कब्जा, यमन के पास अदन की खाड़ी की है वारदात

खबर सार :-

लंदन, यमन के पास अदन की खाड़ी में हथियारबंद लोगों ने एक मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
Yemen के पास अदन की खाड़ी में कार्गो जहाज हाईजैक, UKMTO ने जारी की चेतावनी

खबर विस्तार : -

लंदन, आज सुबह 06ः30 के करीब जीएमटी पर कुछ हथियारबंद लोग जहाज पर चढ़े थे। इन्होंने दबाव पूर्ण तरीके से उस पर कब्जा कर लिया। इस घटना के बाद से एक बार फिर समुद्री यात्राओं और सेवाओं पर संकट गहरा गया है। असुरक्षा का डर होने का माहौल बन गया है। यमन के बलहाफ तट से लगभग 64 समुद्री मील (करीब 119 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम के आसपास यह घटना बताई जा रही है।

इस संबंध में कहा जा रहा है कि ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। समुद्री सीमाओं पर चौकसी के बाद यह सब हो रहा है। UKMTO ने जहाज के कप्तान के हवाले से जानकारी दी। यह जानकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार है। इसमें यूकेएमटीओ ने कहा कि संबंधित एजेंसियां इस घटना की जांच कर रही हैं। इसके साथ ही सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मोदी ने काशी-तमिल संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया: राधाकृष्णन

जहाज चालकों को किया गया है अलर्ट 

इस क्षेत्र में मौजूद सभी जहाजों को अलर्ट कर दिया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत यूकेएमटीओ को देने की सलाह दी गई है। जहाज हाईजैक होना अपने आप में बड़ी दहशतगर्द प्रयास है। दुनिया का कोई भी देश हो सकता है।  अदन की खाड़ी बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट के जरिए लाल सागर (रेड सी) से जुड़ी हुई है। यह एशिया और यूरोप के बीच समुद्री व्यापार का एक बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है।

बड़े पैमाने पर इससे मालवाहक जहाज गुजरते हैं। पिछले कुछ महीनों में इस क्षेत्र और आसपास के समुद्री इलाकों में कई व्यापारिक जहाजों पर हमले और अपहरण की घटनाएं सामने आई हैं। इससे और भी डर की गुंजाइश बन रही है। कई बार हमले भी किए गए हैं। 
इसी माह 20 चालक दल के सदस्यों को बचाया गया

समुद्री मार्ग में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी

इसी महीने की शुरुआत में भारतीय नौसेना ने अरब सागर में समुद्री लुटेरों के कब्जे में फंसे मछली पकड़ने वाले जहाज अजिनी के सभी 20 चालक दल के सदस्यों को सफलतापूर्वक बचाया था। इसे बचाने के लिए एक अभियान चलाया गया था। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि यह अभियान मुंबई से 3,000 किलोमीटर से अधिक दूर अरब सागर में चलाया गया था और इसे बेहद सुनियोजित तरीके से 48 घंटे के भीतर अंजाम दिया गया। राजनाथ सिंह ने आज की घटना पर कहा कि अदन की खाड़ी में ताजा हाईजैकिंग की घटना ने एक बार फिर इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, जहां दुनिया के बड़े हिस्से का समुद्री व्यापार होकर गुजरता है।

अरब सागर में हथियारों से लैस मिले थे समुद्री लुटेरे 

उस घटना को याद करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना ने तेजी से जहाज की पहचान की। इस जहाज में कई लोग बंधक बनाए गए थे। इसमें हथियार भी थे।भारतीय वायुसेना के अपना पूरा ध्यान इस अभियान की सफलता पर लगा रखा था। इसलिए लोगों को समय पर मदद दी जा सकी। इस जहाज में देखा गया तो भारी हथियारों से लैस समुद्री लुटेरों थे। इनके कब्जे से चालक दल और जहाज था।

भारतीय नौसेना की उच्च तैयारी और पूरे क्षेत्र में समुद्री खतरों का मजबूती से सामना करते हुए सभी को सुरक्षित निकला। इस घटना को लेकर राजनाथ सिंह ने एक पोस्ट किया था। इसमें कहा था कि मैं भारतीय नौसेना को बधाई देता हूं, जिसने 2 नवंबर 2026 को अरब सागर में मुंबई से 3,000 किलोमीटर से अधिक दूरी पर समुद्री लुटेरों के कब्जे में फंसे मछली पकड़ने वाले जहाज अजिनी के सभी 20 चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए 48 घंटे का सुनियोजित अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया।

यह भी पढ़ें:  भोपाल में सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों का हल्ला बोल, दो घंटे हाईवे पर रहा जाम

अन्य प्रमुख खबरें