बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, पीएम मोदी से आज होगी मुलाकात

खबर सार :-

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह दोस्ती की पुरानी परंपरा निभाएंगे। पीएम मोदी के साथ मुलाकात के दौरान जरूरी विषयों पर वार्ता करेंगे। किन क्षेत्रों में एक साथ काम कर विकाश को रफ्तार दे सकते हैं? ऐसी संभावनाओं पर भी चर्चा हो सकती हैै।
बेल्जियम बना भारत का साथिया, प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर पहुंचे नई दिल्ली

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली : बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर गुरुवार को तीन दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंच गए हैं। उनकी भारत में यह पहली यात्रा है। पिछले साल फरवरी में उन्होंने पदभार संभाला था। भारत आने का उनका मकसद यहां का व्यापार, तकनीकी, रक्षा प्रणाली और आभूषणों की खूबियों से परिचित होना है। इसके लिए उन्होंने भारत से दास्ती के लिए हाथ बढ़ाया है। कई क्षेत्रों में वह भारत के साथ काम करना चाहते हैं। बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रेंकेन भी भारत आने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बने हैं। 

यह भी पढ़ें :ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा, रक्षा सचिव हेगसेथ के साथ चल रहे थे मतभेद : रिपोर्ट

स्वागत के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मौजूद रहे 

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर दिल्ली पहुंचे तो वहां पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने उनका स्वागत किया। इस बारे में मंत्रालय ने एक्स में लिखा, “भारत में आपका स्वागत है। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के आधिकारिक यात्रा के दौरान नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एक दोस्त का स्वागत करने के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ वहां मौजूद रहे। इस यात्रा से दोनों देशों में घनिष्ठ और बहुआयामी साझेदारी की संभावनाएं हैं। यह यात्रा और उनकी दिलचस्पी मजबूत यारी की ओर इशारा कर रही है। 

बेल्जियम और भारत के प्रधानमंत्री की होगी द्विपक्षीय वार्ता

बेल्जियम के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान एक साथ काम की रेखाएं खींचेंगे, उसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि हम बेल्जियम पर कितना भरोसा कर सकते हैं। द्विपक्षीय व्यापार, रक्षा सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और व्यापक भारत-ईयू संबंधों को मजबूत के लिए इस यात्रा को महत्व दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि बार्ट डी वेवर और पीएम मोदी गुरुवार को मिलेंगे। ऐसी बातें पहले भी चल रही थी। कहा जा रहा था कि दोनों की मुलाकात के बाद दोनों द्विपक्षीय संबंधों के पूरे आयाम के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

वेवर मुंबई में हीरा कारोबारियों से मिलेंगे 

 पीएम डी वेवर भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के संदर्भ में एक भाषण भी देंग। यह भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक व्यापारिक कार्यक्रम का हिस्सा है। मुंबई पहुंचने से पहले नई दिल्ली में बार्ट डी वेवर सभी काम पूरा कर लेंगे। मुंबई में वह हीरा (डायमंड), बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि भारत-बेल्जियम साझेदारी को और मजबूत करने और व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, कनेक्टिविटी को मजबूती के लिए यह यात्रा जरूरी थी। इससे दोनों देशों में लोगों के बीच संबंधों सहित आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के साथ-साथ भारत-ईयू और भारत-यूरोप संबंधों को और गहरा करने का अवसर मिलेंगे।

मित्रता करने वाला पहला यूरोपीय देश 

1947 में जब भारत स्वतंत्र हुआ तो वेल्जियम राजनयिक संबंध स्थापित करने वाले पहले यूरोपीय देशों में से एक था। बेल्जियम भारत का ऐसा मित्र देश है, जिसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का भी समर्थन किया है। कई बार विदशी यात्राओं का अर्थ नहीं निकलता, किंतु वेल्जियम हमेशा साथ रहने वाला और साथ देने वाला राष्ट्र है, इसलिए भारत उनका भव्य स्वागत कर रहा है। 

प्रधानमंत्री वेवर की यात्रा में शामिल मुद्दे

1.  भारत के पीएम से नई दिल्ली में उच्च स्तरीय वार्ता।

2.  व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, संपर्क और कनेक्टिविटी के साथ क्षेत्रीय तथा वैश्विक हितों पर बातचीत।  

3.  भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के संदर्भ में एक व्यावसायिक कार्यक्रम में मुख्य भाषण देना।

4.  मुंबई की यात्रा के दौरान हीरा (डायमंड), बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के प्रमुख हितधारकों से मुलाकात करेंगे। 

यह भी पढ़ें : पाक ने हटा दी पीएम मोदी की फोटो, एससीओ समिट की आधिकारिक फोटो एडिट कर पोस्ट किया
 

अन्य प्रमुख खबरें