अनुराग ठाकुर ने कहा, सुर्खियों में बने रहने के लिए राहुल गांधी झूठ बोलते हैं

खबर सार :-

आज दिल्ली में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेताओं ने एक मार्च निकालकर राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। अनुराग ठाकुर ने राहुल को झूठ की दुकान कहा। रांची में छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी को दोहरा चरित्र वाला बताया। भाजपा ने कहा कि सदन में अमितशाह जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन राहुल गांधी सदन आ ही नहीं रहे।
राहुल गांधी ने खोल रखी है झूठ की दुकान: अनुराग ठाकुर

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली। आज दिल्ली में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेताओं ने एक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। कांग्रेस के खिलाफ बोलते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि दिल्ली प्रदर्शन के दौरान उनका नजरिया कुछ और था। अब रांची प्रकरण में उनका प्रदर्शन कुछ और है। नई दिल्ली में आज एनडीए के नेताओं की बैठक हुई, इसके बाद सांसदों ने एक मार्च निकाला। इसमें गृह मंत्री अमित शाह के साथ विपक्ष को घेरने के लिए एनडीए सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार की ओर मार्च निकाला।

यह भी पढ़ें: रूस के औद्योगिक शहर पर यूक्रेन का प्रभावशाली हमला, अब तक 13 लोगों के मरने की पुष्टि

 झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की बर्बर कार्रवाई का जवाब मांगने के लिए सत्ता पक्ष के नेताओं ने राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की है। सत्ता पक्ष के सांसदों ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन राहुल गांधी क्यों नहीं दिखते हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने पुरजोर ढंग से छात्रों के मुद्दे को उठाये थे। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने इस मामले में कहा है कि झारखंड में युवाओं के साथ न्याय करना चाहिए। वहां पर राहुल गांधी का समर्थन सरकार को है। उन्होंने कहा कि राज्य में कैसे युवाओं के साथ अत्याचार हो रहा है, दूसरी ओर हुए गृह मंत्री से जवाब मांगते हैं।

राहुल गांधी सुर्खियां बटोरने के लिए केवल झूठ बोलते

वह खुद सदन में नहीं आते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी सुर्खियां बटोरने के लिए केवल झूठ बोलते रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय झा ने कहा कि हम सब सदन में चर्चा के लिए तैयार हैं। संजय ने कहां की राहुल गांधी सदन में हर बार बोलने से रोक रहे हैं, इसलिए हम लोग उनके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस ने जो कार्रवाई की ह,ै आज एनडीए नेताओं ने संसद परिसर में मार्च निकालकर उसका विरोध किया है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ की दुकान बन गई है।

कांग्रेस छात्रों का इस्तेमाल कर अपनी राजनीति मजबूत करना चाह रही

कांग्रेस छात्रों का इस्तेमाल करके अपनी राजनीति मजबूत करना चाह रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जब छात्रों को न्याय दिलाने की बात आती है, तो राहुल गांधी नदारत हो जाते हैं। ऐसा वह पहले कई बार कर भी चुके हैं। कांग्रेस और उनके सहयोगी पीछे हट जाते हैं। उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि जिस तरह से पुलिस ने छात्रों पर लाठी चलाई है और इस मामले में रांची सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की, यह दिखाता है कि छात्रों के प्रति उनकी सरकार कितनी संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि आज उनकी चुप्पी से देश को जवाब मिल गया है। याद दिलाते हुए जगदंबिका पाल ने कहा कि संसद में वह भाषण के दौरान केवल छात्रों के मुद्दे उठा रहे थे। उसमें भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का मोदी-शाह पर बड़ा हमला: 'संसद में सामना करने की हिम्मत नहीं'

आज वह चुप क्यों हैं,? भाजपा के सहयोगी दलों में से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि आज जब सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है तो भी कुछ हंगामा करके गोल पोस्ट बदलता रहता है। जिस तरह से विपक्ष पूरे सत्र सदन को बाधित करता रहा, उसका जवाब देना पड़ेगा। अपनी बात रखने के लिए भाजपा नेत्री बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी को झारखंड के मामले में कहा कि विपक्ष के नेता की तरह जवाब दे रहे हैं। वह जो कहते हैं, उसे टाल देते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि छात्रों पर लाठी चार्ज, वाटर कैनन हुआ, राहुल गांधी उसका जवाब देने के लिए सदन आवें, क्योंकि उनकी पार्टी झारखंड सरकार में भागीदार है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इसी तरह कई मामलों में राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की।

मोदी विरोध के कारण देश को तोड़ने वाला काम करती

उन्होंने कहा कि यह जो राहुल गांधी हैं, इनका चरित्र दोहरा है। मोदी विरोध के कारण देश को तोड़ने वाला काम करती है। उनके लिए संदेश है कि अपनी दोहरी मानसिकता को बंद करें और छात्रों के साथ आएं। उनके साथ न्याय करें, जैसा उन्होंने दिल्ली में किया था।  झारखंड मैं छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने भी प्रदर्शन किया था। सरकार ने कई लोगों को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया। छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने कहा छात्र हित की बात की जा रही है तो उन्हें पीटा जा रहा है। विधानसभा परिसर के अंदर हम पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। ऐसा करना क्या कानून सम्मत है? उन्होंने कहा सरकार की ओर से किया गया काम शर्मनाक है। इसमें कांग्रेस पूरी तरह सहभागी है। छात्रों के साथ जिस तरह का सलूक किया गया, वह बेहद निंदनीय है। उनका दोहरा रवैया और कांग्रेस का असली चेहरा दोनों साथ-साथ चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: गौतम अदाणी ने अमेरिकी अदालत के फैसले का किया स्वागत, निर्माण कार्य जारी रखने का लिया संकल्प

अन्य प्रमुख खबरें