राहुल गांधी पर भड़के अनुराग ठाकुर, कहा सबसे बड़े उत्पाती
खबर सार :-
भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गांधी को सबसे बड़ा उत्पाती बताया। संसद में गतिरोध के बाद पक्ष और विपक्ष में कई बार टकराव देखा गया।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गांधी को सबसे बड़ा उत्पाती बताया। संसद में गतिरोध के बाद पक्ष और विपक्ष में कई बार टकराव देखा गया। छात्रों के सहारे अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना के लिए कई दलों के लोग कोषिष करते रहे। यह बात सांसद अनुराग ठाकुर ने उठाते हुए कहा कि मेरा इतना ही कहना है कि सोरोस के चमचे, इंदिरा के नाते, राहुल गांधी सबसे बड़े उत्पाती इस वक्तव्य के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैै। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में आपातकाल के दौरान एक लाख छात्रों को जेल में डाला गया।
राहुल गांधी छात्रों के सहारे अपनी विजय देखना चाहते
याद दिलाते हुए कहा कि यह कांग्रेस का इतिहास है। सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार के मामले में आज जमानत पर हैं, वह लोग भी छात्रों के हित कह बात करेंगे? पूर्व की सरकारों में हुई परीक्षाओं का भी उन्होंने जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि जिनकी सरकारों के समय 100 से अधिक पेपर लीक हुए, क्या वे छात्रों के हक में बोलेंगे? यह बात अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर कहा था। भाजपा के तेजतर्रार नेता ने आरोप लगाए कि राहुल गांधी छात्रों के सहारे अपनी विजय देखना चाहते हैं। वह राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। राहुल गांधी पर कहा कि इसलिए छात्र उन्हें अपने आंदोलन में बुलाने को राजी नहीं थे।
भाजपा और उसके सहयोगी दलों के लोग एक स्वर में बोलने लगे
दोनों पक्षों में सहमति बनने पर मंगलवार को 9 घंटे सदन में चर्चा हुई। इस दौरान सदन में कांग्रेस पार्टी के सदस्य विषय से हटकर बोले। ठाकुर ने कहा कि 9 शब्द भी कांग्रेस के लोग बिल पर नहीं बोले। इनका छात्रों, आंदोलन और पेपर लीक से कोई लेना-देना था भी नहीं है। आरोप है कि कांग्रेस चर्चा भी नहीं चाहते थी। कई दिनों से हंगामा चलाया जा रहा था। पीयूष गोयल ने कहा कि हार बारबार मिलने के कारण एक अलग तरह का माहौल बनाया जा रहा है। हंगामा हुआ तो भाजपा और उसके सहयोगी दलों के लोग एक स्वर में बोलने लगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान 17 पेपर लीक हुए, इस पर वह नहीं बोलना चाहते हैं। तब के शिक्षा मंत्री को कांग्रेस ने राज्य में पार्टी इकाई का प्रमुख बना दिया। कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उस नेता को ताज पहनाने का काम किया। उनका छात्र मोह तब कहां था?
रामदास आठवले ने कहा, राहुल को झूठे आरोप की आदत
वहीं, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि इस मामले पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रह्लाद जोशी पर जो आरोप लगाए हैं, वे असत्य हैं, विषय भी कानून बनाने का था। प्रह्लाद जोशी कर्नाटक में अनेक सालों से राजनीति कर रहे हैं। उनका नाम लेना विषय से हटकर था। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे मुझे लगता है कि राहुल गांधी को झूठे आरोप लगाने की आदत है।
प्रक्रिया आगे बढी और चार्जशीट दाखिल करने के चरण तक पहुंच गई
दूसरी ओर पटना में पेपर लीक बिल, नीट पेपर लीक चार्जशीट, राहुल गांधी की टिप्पणियों और अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रमों पर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने नीट परीक्षा मामले में तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी। यह प्रक्रिया आगे बढी और चार्जशीट दाखिल करने के चरण तक पहुंच गई है। संसद में पेपर लीक पर चर्चा को लेकर नीरज कुमार ने कहा कि पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष जैसा चाहा सत्ता पक्ष ने इसे मान लिया। लेकिन अगर राहुल गांधी आलोचना करना चाहते हैं, तो अशोक गहलोत सरकार की 15 परीक्षाओं की करें। उनके समय में यह पेपर लीक हुए थे। बता दें कि बुधवार को भी संसद में हंगामा होता रहा।
यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री ने नगरोटा में दिया बयान, बोले चार वर्षों में सरकारी स्कूलों का स्वरूप बदल जाएगा
अन्य प्रमुख खबरें
-
यूपी जल परिवहन को मिली मंजूरी, काशी की गंगा में चलेंगी स्टीमर
2026-10-27
-
Maharashtra में सियासी पारा चढ़ा: भाजपा खोल रही ठाकरे का पोल
2026-10-27
-
बिना ठोस वजह इस्तीफा देने वाले विधायकों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
2026-10-27
-
उमर अब्दुल्ला कैबिनेट विस्तार: उपराज्यपाल ने 4 मंत्रियों को दिलाई शपथ
2026-10-27
-
CM Yogi ने बताया इतिहास: यूपी में Investment होना था, दिल्ली का सहारा लेना पड़ा
2026-10-26
-
TMC के असली और नकली की जंग, ममता बनर्जी पर हमले का आरोप
2026-10-26
-
सुल्तानपुर में राहुल गांधी के काफिले की दुर्घटना की एसआईटी जांच शुरू
2026-10-26
-
खड़गे ने प्रधानमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी, कहा- मोदी का बाप भी जाएगा
2026-10-26
-
राहुल गांधी अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना, राहुल के काफिले की गाड़ियां टकराईं
2026-10-26
-
Congress अध्यक्ष को समझा रहे कार्यकर्ता को पीटा, PM MODI पर बोल रहे थे Kharge
2026-10-25
-
JDU से निकाले गए बाहुबली अनंत सिंह की अब जाएगी विधायकी !
2026-10-25
-
लिकटेंस्टीन के राजकुमार आएंगे भारत, ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा सैन्य अभ्यास
2026-10-25
-
नितिन नवीन ने रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
2026-10-25
-
56 सौ मीटर ऊंचाई पर होगी दौड़, माणा पास से औली पहुंचेंगे धावक
2026-10-25
-
डुमरियागंज में आप की जन-आक्रोश रैली, सांसद संजय सिंह का हमला
2026-10-24