Lucknow: लखनऊ कचहरी में वकीलों के चैंबर पर बुलडोजर एक्शन, जमकर हुआ बवाल, पुलिस ने भांजी लाठी
खबर सार :-
Lucknow Bulldozer Action Lawyers Chambers: लखनऊ ज़िला अदालत के आस-पास बने चैंबर और दुकानों को गिराने के लिए आज सुबह बुलडोज़र का इस्तेमाल किया गया। यह कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई। अदालत ने हेल्थ बिल्डिंग और अदालत के आस-पास बने 240 अवैध वकीलों के चैंबर को गिराने का आदेश दिया था।
खबर विस्तार : -
Lucknow Bulldozer Action Lawyers Chambers: यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह वकीलों (Lawyers) के अवैध चैंबरों पर नगर निगम का बुलडोज़र चला। जब सुबह प्रशासनिक टीम बुलडोज़र लेकर पहुंची, तो सैकड़ों वकील मौके पर जमा हो गए और विरोध में नारेबाजी करने लगे। जब पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की, तो वकीलों और दुकानदारों के बीच तीखी बहस हो गई। इस हंगामे के बीच, धक्का-मुक्की और हाथापाई के साथ पत्थरबाजी भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने लाठीजार्च कर वकीलों और दुकानदारों को उस इलाके से हटा दिया। फिलहाल, नगर निगम के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात हैं।
Lucknow Bulldozer Action: कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर
पुलिस प्रशासन ने बताया है कि वकीलों ने सड़क, फुटपाथ और नालियों पर कब्ज़ा करके अपने चैंबर बना लिए थे। इसके अलावा, इन अनाधिकृत इलाकों में फोटोकॉपी की दुकानें भी खोल ली गई थीं। कोर्ट ने अवैध कब्ज़ों को हटाने का आदेश जारी किया। इसके बाद, नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किए गए। जहां कुछ लोगों ने अपनी मर्जी से अपने कब्जे हटा लिए, वहीं बड़ी संख्या में कब्ज़े बने रहे; आदेश का पालन न होने पर ही यह मौजूदा कार्रवाई शुरू की गई।
72 चैंबरों को गिराने का था आदेश
वकीलों की माने तो हाई कोर्ट ने 72 चैंबरों को गिराने का आदेश दिया था; हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जिन खास चैंबरों को गिराने के लिए चुना गया था, उन पर बुलडोज़र नहीं चलाए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस कार्रवाई के बारे में उन्हें पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उनका कहना है कि यह सब गलत है। यह सब कुछ खास लोगों की मिलीभगत के कारण हो रहा है। वकीलों के बैठने की जगह हटाई जा रही है। अगर सभी चैंबरों को गिराने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था की जाती तो बेहतर होता।
इस बीच, लखनऊ के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (पश्चिम), कमलेश दीक्षित ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अवैध ढांचों को हटाया जा रहा है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान तय नियमों के अनुसार ही चलाया जा रहा है, और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
क्या है पूरा मामला, क्यों गिराए गए चैंबर
दरअसल हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने हेल्थ बिल्डिंग और कोर्ट कॉम्प्लेक्स के आसपास बने 240 अवैध वकीलों के चैंबरों को ढहाने का आदेश दिया था। इसके बाद, नगर निगम ने नोटिस लगाए थे। इतना ही नहीं वकीलों को अपने अवैध चैंबर हटाने के लिए समय दिया गया था। समय सीमा खत्म होने के बाद भी, ये चैंबर नहीं हटाए गए। जिसके बाद उन्हें बुलडोज़र से ढहा दिया गया। फिलहाल, मौके पर तनावपूर्ण स्थिति है। 4 एसीपी, पीएसी और 10 थानों की फोर्स मौके पर तैनात है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुजफ्फरनगर में भयंकर सड़क हादसा, 6 लोग जिंदा जले
2026-11-09
-
महोबा में 481 परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन, 2,996 की आबादी होगी लाभान्वित
2026-11-07
-
दिवाली की पूर्व संध्या पर दीयों से जगमगा उठी काशी, बाजारों में रही भीड़
2026-11-07
-
रामपथ पर साकार हुई रामायण, ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजी अयोध्या
2026-11-07
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
2026-11-07
-
अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ, लोक संस्कृति के रंगों ने बांधा समां
2026-11-07
-
झांसी में मऊरानीपुर बस स्टैंड पर करोड़ों के जेवरात चोरी का खुलासा
2026-11-07
-
12 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी लाइब्रेरी, जानकीपुरम में हो गया काम शुरू
2026-11-07
-
धनतेरस पर ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद में हुआ 1,000 करोड़ का कारोबार
2026-11-07
-
धनतेरस पर सीएम योगी की अपील, ओडीओपी को उपहार स्वरूप चुनें
2026-11-07
-
जीजीआईसी विकास नगर में छात्र वंदन गुरु अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित
2026-11-06
-
दिवाली से पहले पटाखा बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़
2026-11-06
-
UP में त्योहारों पर अस्पतालों में 24 घंटे मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं
2026-11-06
-
काशी में स्वर्णमयी अन्नपूर्णा मंदिर के खुले कपाट, दर्शन को उमड़े भक्त
2026-11-06
-
योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बंपर दिवाली गिफ्ट
2026-11-06