39 प्रांतों के 5,000 लोग सुनेंगे भागवत की बात, न्यूयार्क में आरएसएस प्रमुख का कार्यक्रम आज
खबर सार :-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत का कार्यक्रम न्यूयॉर्क के मशहूर मैडिसन स्क्वायर गार्डन में है। इसमें वह अमेरिका के करीब 5,000 लोगों को संबोधित करेंगे।
खबर विस्तार : -
न्यूयॉर्क : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क में हैं। वह शनिवार को मशहूर मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में अमेरिका के 39 प्रांतों से करीब 5,000 से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।
85 शहरों के लोग हो सकते हैं शामिल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम की प्रवक्ता प्रिया सामंत ने मीडिया को यह जानकारी दी है कि दोपहर 2 बजे इसकी शुरूआत की जाएगी। इसमें 85 शहरों के लोगों के आने की संभावना है। इस कार्यक्रम के लिए 200 से अधिक संगठनों ने साझेदारी की है। सामंत ने बताया कि भारतीय दर्शन वसुधैव कुटुंबकम का जश्न आज देखने को मिलने वाला है। इसका मतलब है कि दुनिया एक बड़ा परिवार है। भागवत यहां दुनियावालों को बताएंगे कि हम सभी शांति और सद्भाव के साथ रह सकते हैं। इसके लिए हमें मतभेद भी दूर करने की जरूरत नहीं है। वह इनके बीच भी संभव है।
यह कार्यक्रम उस संदेश को भी आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, जिसमें जीवन के हर क्षेत्र से लोग शामिल होंगे। दुनिया में भ्रम पैदा किया जा रहा है, भागवत का कार्यक्रम सभी धर्माें के प्रेमभाव पर आधारित है। सामंत ने कहा कि यह सांस्कृतिक और आध्यात्मिक तत्वों के साथ अलग-अलग धर्मों के लोगों का मिलन होगा। भागवत का यहां संबोधन रक्षाबंधन के वीकेंड पर आयोजित किया जा रहा है। रक्षाबंधन के बारे में कहते हैं कि यह सुरक्षा, देखभाल और एक-दूसरे के बीच बंधन का प्रतीक है।
रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
भारतीय और अमेरिकी युवाओं का भजन गायन भी यहां बड़ा उत्साही हिस्सा बनेगा। यहां आयोजित कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही थी। इस संबंध में आयोजकों ने कहा कि बहुत जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। वैसे तो कार्यक्रम करीब होने से रजिस्ट्रेशन बंद हो गया है। कार्यक्रम को ऑनलाइन देखने का आनंद उठाया जा सकता है। पहले रजिस्ट्रेशन सबके लिए खुला था, बाद में अधिक अनुरोध प्राप्त होने के कारण, इसे बंद करना पड़ा। कई देशों में टकराव चल रहा है। इस नजरिए से भागवत यहां समझौता और मानव कल्याण की राह पकड़ने के लिए कह सकते है। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने कहा कि इसका मुख्य संदेश ऐसे समय में खासतौर पर अहम है।
भागवत बताएंगे कैसे दुनिया है एक परिवार
यही बार-बार कहा जा रहा है कि दुनिया एक परिवार है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स के वॉलंटियर अंकुर वैद्य ने न्यूयॉर्क के लोगों और बड़े अमेरिकी समुदाय से इसमें शामिल का आग्रह किया है। उनका कहना है कि अमेरिकी समुदाय और न्यूयॉर्क के लोगों से हम जो साझा करना चाहते हैं, उसमें सच्चाई की तलाश करें। यह विषेष कार्यक्रम सबको साथ लेकर चलने और सबकी भलाई का संदेश देने वाला है।
पीएम मोदी भी यहां कर चुके हैं संबांधन
मैडिसन स्क्वायर गार्डन (एमएसजी) एक बहुत बड़ा एरिना है। राजनीति, मनोरंजन, खेल और धर्म के नजरिए से इसकी खास अहमियत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में चुनाव जीतने के बाद अमेरिका में अपना पहला सार्वजनिक कार्यक्रम किया था। यहां की क्षमता 22,000 लोगों की है। यहीं पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 में शहर में शानदार वापसी की थी। कई और मायने में भी यह खास है। राष्ट्रपति जिमी कार्टर, बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू बुश को यहीं उनकी पार्टियों के सम्मेलनों में उम्मीदवार के तौर पर चुना गया था। रिपब्लिकन पार्टी ने 2004 में और डेमोक्रेटिक पार्टी ने 1976, 1980 और 1992 में अपना राष्ट्रीय सम्मेलन यहीं किया था। अमेरिका का यह व्यस्त ट्रांजिट हब है। यहां से लंबी दूरी की ट्रेनें, कम्यूटर रेल और मेट्रो एक साथ मिलती हैं।
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने भरा जोश, कहा-खेलेंगे तो खिलेंगे, ’खेलो इंडिया संवाद’ छात्राओं ने कहा हम भी खेलेंगे
अन्य प्रमुख खबरें
-
Rahul Gandhi ने की महिला journalist से बदसलूकी, धक्का मारने से हुई जख्मी, कराया गया भर्ती
2026-10-13
-
विपक्षी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग लेकर गए थे मिलने, न्यायाधीश ने हस्तक्षेप करने से किया इंकार
2026-10-13
-
विपक्ष के प्रदर्शनों पर हिमंता और गिरिराज का वार, कहा-रैलियों में खोलेंगे कांग्रेस का झूठ
2026-10-12
-
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, देशभर में आंदोलन करेगा इंडिया ब्लॉक?
2026-10-12
-
अब जंतर-मंतर पर नहीं कर पाएंगे प्रदर्शन, कांग्रेस को नहीं पसंद आया परिवर्तन
2026-10-12
-
कांग्रेस के पत्र का जवाब पत्र में मिला, मुख्य न्यायाधीश ने कहा मिलने का औचित्य नहीं
2026-10-12
-
यूपी की मशीनरी किसानों की आय के लिए गंभीर, मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसरों का ध्यान खेतों पर
2026-10-11
-
लखनऊ के कांग्रेस मुख्यालय में घमासान, गुटबाजी के कारण चले लात-घूंसे
2026-10-11
-
पीड़ितों की गवाही के आधार पर मामले की जांच होगी, रविवार को दो दलों के बीच हुआ टकराव
2026-10-11
-
जम्मू-कश्मीर को जल्द मिलेगा राज्य का दर्जा? रामदास आठवले ने दिए संकेत
2026-10-11
-
जनसभाओं के जरिए CEC के इस्तीफे की मांग करना सही नहीं: वेंकैया नायडू
2026-10-10
-
LUCKNOW में राहुल गांधी के खिलाफ भड़का महिलाओं का आक्रोश, पोस्टर पर चप्पल मारी-कालिख लगाई
2026-10-10
-
कृष्णा नदी के पानी को लेकर विजय-चंद्रबाबू नायडू की होगी मुलाकात
2026-10-10
-
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 152 प्रत्याशी, कांग्रेस के मदन मोहन झा पर 13 मामले
2026-10-10
-
भाजपा अध्यक्ष के दो टूक: देश की जनता देगी विपक्ष को जवाब, सख्ती से निपटेगी सरकार
2026-10-10