शक्कर-पेट्रोल-गैस और बिजली के बढ़े दाम पर इंदौर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, 22 ब्लॉकों में प्रदर्शन की तैयार
खबर सार :-
इंदौर, बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर इंदौर शहर कांग्रेस का गुस्सा आपे से बाहर है। आज गुरुवार को सभी 22 ब्लॉकों में प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है।
खबर विस्तार : -
इंदौर : शहर कांग्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर है। आज गुरुवार को सभी 22 ब्लॉकों में प्रदर्शन करने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा गया है। इसमें महंगाई प्रमुख मुद्दा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर इस आंदोलन को धार दिया जाएगा। इसका मूल कारण महंगाई ही है। कांग्रेस कार्यकर्ता शक्कर, पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण, घरेलू गैस सिलेंडर और बिजली की बढ़ी दरों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे। प्रदर्शन का समय सुबह 10 बजे रखा गया है।
चीनी के दाम पर जवाब दे सरकार
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने सवाल किया है कि आंदोलन को लेकर सभी 22 ब्लॉकों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। हमारी जनता के प्रति जवाब देही है कि हम उनके मुद्दे उठाएं। सरकार बताए कि चीनी महंगी क्यों है? उन्होंने कहा कि जनता के सवाल हैं। उनका उत्तर सरकार के पास नहीं है। बताया कि शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में प्रदर्शन में शामिल होंगे और बताएंगे कि शक्कर के दाम बढ़ने से आम परिवारों का रसोई बजट प्रभावित हुआ है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा मानसून सत्रः शून्य काल में शिक्षा, आयुष और पानी के मुद्दे उठे, सरकार से मांगा जवाब
कहां पड़ रहा है असर ?
चौकसे ने सवालों का जवाब दिया कि शक्कर की कीमत में 30 से 35 रुपए प्रति किलो तक की वृद्धि हुई है। इसका असर त्योहारों के सीजन में दिखाई देगा। रक्षाबंधन के बाद गणेश चतुर्थी, श्राद्ध पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और दीपावली सब में चीनी कड़वाहट ला रही हैं। शक्कर की बढ़ी कीमतें हर किसी के बजट पर असर डाल रही हैं।
सरकार ने अपने बचाव में चीनी की कीमतों में थोड़ी कमी की है। यह राहत नहीं है। कांग्रेस पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को लेकर भी सरकार से सवाल कर रही है। चौकसे ने आरोप लगाया कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से वाहनों की माइलेज और रखरखाव पर असर पड़ रहा है।
बिजली चोरी को भुगत रहे लोग
बिजली की बढ़ी दरों और उपभोक्ताओं पर बढ़ते बिल का असर भी प्रदर्षन में देखने को मिलेगा। उनका कहना है कि इस मुद्दे को प्रदर्शन में प्रमुखता से उठाया जाएगा। आरोप है कि हर जगह बिजली चोरी हो रही है, लेकिन उनका कुछ नहीं होता है। इस नुकसान का भार ईमानदारों को उठाना पड़ रहा है।
आरोप है कि सरकार ने बिजली का बिल बढ़ाया, लेकिन चोरी नहीं रोक पाई। यही हालत घरेलू गैस सिलेंडर का भी है। पांच साल में इसकी कीमत कई बार बढ़ाई। कांग्रेस इस मामले को भी आज उठाकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है। सरकार इनपर विचार करे और राहत दे।
22 स्थानों पर प्रदर्शन की टीम तैयार
कांग्रेस का सुबह 10 बजे शहर के 22 स्थानों पर प्रदर्शन करने की तैयारी पहले से है। यह स्थान गीताभवन, विकास नगर थाना एमआईजी, मुसाखेड़ी पुराना टेंपो स्टैंड चौराहा, चंदन नगर पेट्रोल पंप, बाणगंगा पेट्रोल पंप के पास, स्कीम नंबर 51 पुलिस चौकी के पास, स्कीम नंबर 78 टेंपो स्टैंड, छावनी चौराहा, हरसिद्धि मंदिर रोड, राजबाड़ा पुलिस चौकी, माणिकबाग रोड पुलिस चौकी, एरोड्रम 60 फीट रोड स्थित एमपी पब्लिक स्कूल के पास, मंगल नगर पेट्रोल पंप-आम वाला चौराहा, परदेशीपुरा चौराहा, स्कीम नंबर 54 पावर हाउस-कस्तूरी सभागृह, रोबोट चौराहा, गंगवाल बस स्टैंड-लाबरिया भेरू, महू नाका, फूटी कोठी चौराहा, तिलक नगर बैंक के पास, सिलिकॉन सिटी गेट और तेजाजी नगर चौराहा शामिल हैं।
हालात न सुधरे तो अंजाम बुरा होगा
प्रदर्शन की तैयारी कर रहे लोगों ने सरकार को चेतावनी दी है कि वह आम आदमी की परेशानी को नजर अंदाज न करे। यदि ऐसा किया तो परिणाम बुरा होगा। आने वाले चुनावों में भाजपा का जनाधार नहीं बचेगा। सरकार ने महंगाई कर सबको रूला दिया है। इसी कारण है कि आज धरना आदि के जरिए सुधरजाने की चेतावनी दी जाएगी।
बता दें कि इन दिनों कांगेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। हालांकि उधर केंद्र सरकार देशभर के बाजारों में प्याज की आने वाली मात्रा, उपलब्धता और दुकानों पर इसके दामों पर बारीक नजर बनाए रखने के लिए कहा है। इसका कारण है कि त्योहारों के समय आम लोगों पर महंगाई का कोई कारण न बन सके। सूत्रों ने बताया कि जरूरतों को पूरा करने के लिए देश में प्याज और चीनी का भरपूर स्टॉक मौजूद है।
यह भी पढ़ें : योगी कैबिनेटः 21 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं को मंजूरी, बुंदेलखंड-पूर्वांचल को सौगात
अन्य प्रमुख खबरें
-
सीएम ने सपा पर कसा तंज, कहा-दो नावों में पैर रख रहे सपा अध्यक्ष
2026-11-25
-
कार्तिगई दीपम को लेकर तमिलनाडु में घमासान, एक पक्ष को खुश करने का सरकार पर आरोप
2026-11-25
-
जहां कभी नहीं जीत पाती है भाजपा, वहां पर ज्यादा ध्यान दे रहा संगठन
2026-11-25
-
तमिलनाडु सरकार के खिलाफ उतरी BLP, पुलिस से हाथापाई में 300 के खिलाफ FIR
2026-11-25
-
UP : कांग्रेस से सीट बंटवारे के बीच सपा ने 5 प्रत्याशियों का किया ऐलान
2026-11-25
-
अपर्णा यादव ने कहा-भाजपा का कमल खिलेगा, 2027 में फिर बनेगी सरकार
2026-11-24
-
पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, एक साथ लड़ेंगे चुनाव
2026-11-24
-
मुख्यमंत्री योगी बोले- संकट आने पर कुआं नहीं खोदा जाता, आपदा से पहले ही तैयारी जरूरी
2026-11-22
-
भाजपा में शामिल होते ही युजवेंद्र चहल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
2026-11-22
-
बीजेपी के "राधे-राधे, कमल खिला दे" नारे पर सियासी संग्राम तेज
2026-11-22
-
मुलायम सिंह के मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बयान को किया याद
2026-11-22
-
ओडिशा विधानसभा के भीतर सियासती ड्रामा, चर्चा के लिए आत्मदाह की चेतावनी
2026-11-20
-
Rajasthan पंचायत चुनावों के लिए 37 districts में मतगणना जारी
2026-11-20
-
बालासाहेब ठाकरे के अपमान पर मुंबई मनपा में हंगामा, दिनभर रही गहमागहमी
2026-11-18
-
DELHI में 8976 करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम जारी
2026-11-18