कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा, विरोध में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय घेरा
खबर सार :-
कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मुकदमा किए जाने के बाद आज जमकर बवाल हुआ। कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। एसएसपी कार्यालय में प्रवेश करने के लिए पुलिस कर्मियों से नोकझोंक के साथ धक्कामुक्की की गई। जब पुलिस के सामने उनकी नहीं चली तो वह मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए।
खबर विस्तार : -
रुद्रपुर: कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मुकदमा किए जाने के बाद आज जमकर बवाल हुआ। कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। एसएसपी कार्यालय में प्रवेश करने के लिए पुलिस कर्मियों से नोकझोंक के साथ धक्कामुक्की की गई। जब पुलिस के सामने उनकी नहीं चली तो वह मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए।
यह भी पढ़ें : डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने दी चुनौती, पांच करोड़ रिश्वत का आरोप करें साबित
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी पहुंचे थे
बता दे की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर विवाद शुरू हुआ था। रुद्रपुर में जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी पहुंचे थे। बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। इसी मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे के विरोध में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा के अलावा कई कार्यकर्ता आज धरने पर बैठे रहे। बेहड ने आरोप लगाया कि प्रशासन सत्ता की दबाव में कदम उठा रही है। सरकार के साथ ही पुलिस प्रशासन भी कांग्रेसियों का उत्पीड़न कर रही है।
पूर्व विधायक पर लगाए गए मुकदमे के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कहा की पुलिस ने किसके इशारों पर मुकदमा किया है। मुकदमे की धाराओं को लेकर पर भी आपत्ति जताई गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु ने आरोप लगाया कि 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी की धामी सरकार ने अभी से हथियार डाल दिए हैं। चुनाव हारने का डर उनको अभी से सता रहा है। इससे वह कांग्रेस को दबाना चाह रहे हैं। सोमवार को शुरू हुआ विवाद आज दिन भर चलता रहा।
एसआईआर की समीक्षा बैठक के दौरान ही कहासुनी हो गई
पिछले दिन कलेक्ट्रेट सभागार में आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में एसआईआर की समीक्षा बैठक थी। बैठक के दौरान ही रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच कहासुनी हो गई थी। थोड़ी देर यही चला और उसके बाद गर्मगर्मी के साथ गालीगलौज भी शुरू हो गई। बाद में भाजपा कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे। यह धरना 10 घंटे तक चला। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी ने पूरे मामले की तहरीर दी और पंतनगर थाने में पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसी मुकदमे के विरोध में आज कांग्रेस के कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे, वहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मुकदमा दर्ज करने का कारण पूछा।
कार्यकर्ता बाहर से ही अपनी बातें कर रहे थे। अंदर जाने का मौका उनको नहीं दिया गया। कई बार तो वह अंदर जाने की कोशिश में लग रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें भटकने नहीं दिया। बीच-बीच में उनकी पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। बाद में वह गेट के सामने धरने पर बैठ गए। कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महासचिव संदीप चीमा, सुमित भुल्लर, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, संजय ठुकराल, योगेश सिंह चौहान, राजेश प्रताप सिंह, भूपेंद्र चौधरी और मोहनखेड़ा आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : रायबरेली पहुंचे योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष के विवादित बयानों पर घेरा
अन्य प्रमुख खबरें
-
अमित शाह का राहुल गांधी और इंडी अलायंस पर निशाना
2026-10-09
-
UP Rajya Sabha Election: यूपी में भाजपा के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
2026-10-09
-
नंदीग्राम में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत, रेजीनगर में भी फहराया भगवा
2026-10-09
-
महापरिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग दोहरायी
2026-10-09
-
ओडिशा में 12 घंटे का बंद, ट्रेन और ट्रांसपोर्ट सेवाएं प्रभावित
2026-10-08
-
नितिन नवीन की कांग्रेस पर टिप्पणी, ये लोग अराजकतावादी सोच वाले हैं, सिर्फ जहर घोलना जानते हैं
2026-10-08
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06