रायबरेली पहुंचे योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष के विवादित बयानों पर घेरा
खबर सार :-
केंद्र सरकार में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जमकर बरसे। सीएम ने राहुल के कई बयान गिनाए। इनकी वजह से उनकी अक्सर किरकिरी होती रही है।
खबर विस्तार : -
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मनुस्मृति संबंधी बयान के मामले पर घेरा और जनता को बताया कि उन्होंने बार-बार प्रदेश और देश का अपमान करने की कोशिश की है।
रायबरेली में वीर सेनानायक राणा बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती पर आयोजित भाव समर्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के रूप में देश को उनसे बहुत अपेक्षा नहीं है। भारत की संसद में वह नेता प्रतिपक्ष के पद पर हैंंं। इस नाते से उनकी लोकतंत्र और संविधान के प्रति जवाबदेही बनती है। सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष भारत की परंपरा और विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं।
मनुस्मृति पर की है विवादित टिप्पणी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों राहुल गांधी के एक बयान की जमकर आलोचना की। राहुल गांधी का एक बयान, जिसमें वह कह रहे थे कि महिलाएं मनुस्मृति के बंधन को तोड़कर बाहर आएं। वैसे तो सीएम विपक्ष के नेता की जिम्मेदारियों पर ही ज्यादा बोले, इसी दौरान योगी ने कहा कि राहुल जी, राहुल गांधी के रूप में देश आपसे बहुत अपेक्षा नहीं करता।
यह भी पढ़ें : गुरुग्राम में सीएम की सुरक्षा में चूक, काफिले में व्यवधान पर दो डीसीपी को नोटिस, तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड
संसद में चल रहे गतिरोध के कारण चर्चाएं नहीं हो सकीं। कई सप्ताह हंगामे का दौर चला। इन्हीं खास बिंदुओं पर उन्होंने कहा कि भारत की संसद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको देश के लोकतंत्र के प्रति जवाबदेह बनाता है। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने संविधान की शपथ ली है, लेकिन इसके बावजूद वह भारत की परंपरा और विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं।
देश से बाहर जाते ही करते हैं बुराई
प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की सरकार के समय ही कई बार राहुल गांधी अपने विवादों के कारण चर्चा में रहे हैं। इनमें कई को कांग्रेस के गढ़ में सीएम ने आज भाषण का हिस्सा बनाया। उनका कहना था कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से बाहर जाते हैं तो प्रदेश को लांछित और अपमानित करते हैं और भारत से बाहर जाते हैं तो देश का अपमान करते हैं। देश पर आतंकी हमला हो या सेना आतंक फैलाने वाले पर कार्रवाई करे, विपक्ष के नेता का नजरिया एक सा ही रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की सेना जब सीमाओं पर दुश्मनों से लड़ती है तो राहुल गांधी सेना के जवानों से प्रमाण मांगते हैं।
सम्मान करना नहीं सीख पाए राहुल
आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई में भी वह देशद्रोही तत्वों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहित करते हैं। धार्मिक मामलों पर भी वह सनातन का अपमान करते हैं। मंदिरों का सम्मान नहीं करते हैं। हिंदुओं के धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और गं्रथों पर हमेशा विवादित बोल बोलते रहते हैं। योगी ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर भी कांग्रेस की ओर से प्रश्न खड़े किए गए। कहा कि यदि राहुल गांधी को मनु के बारे में जानना है तो उन्हें अथर्ववेद, शतपथ ब्राह्मण और मत्स्य पुराण पढ़ना चाहिए। लोकतंत्र का हमेशा इन लोगों ने अपमान किया है। कहा कि देश 1975 में आपातकाल की काली छाया देख चुका है।
शहीदों को याद कर नमन किया
योगी ने कहा कि देश की आजादी के पीछे वीर सेनानायक राणा बेनी माधव बख्श सिंह का महत्वपूर्ण स्थान है। जो चिंगारी बैरकपुर में मंगल पांडेय ने जलाई, उसे मेरठ में धनसिंह गुर्जर ने आगे बढ़ाया और नाना साहब व तात्या टोपे ने कानपुर के बिठूर से उसे नई ज्वाला का रूप दिया। सीएम ने इस दौरान अपने भाषण में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का भी नाम लिया। बताया कि देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य लोगों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज की पीढ़ी का दायित्व है कि वह उनके संघर्ष, त्याग और मूल्यों को विस्मृत न होने दे।
यह भी पढ़ें : डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने दी चुनौती, पांच करोड़ रिश्वत का आरोप करें साबित
अन्य प्रमुख खबरें
-
ओडिशा में 12 घंटे का बंद, ट्रेन और ट्रांसपोर्ट सेवाएं प्रभावित
2026-10-08
-
नितिन नवीन की कांग्रेस पर टिप्पणी, ये लोग अराजकतावादी सोच वाले हैं, सिर्फ जहर घोलना जानते हैं
2026-10-08
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04