डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने दी चुनौती, पांच करोड़ रिश्वत का आरोप करें साबित
खबर सार :-
पटियाला, पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने आज मीडिया के सामने आरोप लगाने वालों को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि फर्जी आरोपों के लिए कानूनी कार्रवाई झेलने को तैयार रहें।
खबर विस्तार : -
पटियाला : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने आज मीडिया के सामने अपनी राय रखी। उन्होंने विरोधियों को फर्जी आरोप लगाने के लिए कानूनी कार्रवाई झेलने की चुनौती भी दी। मान पर रेप केस को दबाने के बदले पांच करोड़ रुपए रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं।
धीर-धीरे अब यह मामला तूल पकड़ने लगा
धीर-धीरे अब यह मामला तूल पकड़ने लगा है। डॉ. गुरप्रीत कौर पटियाला के एक महिला प्रोग्राम में भाग लेने पहुंची थी। यहां उन्होंने कहा कि यह प्रोग्राम काफी अच्छा रहा है। कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि बहुत दिन बाद महिलाओं के लिए ऐसा प्रोग्राम हुआ।
यह भी पढ़ें : गुरुग्राम में सीएम की सुरक्षा में चूक, काफिले में व्यवधान पर दो डीसीपी को नोटिस, तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड
मीडिया से किया पाक-साफ होने का दावा
उन्होंने मीडिया वालों के कहने पर बात की और रेप रिश्वत मामले पर लग रहे आरोपों को चुनौती दे दी। कहा कि बेबुनियाद आरोप लगाना बहुत आसान है। जो लोग आरोप लगा रहे हैं, मैं उनका सामना करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि मैं उनका डट कर सामना करूंगी। पूरे मामले पर सफाई दी और कहा कि सारे आरोप झूठे हैं। यदि इनमें सच्चाई है तो साबित भी करें। राजनीतिक माहौल पर उनका कहना था कि मैं ऐसे आरोपों से न पहले घबराई थी और न आज घबरा रही हूं। जो भी आरोप लगा रहे हैं, सबूत दें या फिर कानून कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें।
डॉ कौर ने गिनाईं पार्टी की उपलब्धियां
इसके बाद वह आम आदमी पार्टी और उसके किए गए वादों पर बात करने लगीं। उनका कहना था कि पार्टी सारे वादे पूरे कर रही है। आप सरकार ने जो भी वादे किए, वो पूरे किए जा रहे हैं। यह बात उन्होंने आरोप लगाने वालों और उनकी राजनीति से जोड़ दी। उनका कहना था कि लोगों को भी फर्क साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने सरकार के काम गिनाए। इनमें बच्चियों की पढ़ाई, बुजुर्गों की दवाई, युवाओं को नौकरी आदि शामिल रहे। उन्होंने बताया कि इतने काम कभी नहीं किए गए।
भाजपा ने बनाया आप के खिलाफ मुद्दा
अमृतसर में पंजाब भाजपा जिला अध्यक्ष सलिल कपूर की अगुवाई में एक विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी के पुतले जलाए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर वही आरोप लगाए, जिनके बारे में डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने चुनौती दी।
भाजपा की महिला कार्यकर्ता उठा रही हैं सवाल
भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी महिलाओं की इज्जत की कीमत लगा रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि कोई भी महिला की इज्जत आबरू की कीमत चुकाकर पाक-साफ कैसे हो सकता है? दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी के खिलाफ कथित रूप से रेप मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ मांगने के आरोप लगाए गए हैं। पंजाब में विपक्ष ने मामले की सीबीआई जांच के साथ सीएम मान के इस्तीफे की मांग की है।
मांगी जा सकती है उच्चाधिकारियों से रिपोर्ट
उधर, भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आम आदमी पार्टी की महिला विरोधी राजनीतिक उजागर होने की बात कही है। उन्होंने लिखा है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने आरोपों का संज्ञान लिया है। दरअसल, यह आरोप पंजाब के पूर्व जज जस्टिस रंजीत सिंह ने लगाए हैं। संभावना है कि जल्द ही पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी का पक्ष भी लिया जाए। उधर, शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने भगवंत मान को गुरु-द्रोही बताया। एक्स पोस्ट में कहा कि रेप पीड़िता उस पुलिस फोर्स से क्या न्याय की उम्मीद कर सकती है जो आपके इशारों पर नाचती है? यहां पर आपका का मान की सरकार के लिए उपयोग में लाया गया शब्द है।
यह भी पढ़ें : नितिन नवीन की पहली बैठक में 2027 से 2029 तक मंथन, नए पदाधिकारियों से भी चर्चा
अन्य प्रमुख खबरें
-
तमिलनाडु उपचुनाव: टीवीके ने पूर्व एआईएडीएमके विधायकों को बनाया उम्मीदवार
2026-09-10
-
कांग्रेस के गढ़ शिमला में बीजेपी की जीत, जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कब्जा
2026-09-10
-
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन
2026-09-10
-
मायावती का अपने भतीजे पर आरोप, कहा डबल माइंड पर काम कर रहे हैं आनंद
2026-09-10
-
आनंद के राजनीतिक करियर का रास्ता खुला, अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास
2026-09-10
-
बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए जेल या जहन्नुम: सीएम योगी
2026-09-09
-
आकाश आनंद की होगी वापसी! मायावती ने दिए संकेत
2026-09-09
-
एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लेंगे गुजरात के 182 विधायक
2026-09-09
-
तनवीर सादिक के बयान पर घमासान, BJP और PDP ने की आलोचना
2026-09-09
-
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, 17 सितंबर से शुरू होंगे देशव्यापी कार्यक्रम
2026-09-09
-
राहुल गांधी का पंजाब सरकार पर आरोप, कहा-दिख रहा खराब पैटर्न
2026-09-09
-
तेलंगानाः केटीआर, हरीश राव-बीआरएस के कई विधायकों पर गंभीर धाराओं में केस
2026-09-08
-
BJP का बड़ा सियासी दांवः मोहसिन रजा को अल्पसंख्यक आयोग की कमान
2026-09-08
-
तेलंगाना विधानसभा के अंदर से बाहर तक संग्राम, पुलिस से हाथापाई, महिलाओं के कपड़े फाड़े!
2026-09-07
-
मराठा आरक्षण आंदोलनः शिक्षा-रोजगार से जुड़े 4 अहम आदेश जारी
2026-09-07