पीएम मोदी ने भरा जोश, कहा-खेलेंगे तो खिलेंगे, ’खेलो इंडिया संवाद’ छात्राओं ने कहा हम भी खेलेंगे
खबर सार :-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत देश के कई युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद किया। पीएम ने युवाओं से बात करते हुए उनको प्रेरणात्मक बातें बताईं। छात्र एवं छात्राओं में कार्यक्रम के दौरान उत्साह चरम पर था।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : पीएम ने खेलों से जुड़ने, फिटनेस को प्राथमिकता देने और खेलो इंडिया अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही खेलों की आवश्यकता पर भी जोर दिया। यद्यपि यह कार्यक्रम पूरे देश के लिए था, लेकिन झारखंड में युवाओं और खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा। इस कार्यक्रम के शुरू होने से समापन तक शानदार उत्साह बना रहा मिला।
यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेटः 21 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं को मंजूरी, बुंदेलखंड-पूर्वांचल को सौगात'
धनबाद में एसएसएलएनटी महिला कॉलेज है। यहां खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के लिए सुबह ही तैयारी पूरी कर ली गई थी। संवाद को लेकर एक जिज्ञासा भी थी। कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी के देश के युवाओं और जेनजी के साथ हुए सीधे संवाद को आत्मसात किया। कोशिश रही कि पीएम जो बताएं, उनका अनुसरण किया जाए। पीएम से जब लोगों का संवाद चल रहा था, तब धनबाद के विधायक राज सिन्हा, कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी समेत महाविद्यालय प्रशासन भी मौजूद रहा।
छात्राओं ने गंभीरता से सुना कार्यक्रम
इनको पीएम की ओर से खेल और युवाओं को लेकर दिए गए संदेश ने प्रसन्न कर दिया। कारण है कि कालेजों में खेलों पर ध्यान कम दिया जाता है। पीएम इसके लिए उत्साह बढ़ाते रहे। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के सभागार में भी खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम को हिस्सा दिया गया। इसमें छात्राओं का उत्साह ऐसा था जैसे कि वह मुख्य स्थल पर हों। प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को छात्राओं ने बड़ी गंभीरता से सुना। कई छात्राएं पीएम मोदी की बातों को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करती रहीं। मौका मिलने पर उनकी तस्वीरें लेती भी नजर आईं।
प्रधानमंत्री ने देश का माहौल देखते हुए यहां के जेनजी और युवाओं से सीधा संवाद किया। उनकी इच्छाओं और संकल्प को वह जानना चाह रहे थे। उन्होंने सीख दी कहा कि युवाओं के मन में नए-नए आइडिया आने चाहिए। वर्तमान में खेलों में धनवर्षा हो रही है। इस उनका कहना था कि यह सिर्फ मनोरंजन या मेडल जीतने का माध्यम नहीं है। उनका कहना था कि जरूरतें सीमित नहीं। खेल हमें जीवन की चुनौतियों से लड़ना सिखाते हैं। उनका कहना था कि हार और जीत दोनों पहलू पर विचार करना चाहिए।
पीएम के आदर्श अपनाने का संकल्प
जेनजी को बताया गया कि स्पोर्ट्स विजन विकसित भारत के निर्माण में देश की खेल क्षमता और युवा शक्ति को एकजुट करने का अभियान है। जब कभी बड़ा खेल आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला जाता है तब एकजुटता देखकर लोग दंग रह जाते हैं। पीएम मोदी ने युवाओं को प्रेरित भी किया। यह मौका उन युवाओं का पहली बार का है, जो आज बात कर रहे थे। पीएम ने कहा कि जो खेलते हैं, वे खिलते हैं।
कालेजों में रहा गजब का उत्साह
पीएम ने इसका महत्व भी बताया। उन्होंने खेल के प्रति उत्साह बढ़ाया। खिलने का मतलब केवल मैदान जीतना नहीं है। खेलों से व्यक्ति, परिवार और देश के विकास के लिए कर्तव्य का भी बोध होता है। इसलिए इनके प्रति भी योगदान देना जरूरी बताया गया है। खेल देश का सम्मान है। खिलाड़ी का गर्व है। पीएम ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी सफलता हासिल करता है तो उसकी पहचान के साथ-साथ उसके परिवार, स्कूल, कॉलेज, जिले और राज्य का भी मान बढ़ता है। कार्यक्रम चलता रहा और यह कई स्थानों पर संवाद के रूप में ही चला। जब कार्यक्रम समाप्त हुआ, कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी ने भी खेलो इंडिया संवाद को खास कार्यक्रम कहा।
ऊर्जावान बनने के लिए खेल जरूरी
यहां माना गया कि कार्यक्रम छात्राओं के भीतर खेल भावना विकसित करने वाला रहा है। खेल को ज्यादा महत्व भी दिया जाना चाहिए। कई देशों में यह लंबे समय तक चलते हैं। इनसे विकसित राष्ट्र के निर्माण में मदद मिलती है। खेल होंगे तो युवा भी शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होगा। प्रधानमंत्री का यह संवाद युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगा।
उधर, धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भी अपनी राय रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद को उन्होंने युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है। उनका तर्क था कि आज देश में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा माहौल है। आने वाले दिनों में इनसे देश का नाम रोशन होगा। इस कार्यक्रम को लेकर शामिल हुई छात्राएं काफी खुश रहीं। उनका संवाद प्रधानमंत्री मोदी के संवाद कार्यक्रम के साथ था।
पुराने खेलों को भी धार दे सरकार
छात्राओं ने माना कि उनमें खेल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह भरा है। संवाद कार्यक्रम में एक छात्रा ने कहा कि पीएम ने खेल और देश के विकास दोनों को महत्व दिया गया। छात्राओं ने कहा कि हमें अपने देश का नाम रोशन करना है। खेलों के प्रति उनकी निष्ठा भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बहुत से खेल हम नहीं जानते, उनको भी स्थान दिया जाना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ के कांग्रेस मुख्यालय में घमासान, गुटबाजी के कारण चले लात-घूंसे
2026-10-11
-
पीड़ितों की गवाही के आधार पर मामले की जांच होगी, रविवार को दो दलों के बीच हुआ टकराव
2026-10-11
-
जम्मू-कश्मीर को जल्द मिलेगा राज्य का दर्जा? रामदास आठवले ने दिए संकेत
2026-10-11
-
जनसभाओं के जरिए CEC के इस्तीफे की मांग करना सही नहीं: वेंकैया नायडू
2026-10-10
-
LUCKNOW में राहुल गांधी के खिलाफ भड़का महिलाओं का आक्रोश, पोस्टर पर चप्पल मारी-कालिख लगाई
2026-10-10
-
कृष्णा नदी के पानी को लेकर विजय-चंद्रबाबू नायडू की होगी मुलाकात
2026-10-10
-
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 152 प्रत्याशी, कांग्रेस के मदन मोहन झा पर 13 मामले
2026-10-10
-
भाजपा अध्यक्ष के दो टूक: देश की जनता देगी विपक्ष को जवाब, सख्ती से निपटेगी सरकार
2026-10-10
-
राजधानी में Gyanesh kumars के इस्तीफे की मांग, आंदोलनों के चलते थकने लगे हैं delhiites
2026-10-10
-
अमित शाह का राहुल गांधी और इंडी अलायंस पर निशाना
2026-10-09
-
UP Rajya Sabha Election: यूपी में भाजपा के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
2026-10-09
-
नंदीग्राम में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत, रेजीनगर में भी फहराया भगवा
2026-10-09
-
महापरिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग दोहरायी
2026-10-09
-
ओडिशा में 12 घंटे का बंद, ट्रेन और ट्रांसपोर्ट सेवाएं प्रभावित
2026-10-08
-
नितिन नवीन की कांग्रेस पर टिप्पणी, ये लोग अराजकतावादी सोच वाले हैं, सिर्फ जहर घोलना जानते हैं
2026-10-08