यूपी के आउटसोर्स कार्मिकों को तोहफा, सीएम योगी आज करेंगे आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ
खबर सार :-
आउटसोर्स कार्मिकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सौगातों की बरसात करने जा रहे हैं। इनको कई लाभ, नई भर्ती एवं आउटसोर्स कार्मिकों के वेतन बढोत्तरी की घोषणा आज की जाएगी।
खबर विस्तार : -
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आज आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीसीओएस) का शुभारंभ करेंगे। आउटसोर्स कार्मिकों के हित-संरक्षण, उनको सेवा और सुरक्षा के साथ ही जो संसाधन सरकार की ओर से दिए जाएंगे, वह पारदर्शी होंगे। इस दिशा में उत्तर प्रदेश एक नई शुरुआत करने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पहले ही इसकी बधाई दे दी है।
आउटसोर्स कार्मिकों को दिए जाएंगे चेक
मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। लखनऊ का जिक्र करते हुए लिखा कि आज संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण के लिए उत्तर प्रदेश नई व्यवस्था देने जा रहा है। आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीसीओएस) का शुभारंभ कर योगी एक साथ कई समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके अलावा यूपीसीओएस के पोर्टल और वेबसाइट की लॉन्चिंग, लोगो का अनावरण करेंगे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आउटसोर्स कार्मिकों को चेक वितरण भी करेंगे।
मानदेय में जुलाई से 5 प्रतिशत की वृद्धि
एक्स पोस्ट के माध्यम से बताया गया है कि तकनीक के जरिए पारदर्शिता, व्यवस्था से सुरक्षा और प्रत्येक कार्मिक के श्रम को सम्मान मिलेगा। यह सब तकनीकी जरिए से हो रहा है। यह यूपी का सम्मान बढाएगा। साथ ही नए उत्तर प्रदेश की नई पहचान बनेगा। यह जानकर भी खुशी होगी कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्सिंग कमीशन का भी गठन किया है।
ये भी पढ़ेंः पंजाब-हरियाणा की पराली अब कचरा नहीं, बनेगी ऊर्जा का स्रोत; गैस के साथ सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल बनाने पर जोर
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि प्रत्येक आउटसोर्सिंग कर्मी को न्यूनतम मानदेय देने पर विचार चल रहा है। उस कार्मिक को हर प्रकार की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी पर शीघ्र ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। सरकार ने इसके लिए धनराशि की व्यवस्था बजट में ही कर दी है। सरकार की ओर से आंगनवाड़ी, आशा वर्कर, रसोइया, ग्राम चौकीदार और कोटेदार पहली लिस्ट मंे मानदेय में वृद्धि के लिए भी सरकार ने बजट में धनराशि की व्यवस्था कर दी है।
26 प्रोग्रामर कार्मिकों का मानदेय बढाया
यूपी के आउटसोर्स कार्मिकों अगस्त में ही योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कार्यरत आउटसोर्स कार्मिकों के हित में निर्णय लिए थे हैं। उनके मानदेय में जुलाई से 5 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। यूपी के आउटसोर्स कार्मिकों परिवहन निगम में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर के 249 कार्मिकों को योजना का पूरा लाभ जिसमें 20,655 रुपये से बढ़कर 21,420 देने का निर्णय लिया गया है।
इसी तरह लेखाकार कम टैली ऑपरेटर के 35 कार्मिकों का भी मानदेय बढकर मिलेगा है। अभी तक उनको 20 हजार मिलते थे। इसमें काफी बढ़त्तरी कर 26 हजार रुपए तक देने की तैयार है। इसमें सेवा की अवधि का भी ध्यान दिया जाएगा। प्रोग्रामर पद पर कार्यरत 26 कार्मिकों का मानदेय बढाया है। अब यह 42,000 रुपए से बढ़ाकर 43,313 रुपए कर दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः भूटान के कुरिशु परियोजना से छोड़ा पानी, नदी देख दहशत में ग्रामीण
अन्य प्रमुख खबरें
-
मायावती का फेक सर्वे पर हमला, बोलीं- बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश
2026-10-17
-
जेनजी के बल पर सत्ता परिवर्तन की इच्छा छोड़ दें, जनता का मूड समझिए
2026-10-17
-
रिजीम चेंज शब्द षड्यंत्र का प्रतीक, कांग्रेस इंडी गठबंधन को जन समर्थन नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-16
-
विपक्ष और प्रशांत भूषण के खिलाफ देशभर में आक्रोश, भाजपा का आरोप.दिमागी नक्सलवाद
2026-10-16
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14