स्लीपर बस कांड: राहुल गांधी का केंद्र-योगी सरकार पर हमला, बोले- अपराध पर भी डाल दिया जाएगा पर्दा
खबर सार :-
स्लीपर बस में किशोरी से कथित गैंगरेप मामले पर राहुल गांधी ने केंद्र और योगी सरकार को जमकर घेरा। साथ ही उन्होंने दिल्ली-यूपी पुलिस की जवाबदेही और महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में एक नाबालिग किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित गैंगरेप की घटना को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकारों के दावों के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में हालात चिंताजनक हैं और इस मामले में भी पुलिस की जवाबदेही तय नहीं होगी।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली-एनसीआर महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित हो गया है कि एक नाबालिग लड़की को ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक करीब 47 किलोमीटर के सफर के दौरान स्लीपर बस में कथित गैंगरेप का शिकार होना पड़ा। उन्होंने सवाल उठाया कि बस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, दिल्ली की रिंग रोड और बॉर्डर पार करती रही, लेकिन दिल्ली पुलिस और नोएडा पुलिस को इसकी कोई भनक नहीं लगी।
दिल्ली NCR महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित हो चुका है कि एक नाबालिग बच्ची के साथ एक स्लीपर बस में 47 किलोमीटर तक गैंगरेप हुआ - ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 1, 2026
हैरानी की बात है कि पूरी दिल्ली या नोएडा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह बस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, दिल्ली का रिंग… pic.twitter.com/VqL9Xo264j
पुलिस निगरानी पर राहुल गांधी के सवाल
कांग्रेस नेता ने कहा कि बस किसी भी चेकपॉइंट पर नहीं रोकी गई। उन्होंने बसों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्लीपर बस की सीटों पर पर्दे लगे थे, ताकि अंदर क्या हो रहा है, यह बाहर से दिखाई न दे। राहुल गांधी के मुताबिक, ऐसी स्थिति अपराधियों में प्रशासन का डर खत्म होने का संकेत है। उन्होंने सवाल किया कि निर्भया कांड के इतने वर्षों बाद भी स्लीपर बसों की चेकिंग और निगरानी से जुड़े नियमों का प्रभावी तरीके से पालन क्यों नहीं हो रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बसों में लगे पर्दे केवल एक बस की व्यवस्था नहीं हैं, बल्कि सरकार और प्रशासन की कथित नाकामियों पर डाले गए पर्दे का प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को देश की राजधानी और उसके आसपास सुरक्षित यात्रा का अधिकार है। इसके बावजूद अगर एक नाबालिग लड़की को इतने लंबे सफर के दौरान ऐसी घटना का सामना करना पड़ता है तो यह कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
अमित शाह और योगी आदित्यनाथ पर सीधा निशाना
राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि क्या अमित शाह के नेतृत्व वाली दिल्ली पुलिस और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की इस मामले में कोई जवाबदेही तय होगी।
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में दावा किया कि पहले की घटनाओं की तरह इस मामले में भी पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी तय नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के इस सिस्टम को ठीक करने से पहले आखिर कितनी महिलाओं और लड़कियों को ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ेगा।
कांग्रेस नेता का यह बयान ऐसे समय आया है जब दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस ने इस घटना को सरकार की कानून-व्यवस्था व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाले मुद्दे के तौर पर उठाया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित किशोरी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा की छात्रा है। बताया जा रहा है कि वह परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई थी और नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी।
भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई। इसी दौरान वहां से एक खाली स्लीपर बस गुजरी। छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया, जिसके बाद बस रुक गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया।
आरोप है कि इसके बाद बस में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इस मामले में बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है।
यह भी पढ़ेंः-दिल्ली में चलती बस में नाबालिग से गैंगरेप के आरोप पर सियासी घमासान, AAP ने सरकार पर साधा निशाना
अन्य प्रमुख खबरें
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14
-
चार घंटा चली मैराथन बैठक में पुष्कर सिंह धामी का फैसला, कागज पर नहीं, सड़क पर चलकर देखेंगे काम
2026-10-14
-
राघव चड्ढा का भगवंत मान सरकार पर हमला, नशे के कारोबार को लेकर उठाए सवाल
2026-10-13
-
इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: एकनाथ शिंदे ने कहा अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका
2026-10-13