यूपी की छलांग, जेम पर एक लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश ने गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) पर सफलता हासिल की है। देश के सभी राज्यों ने इसमें खरीददारी की, लेकिन तीन पुरस्कार पाने वाला यूपी पहला राज्य बना है।
खबर विस्तार : -
लखनऊः उत्तर प्रदेश ने गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) पर वर्ष 2017 से अब तक 1 लाख करोड़ (₹1 ट्रिलियन) से अधिक की खरीद की है। देश के सभी राज्यों ने इसमें खरीददारी की, उसमें जेम के माध्यम से की गई कुल खरीद में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 30 फीसदी से भी अधिक है।
इस काम को प्रदेश सरकार की उपलब्धि माना जा रहा है। देश में डिजिटल गवर्नेंस, ट्रांसपेरेंसी, एफिशियंसी और इन्क्लूसिव पब्लिक प्रोक्योरमेंट के लिए यह महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सार्वजनिक खरीद सुधारों को मौका मिला
जेम की सुविधाओं और प्रक्रियाओं का अधिक प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के लिए ही राज्य में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें अधिकारियों, विभागों और अन्य हितधारकों का ही बराबर ध्यान दिया गया है।
यह भी पढ़ेंः प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में शुरू हुई खुदरा बिक्री
यह प्रयास कुछ ऐसे रहे हैं जिसके लिए ‘बेस्ट आउटरीच इनिशिएटिव फॉर कैपेसिटी बिल्डिंग’ राष्ट्रीय पुरस्कार के माध्यम से मान्यता मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जेम को बराबर सहयोग दिया गया। इसी बीच समन्वय बने और बेहतर क्रियान्वयन में प्रदेश में सार्वजनिक खरीद सुधारों को मौका मिला है।
नई दिल्ली में 10वां स्थापना दिवस मनाया
खरीद प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी, समावेशी और परिणाम आधारित बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपनाया जा रहा है। यह अत्यंत सरल और सही है। इसके लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार यूपी को मिले हैं। इसे उत्तर प्रदेश की उपलब्धि बताया जा रहा है, क्योंकि इसको राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। नई दिल्ली में 10 अगस्त को भारत मंडपम में जेम का 10वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इसी में उत्तर प्रदेश को सार्वजनिक खरीद के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
प्रमुख सचिव शशिभूषण लाल हुए सम्मानित
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने तीन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर प्रदेश सरकार का मनोबल बढ़ा दिया। इनके नाम जेम ओवरऑल एक्सीलेंस अवार्ड, हाईएस्ट जेम प्रोक्योरमेंट वैल्यू और बेस्ट आउटरीच बिल्डिंग अवार्ड शामिल हैं।
यूपी से यह पुरस्कार लेने के लिए उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव शशिभूषण लाल सुशील उपस्थित हुए। उत्तर प्रदेश को यह सम्मान केवल सरकारी खरीद पर ही नहीं है, यह आंकड़े सभी क्षेत्रों का है। इस सफलता के लिए योगी सरकार का गुड गवर्नेंस और डिजिटल गवर्नेंस मॉडल की भूमिका को सफल कहा जा रहा है। प्रदेश में जेम के व्यापक उपयोग पर जोर दिया जा रहा है।
जटिलताओं को कम करने में भी मदद मिली
सरकारी विभागों की खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी, सरल और जवाबदेह बनाने में भी इससे मदद मिल रही है। यही नहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म को बढ़ते हुए देखा जा रहा है। सरकारी खरीद में इस्तेमाल से पारंपरिक प्रक्रियाओं में होने वाली जटिलताओं को कम करने में भी इससे मदद मिल रही है।
यह भी पढ़ेंः HDFC Bank में CEO की कुर्सी की रेस तेज, कैजाद भरूचा सबसे आगे, RBI की मंजूरी पर टिकी नजर
सरकारी संस्थानों को बेहतर कीमत पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद भी मिल रहा है। छोटे उद्यमों को भी देशभर के सरकारी खरीदारों तक पहुंचाने में जेम मदद कर रहा है। इनको डिजिटल मंच मिला है। स्थानीय उद्यमियों के लिए भी सहूलियत हुई है। अब इनके पास सरकारी बाजार का दायरा है।
सरकार भी इस प्रक्रिया पर ध्यान दे रही
राज्य के बाहर भी वह अपने उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वतंत्र है। प्रदेश की सरकार विभागों और सार्वजनिक संस्थानों ने डिजिटल खरीद व्यवस्था को बड़े पैमाने पर अपनाया है। सरकार का कहना है कि इसके माध्यम से खरीद प्रक्रिया में ट्रांसपेरेंसी, कम्पीटीशन, एफिशियंसी और ‘वैल्यू फॉर मनी’ को मजबूत करने में मदद मिली है। सरकार भी इस पर ध्यान दे रही है। योगी सरकार की नीति के अनुरूप सरकारी खरीद को बढ़ावा मिल रहा है। मुख्यमंत्री इस पुरस्कार से काफी खुश हैं।
यह भी पढ़ेंःसोने-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी, एक हफ्ते में सोना ₹8 हजार से ज्यादा उछला
अन्य प्रमुख खबरें
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14
-
चार घंटा चली मैराथन बैठक में पुष्कर सिंह धामी का फैसला, कागज पर नहीं, सड़क पर चलकर देखेंगे काम
2026-10-14
-
राघव चड्ढा का भगवंत मान सरकार पर हमला, नशे के कारोबार को लेकर उठाए सवाल
2026-10-13
-
इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: एकनाथ शिंदे ने कहा अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका
2026-10-13
-
Rahul Gandhi ने की महिला journalist से बदसलूकी, धक्का मारने से हुई जख्मी, कराया गया भर्ती
2026-10-13
-
विपक्षी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग लेकर गए थे मिलने, न्यायाधीश ने हस्तक्षेप करने से किया इंकार
2026-10-13
-
विपक्ष के प्रदर्शनों पर हिमंता और गिरिराज का वार, कहा-रैलियों में खोलेंगे कांग्रेस का झूठ
2026-10-12
-
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, देशभर में आंदोलन करेगा इंडिया ब्लॉक?
2026-10-12