भूटान के कुरिशु परियोजना से छोड़ा पानी, नदी देख दहशत में ग्रामीण
खबर सार :-
भूटान के कुरिशु जलविद्युत परियोजना से छोड़ा गया पानी दो जिलों के लिए संकट बन गया है। बाढ का पानी देख ग्रामीण दहशत में हैं।
खबर विस्तार : -
गुवाहाटी: भूटान के कुरिशु जलविद्युत परियोजना से भारी मात्रा में पानी छोड़ दिये जाने से समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे असम की बेकी नदी का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। रात से ही यह खतरे के निशान से ऊपर पहुंच कर बह रही है।
पानी ज्यादा होने के कारण बरपेटा और बक्सा जिलों के तटीय इलाकों में बाढ़ जैसा नजारा दिखने लगा है। यही स्थिति रही तो बड़े खतरा का सामना करना पड़ सकता है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण दोनों जिलों में हाईअलर्ट जारी किया गया है। खौफजदा लोगों को समझाया जा रहा है।
बेकी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा
प्रशासन की ओर से बताया गया कि सोमवार देर रात बेकी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। यह देखकर ही नदी किनारे बसे गांवों में दहशत बन गई। नदी के किनारे बसे गांवों में अक्सर बाढ़ का भय रहता है। मंगलवार की दोपहर ंइसके जलस्तर में हल्की गिरावट देखी गई। यहां अभी बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
बरपेटा के जिला आयुक्त ने प्रभावित तटीय क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से उनकी दिक्कतों के बारे में पूछा। इस दौरान जानकारी पर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। यद्यपि जलस्तर पर किसी का नियंत्रण नहीं रहता, जिला प्रशासन लगातार नदी के जलस्तर की सक्रियता के साथ निगरानी कर रहा है। प्रशासन ने कहा कि लोग सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कहा जा रहा
बरपेटा जिला प्रशासन की ओर से भी तटीय गांवों में लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कहा जा रहा है। सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति बेकी नदी या उसके आसपास पानी में नहीं जाएगा। इन दिनों लोग मछली पकड़ने के लिए निकल जाते हैं। वह नाव चलाने या बहती लकड़ी इकट्ठा करने अथवा नदी में स्नान करने के लिए चले जाते हैं। इस बार ऐसा करने से मना किया जा रहा है।
इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई है। इसमें सख्ती से कहा गया है कि अगले आदेश तक नदी में हर किसी भी प्रकार की गतिविधि पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। जो लोग पानी में जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
बरपेटा और बक्सा में हालात सामान्य बने हुए
प्रशासन द्वारा जो भी गाइडलाइन जारी की जाए उन सरकारी सूचनाओं पर ध्यान से उनका पालन करें। बरपेटा और बक्सा जिला प्रशासन ने कहा कि दोनों जिलों में हालात सामान्य बने हुए हैं। इन पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। अफसर एवं कर्मचारी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दल के साथ तैयार हैं।
ये भी पढ़ेंः-Germany vs Spain : चौथी बार हॉकी वर्ल्ड चैंपियन बना जर्मनी, फाइनल में स्पेन को 1-0 से दी मात
अन्य प्रमुख खबरें
-
आंदोलन भूल जाएगा विपक्ष, विदेशों की राह पर हो रहे आंदोलन
2026-10-17
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15