बिमला बनवाला को दौड़ का जुनून, 58 की उम्र में भी वही उमंग, 100 रेस पूरी
खबर सार :-
रोहतक की 58 वर्षीय बिमला बनवाला अभी थकी नहीं हैं। वह आज भी दौड़ की प्रैक्टिस करती हैं। बिमला लाखों महिलाओं के लिए एक सीख है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : रोहतक की 58 वर्षीय बिमला बनवाला दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लेने के लिए तैयारी कर रही हैं। वह अब तक सौ से ज्यादा दौड़ पूरी कर चुकी हैं। बिमला ने साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान दौड़ना शुरू किया था। इसी अवधि में उन्होंने 100 से ज्यादा रेस पूरी कर ली हैं। कोरोना पीरियड में लाखों लोगों ने योग और एक्सरसाइज की ओर ध्यान लगाया था, किंतु कुछ लोग ही बिमला की तरह मजबूत इरादों वाले हैं।
कोरोना महामारी के समय से है जुनून
कोरोना महामारी से निपटने और अपनी इम्युनिटी बनाए रखने की कोशिश में बिमला ने खुद दौड़ना शुरू किया था। धीरे-धीरे उनका मन रेस के प्रति एक जुनून में बदल गया। वह कड़ी मेहनत करने लगीं। कोरोना के दौर से अब तक उन्होंने 50 से ज्यादा हाफ मैराथन, 5 फुल मैराथन, 10 किलोमीटर और कई दूसरी लंबी दूरी की रेस पूरी की हैं। उनका ध्यान अब इवेंट्स की ओर है। बिमला प्रतिवर्ष करीब 10 इवेंट्स में हिस्सा लेती हैं। उनका दौड़ में मन लगने लगा, इसलिए बिमला दौड़ में हिस्सा लेती हैं, केवल दौड़ की संख्या बढ़ाने के लिए ही नहीं दौड़तीं हैं।
साल 2020 में दौड़ना शुरू किया था
रेस के बारे में मीडिया वालों से वह कहती हैं कि मैंने साल 2020 में दौड़ना शुरू किया था। तब से यह मेरी जिंदगी का एक बहुत अहम हिस्सा बन गया है। उन्होंने मैराथन रेस का भी जिक्र किया और बताया कि इसमें भी दौड़ना पसंद है। दौड़ने के बाद मुझे काफी खुशी मिलती है। मेरे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। बिमला कहती हैं कि वह दौड़ने के बाद चुस्त-दुरूस्त रहती हैं। प्रोकैम इंटरनेशनल के बड़े इवेंट्स में नियमित रूप से हिस्सा लेने वालीं बिमला ने प्रोकैम स्लैम पूरा किया है। अब तक वह दिल्ली हाफ मैराथन, टाटा मुंबई मैराथन, टाटा स्टील वर्ल्ड 25 किलोमीटर कोलकाता और टीसीएस वर्ल्ड 10 किलोमीटर बेंगलुरु के अलावा कई रेस कंपटीशन में स्थान ले चुकी हैं।
यह भी पढ़ें : Philadelphia vs Inter Miami: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला 2-2 से ड्रॉ
पति और पत्नी एक साथ हैं दिखते
दौड़ केवल बिमला को ही पसंद नहीं है। जब कभी किसी प्रकार की रेस होती है तो उसमें बिमला के पति, चंद्रपाल बनवाला भी दौड़ते नजर आते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए दोनों एक साथ यात्रा करते हैं। बिमला और उनके पति चंद्रपाल दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में आयोजित दौड़ में हिस्सा ले चुके हैं। पति-पत्नी साथ दौड़ने और उनके साझा जुनून के कारण उन्हें रनिंग कम्युनिटी में पावर कपल का नाम दिलाया है।
सेना से रिटायर्ड हैं चंद्रपाल बनवाला
चंद्रपाल एक पूर्व सैनिक हैं। वह साल 1987 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। उनको नौकरी के दौरान भी कुश्ती जैसे खेलों के प्रति लगाव बढ़ा, जबकि कोरोना महामारी के बाद दौड़ना उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया। जब उनका इसमें मन लगा तो आज तक लगा ही है। तब से अब तक चंद्रपाल कई मैराथन और अल्ट्रा-मैराथन पूरी कर चुके हैं। वह कहते हैं कि मुझे दौड़ने का इतना जुनून है कि इसके अलावा कुछ और नहीं दिखता।
दिल्ली में होगी हाफ मैराथन रेस
अब दोनों को दौड़ना इतना पसंद है कि वह उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया। दोनों सेहत के प्रति गंभीर बेहद हैं। बिमला के लिए इस सफर का महत्व दौड़ से ज्यादा है। ऐसा करने वालों में फिटनेस, सकारात्मकता और मानसिक ताजगी की कमी नहीं रहती है। एक बार फिर दिल्ली हाफ मैराथन के जरिए धावक राजधानी की सड़कों पर लौट रहे हैं। बता दें कि बिमला भी 100 से ज्यादा दौड़ पूरी करने के अनुभव के साथ शुरुआती लाइन पर लौटेंगी। वह आज 58 साल की हैं। वह हर इवेंट को गंभीर मानती हैं।
जो दौड़ रहा, वह है खुश
जिंदगी जीने की कला कही जाती है। इस कला का इस्तेमाल लोगों ने कोरोना के दौरान किया था। जो जीता वही सिकंदर बना, जिसने छोड़ दिया वह हार गया। हजारों लोग अब घरों से टहलने के लिए भी नहीं निकलते हैं। लेकिन जिंदगी को उमंग से भरने के लिए बीमार लोग भी दौड़ रहे है। या फिर टहलते देखे जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Hockey World Cup 2026: फिर टूटा भारतीय टीम का सपना, अर्जेंटीना ने 5-3 से हराकर हॉकी वर्ल्ड कप से किया बाहर
अन्य प्रमुख खबरें
-
खेलों से खरीद तक छाया पुष्कर मेला, आज फिर हुए देश-विदेश के खेल
2026-11-22
-
पार्क बंद करने पर ट्रंप प्रशासन को फटकार, जज ने कहा बहाने वाले हैं तर्क
2026-11-15
-
टोटल चेस टूटः आनंद गिरि ग्रुप सी में टाॅप पर पहुंचे, वैशाली को हार
2026-11-15
-
क्रोएशिया को हराकर इंग्लैंड ने नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री
2026-11-13
-
MP के भोपाल में 19 नवंबर से शुरू होगा एशियन महिला हॉकी का महासंग्राम
2026-11-11
-
Cristiano Ronaldo ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
2026-11-05
-
दिल्ली में एनसीडब्ल्यू का महिला खिलाड़ियों के लिए खेल शक्ति का आयोजन
2026-11-02
-
मेसी का धमाका, इंटर मियामी ने न्यू इंग्लैंड को 2-1 से हराया
2026-11-02
-
विश्व आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 20 पदक
2026-10-31
-
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की शानदार जीत, जापान और मलेशिया भी जीते
2026-10-30
-
Liverpool vs Chelsea: चेल्सी को हराकर क्वार्टर फाइनल में लिवरपूल
2026-10-29
-
Neeraj Yadav Suicide: गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की खुदकुशी
2026-10-28
-
एशियन पैरा गेम्स में 114 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
2026-10-24
-
Real Madrid vs RB Leipzig: रियल मैड्रिड ने लीपज़िग को 4-0 तरह से हराया
2026-10-22
-
Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड
2026-10-20