Philadelphia vs Inter Miami: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला 2-2 से ड्रॉ
खबर सार :-
Philadelphia vs Inter Miami: मेजर लीग सॉकर में इंटर मियामी बनाम फिलाडेल्फिया यूनियन के बीच खेला गया रोमांचक मुकाला ड्रॉ पर खत्म हुआ। मैच के दौरान खिलाड़ियों हाथापाई हो गई।
खबर विस्तार : -
Philadelphia vs Inter Miami MLS: मेजर लीग सॉकर (MLS) रेगुलर-सीजन मैच गुरुवार को फिलाडेल्फिया यूनियन बनाम इंटर मियामी CF के बीच सुबारू पार्क में खेला गया। यह रोमांचक मुकाबला 2-2 से ड्रॉ पर खत्म हुआ। अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी (Lionel Messi) की टीम हाफटाइम तक स्कोर 1-2 से आग थी लेकिन लेकिन नील पियरे ने फिलाडेल्फिया के लिए 58वें मिनट में गोल कर मैच 2-2 ड्रॉ कर दिया। कप्तान लियोनेल मेसी और डैनियल पिंटर ने मियामी के लिए एक-एक गोल किया।
फिलाडेल्फिया ने 11वें मिनट में किया पहला गोल
मेजबान फिलाडेल्फिया ने मैच का पहला गोल किया। इंडियाना वासिलेव ने 11वें मिनट में शानदार स्ट्राइक से टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद मियामी ने शानदार वापसी करते हुए 21वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। मियामी के लिए पहला गोल डैनियल पिंटर ने किया। जो पिंटर का पहला मेजर लीग सॉकर (MLS) गोल था। पिंटर ने फुटबॉल के दो महान खिलाड़ियों मेसी और लुइस सुआरेज की मदद से अपना पहला MLS गोल किया। मेसी ने बॉक्स के बाईं ओर सुआरेज को गेंद पास की सुआरेज ने हेडर से गेंद को बीच में खड़े पिंटर की ओर बढ़ाया, जिन्होंने फिर गेंद को गोल में पहुंचा दिया।
मेसी ने 26वें मिनट में मियामी को दिलाई बढ़त
इसके बाद, Lionel Messi ने 26वें मिनट में मियामी को बढ़त दिलाई और रेगुलर सीजन का अपना 13वां गोल किया। अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी को बॉक्स के दाईं ओर फ्रे से गेंद मिली, फिर उन्होंने अंदर की ओर कट किया और गेंद को दूर वाले पोस्ट की ओर घुमाकर मारा। यह फ्रे का रेगुलर सीजन का तीसरा असिस्ट था।
फिलाडेल्फिया ने 58वें मिनट में पलटा गेम
हाफटाइम तक स्कोर 1-2 था। ऐसा लग रहा था कि मियामी मैच जीत जाएगी, लेकिन फिलाडेल्फिया ने 58वें मिनट में नील पियरे के गोल से बराबरी कर ली और स्कोर 2-2 हो गया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। इंटर मियामी को चार मैचों से जीत का इंतजार है। इंटर मियामी अब रविवार को टोरंटो FC की मेजबानी करेगा। इंटर मियामी ने इस MLS रेगुलर सीजन में अब तक 20 मैच खेले गए जिसमें 11 जीत, तीन हार और छह ड्रॉ कराए। टीम 39 पॉइंट के साथ ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस में दूसरे नंबर पर है।
WWE का रिंग बना खेल का मैदान
मेजर लीग सॉकर में इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया खेले गए इस मैच उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान में भिड़ गए। देखते ही देखते खेल का मैदान WWE रिंग में बदल गया। हालांकि फुटबॉल के मैदान पर खिलाड़ियों के बीच बहस होना आम बात है कभी-कभी तो मामला हाथापाई तक भी पहुंच जाता है लेकिन इंटर मियामी और फिलाडेल्फ़िया यूनियन के बीच मैच के दौरान हालात काफी बिगड़ गए और खिलाड़ियों के बीच जमकर उठा-पटक हुई।
Tempers flared at the end of Philly-Miami ????
— ESPN FC (@ESPNFC) August 20, 2026
Cavan Sullivan and Yannick Bright were both sent off with reds at the end of the draw.
(???? MLS on Apple TV) pic.twitter.com/k9mwXbfkFZ
इंजरी टाइम में खिलाड़ियों में झड़प
दरअसल मैच के इंजरी टाइम (101वें मिनट) में, इंटर मियामी के एक डिफेंडर ने फिलाडेल्फिया यूनियन के 16 साल के कैवन सुलिवन को बॉक्स के अंदर टैकल किया, जिससे वह गिर गए। इंटर मियामी के एक और खिलाड़ी, इयान फ्रे ने सुलिवन के सिर पर धक्का देने की कोशिश की। इसके जवाब में, सुलिवन ने फ्रे का पैर जमीन से ऊपर उठाया और उन्हें जोर से जमीन पर पटक दिया।
इसके बाद दोनों के बीच भी धक्का-मुक्की हुई। कुछ देर के लिए ऐसा लगा जैसे दोनों खिलाड़ी कुश्ती कर रहे हों, लेकिन फिर दोनों टीमों के दूसरे खिलाड़ी बीच-बचाव के लिए आगे आए। हालात शांत होने के बाद, रेफरी ने कैवन सुलिवन और यानिक ब्राइट को रेड कार्ड दिखाए। लियोनेल मेसी अपने साथी खिलाड़ी का बचाव करने के लिए रेफरी के पास गए, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ; रेफरी ने उनकी बात अनसुनी कर दी।
ये भी पढ़ेंः- FIH हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान पर दर्ज की धमाकेदार जीत, 5-3 से दी करारी शिकस्त
अन्य प्रमुख खबरें
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30
-
पैरा निशानेबाजी में भारत के लिए करिश्माई प्लेयर हैं मनीष नरवाल
2026-09-30
-
Asian Games: भारत की बेटियों ने तीरंदाजी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
2026-09-30
-
Asian Games 2026 में भारत की बेटियों ने 4x400 मीटर रिले में जीता 'गोल्ड
2026-09-29
-
एशियन गेम्स में MP के देव ने लहराया परचम, पोल वाॅल्ट में बना रिकाॅर्ड
2026-09-29