Friendship Day 2026: अपने दोस्तों को भेजें ये प्यारे मैसेज और शायरियां, जानें कैसे हुई फ्रेंडशिप डे की शुरुआत
खबर सार :-
Friendship Day 2026: वैसे तो 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे घोषित किया था। लेकिन भारत में इसे हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इसके पिछे एक दिलचस्प कहानी है।
खबर विस्तार : -
Happy Friendship Day 2026: दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जिसके बिना हमारी जिंदगी अधूरी है। सच्चा दोस्त मिलने से जिंदगी का सफर बहुत आसान हो जाता है। इस खूबसूरत रिश्ते को मनाने के लिए, हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल, फ्रेंडशिप डे आज यानी 2 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस खास दिन की शुरुआत और भारत में इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाने की परंपरा के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। आइए, इसके इतिहास के बारे में जानें...
कैसे हुई फ्रेंडशिप डे की शुरुआत
फ्रेंडशिप डे का विचार सबसे पहले 1930 में अमेरिका में आया था। मशहूर ग्रीटिंग कार्ड कंपनी 'हॉलमार्क' के फाउंडर जॉयस हॉल ने सुझाव दिया था कि दोस्तों के लिए एक खास दिन होना चाहिए। उनका मानना था कि इस दिन लोग ग्रीटिंग कार्ड, शुभकामनाओं और छोटे-मोटे तोहफ़ों का आदान-प्रदान करके अपने रिश्तों को और मजबूत बना सकते हैं। हालांकि, उस समय इस विचार को ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिली और धीरे-धीरे लोगों का ध्यान इस ओर से हट गया।
बाद में, 1958 में, दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे में इस विचार को नई गति मिली। डॉ. रेमन आर्टेमियो ब्राचो अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहे थे, तभी उन्होंने दोस्ती के लिए समर्पित एक दिन का विचार रखा। एक ऐसा दिन जो दुनिया भर में भाईचारे, प्यार और शांति का संदेश फैलाए। इस विचार से "वर्ल्ड फ्रेंडशिप क्रूसेड" नाम के संगठन की स्थापना हुई। इस संगठन ने दुनिया भर में दोस्ती को बढ़ावा देने के लिए एक अभियान शुरू किया और 30 जुलाई को फ्रेंडशिप डे मनाने की परंपरा की शुरुआत की। हालांकि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2011 में आधिकारिक तौर पर 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे घोषित किया।
भारत में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने की परंपरा
इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे जहां 30 जुलाई को मनाया जाता है, वहीं भारत समेत कुछ देशों में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस तारीख को चुनने के पीछे कोई खास वजह नहीं है, लेकिन ज़्यादातर लोगों के लिए रविवार छुट्टी का दिन होता है, इसलिए भारत में इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाने का चलन शुरू हो गया। यह चलन किसी सरकारी आदेश की वजह से शुरू नहीं हुआ था। बल्कि फिल्मों, टेलीविजन, ग्रीटिंग कार्ड कंपनियों और बाद में सोशल मीडिया के असर से यह दिन इतना लोकप्रिय हो गया कि यही तारीख आम चलन बन गई। नतीजतन, भारत में ज़्यादातर लोग आज भी अगस्त के पहले रविवार को ही फ्रेंडशिप डे मनाते हैं।
ये भी पढ़ेंः- International Nurses Day 2026: ‘मानवता के लिए मिसाल’, CM योगी समेत BJP नेताओं ने नर्स कर्मियों को दी बधाई
Friendship Day अपने दोस्तों को भेजें ये प्यारे मैसेज और शायरियां
1. हर मोड़ पर आपको खुशिया मिलें, यह प्यारी दोस्ती कभी फीकी न पड़े।
दुनिया चाहे कितनी भी बदल जाए, हमारी दोस्ती हमेशा बनी रहे।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
2. दीपक चिरागों से जलते हैं, फूल हवाओं से खिलते हैं।
लेकिन हम खुशनसीब हैं, तुम्हारे जैसे बेफिक्र दोस्त मिले हैं।
मित्रता दिवस की शुभकामनाएं!
3. गुजर जाएगी जिंदगी मुस्कुरा कर देखना,
कभी दिल की बात हमसे बता कर देखना,
अगर कोई दर्द हो तो हमसे मत छुपाना,
एक बार दोस्ती का हाथ बढ़ाकर देखना।
फ्रेंडशिप डे मुबारक हो!
4. ना गाड़ी ना बंगला चाहिए,
ना ही पैसों का ढेर चाहिए,
खुशियों से भरी रहे तेरी जिंदगी,
मुझे बस तेरा ये 'याराना' चाहिए।
5. आसमान से उतारी हैं, तारों से सजाई है,
चांद की चांदनी से नहलाई हैं,
ऐ दोस्त! संभल के रखना यह दोस्ती,
यही तो हमारी जिंदगी की कमाई है।
7. लोग कहते हैं जमीं पर खुदा नहीं मिलता,
शायद उन लोगों को दोस्त तुम सा नहीं मिलता।
8. वक्त की यारी तो हर कोई करता है मेरे दोस्त,
मजा तो तब है जब वक्त बदल जाए पर यार ना बदले।
9. करनी है खुदा से एक गुजारिश,
तेरी दोस्ती के सिवा कोई बंदगी न मिले,
हर जनम में मिले दोस्त तेरे जैसा,
या फिर कभी ये जिंदगी न मिले।
10. फूल बनकर मुस्कुराना जिंदगी है,
मुस्कुरा के गम भुलाना जिंदगी है,
मिलकर लोग खुश होते हैं तो क्या,
बिना मिले दोस्ती निभाना भी जिंदगी है।
11. पानी ना हो तो नदिया किस काम की,
आंसू ना हो तो अंखियां किस काम की,
दिल ना हो तो धड़कन किस काम की,
अगर तुम जैसा दोस्त ना हो तो ये जिंदगी किस काम की।
12. आपकी हमारी दोस्ती सुरों का साज है,
आप जैसे दोस्त पर हमें नाज है,
अब चाहे कुछ भी हो जाए जिंदगी में,
दोस्ती वैसे ही रहेगी जैसे आज है।
13. चांद की दोस्ती रात से सुबह तक,
सूरज की दोस्ती सुबह से शाम तक,
पर हमारी दोस्ती पहली मुलाकात से आखिरी सांस तक।
14. वो दिल क्या जो मिलने की दुआ न करे, तुम्हें भूलकर जियूं यह खुदा न करे।
रहे तेरी दोस्ती मेरी जिंदगी बनकर,यह बात और है कि जिंदगी वफा न करे।
हैपी फ्रेंडशिप डे!
15. देखी है दुनिया हमने भी,
पर तुम जैसा कोई दोस्त ना देखा
चाहे कितने भी गम आएं जिंदगी में,
तुम्हारे साथ हर लम्हा मुस्कुराता देखा
Happy Friendship Day
ये भी पढ़ेंः- पढ़ाई में नहीं लग रहा मन? फोकस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स
अन्य प्रमुख खबरें
-
बालों के लिए फायदेमंद है मेथी, इस तरह बनाएं हेयर पैक
2026-08-20
-
छह महीने बाद बच्चे को खिलाएं ये 3 चीजें, तेज होगा दिमाग
2026-08-13
-
पोषक तत्वों से भरपूर है केला, जानें खाने का सही समय
2026-08-13
-
एक व्यक्ति बचा सकता है 8 लोगों की जिंदगी, जानें अंगदान का महत्व
2026-08-13
-
बच्चों की स्क्रीन टाइम की वजह माता-पिता भी, नई स्टडी में खुलासा
2026-08-11
-
घुंघराले बाल रहेंगे मुलायम, धोने के बाद आजमाएं ये टिप्स
2026-08-10
-
क्या है मेकअप हटाने का सही तरीका? जानें सही रूटीन
2026-08-06
-
10 मिनट में डिलीवरी या ज्यादा खर्च? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी में कहां होगी असली बचत
2026-07-19
-
मुंबई में बारिश के बीच डेंगू, लेप्टोस्पायरोसिस और स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, BMC ने जारी की चेतावनी
2026-07-16
-
सिर्फ मोटापे से ही नहीं टाइप-2 डायबिटीज का खतरा, शरीर की कमजोर मांसपेशियां भी बढ़ा सकती हैं इसका जोखिम
2026-07-14
-
पढ़ाई में नहीं लग रहा मन? फोकस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स
2026-07-13
-
चौंकाने वाली रिपोर्ट! कुपोषण कम हुआ, लेकिन बच्चों में बढ़ी मोटापे की समस्या
2026-07-12
-
Hair Growth Tips: झड़ते बालों से हैं परेशान? प्याज के रस से बनाएं ये 2 आसान हेयर मास्क
2026-07-11
-
आप भी 16:8 इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाते हैं? नई रिसर्च ने दिल की सेहत को लेकर बढ़ाई चिंता
2026-07-09
-
इन पौधों से दूर भागते हैं सांप, जानें इस बारे में क्या कहता है साइंस
2026-07-08