पढ़ाई में नहीं लग रहा मन? फोकस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स

खबर सार :-

पढ़ाई को लेकर ज्यादातर बच्चों में शिकायत रहती है कि उनका मन बार-बार भटकता रहता है। इस कारण वो फोकस नहीं कर पाते और तनाव में रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिसकी मदद से पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाई जा सकती है।
पढ़ाई में नहीं लग रहा मन? फोकस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स

खबर विस्तार : -

Study Tips: आजकल ज्यादातर बच्चों को शिकायत रहती है कि उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है। पढ़ने के लिए किताब सामने खोलकर रखते हैं, लेकिन ध्यान कहीं और भटकता रहता है। इस कारण अगर बच्चों के मार्क्स कम आते हैं तो उन्हें तनाव भी महसूस होता है। आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जो आपकी पढ़ाई के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। 

पढ़ाई के दौरान भटके मन तो अपनाएं ये टिप्स

आजकल बच्चे पढ़ाई के दौरान मन भटकने से काफी परेशान हैं। अक्सर देखा गया है कि पढ़ाई के लिए किताब खोलने के कुछ समय बाद ही वो अपना फोन चेक करने लगते हैं या किसी दूसरे बातों में उलझे रहते हैं। आज के दौर में यह समस्या आम हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है छोटे-छोटे सुधार की मदद से इस पर काबू पाया जा सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि शाम के समय आप पूरे जोश के साथ किताब खोलकर बैठते हैं और सोचते हैं कि आज यह चेप्टर खत्म ही करना है, लेकिन दो पन्ने पढ़ने के बाद ही आपका ध्यान कहीं और चला जाता है। कभी सोशल मीडिया तो कभी फोन की नोटिफिकेशन आपका ध्यान खींच लेती है, तो इसमें सबसे पहले आपको यह जान लेना जरुरी है कि यह समस्या हर बच्चे के साथ हो सकती है। 

काम को छोटे-छोटे टास्क में बांटे

इससे सबसे पहले आपको यह जान लेना जरुरी है कि कई बच्चे मल्टीटास्किंग होने पर फोकस करते हैं, लेकिन इस प्रक्रिया में दिमाग लगातार कई घंटों तक काम करता है, जिस कारण कुछ ही समय में काम पर ध्यान नहीं रह पाता है। मल्टीटास्किंग होना जरुरी है, लेकिन इसे छोटे-छोटे टास्क में बांटे। इससे पढ़ाई की बारीकियों को समझने और याद रखने में काफी मदद मिलती है। इसके साथ ही पढ़ाई के दौरान सबसे ज्यादा मन फोन की नोटिफिकेशन से भटकता है। इसलिए पढ़ाई करते समय फोन को खुद से दूर रखें या उसे साइलेंट रखें, लेकिन अगर आप ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं तो गैरजरुरी नोटिफिकेशन को ऑफ कर दें। 

पढ़ाई के लिए तन और मन दोनों का स्वस्थ होना जरुरी

पढ़ाई में मन के साथ-साथ तन का शांत रहना भी बहुत जरुरी है। ज्यादातर बच्चे देर रात तक पढ़ाई करते हैं, जिससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है। एक्सपर्ट का मानना है कि रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरुरी होता है। इससे हर दिन शरीर पूरी लगन से काम करने को तैयार रहता है। इसके रोजाना 10 से 30 मिनट तक योगा करने से तनाव कम करने में मदद मिलती है। अगर आपको योगा करना मुश्किल लगता है तो आप कुछ मिनट तक प्राणायम कर सकते हैं। इसके साथ ही अपने खान-पान में फल, हरी सब्जियां और प्रोटीन से भरपूर भोजन करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: चौंकाने वाली रिपोर्ट! कुपोषण कम हुआ, लेकिन बच्चों में बढ़ी मोटापे की समस्या

अन्य प्रमुख खबरें