International Nurses Day 2026: ‘मानवता के लिए मिसाल’, CM योगी समेत BJP नेताओं ने नर्स कर्मियों को दी बधाई
खबर सार :-
International Nurses Day 2026: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेखा गुप्ता समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नर्सों को बधाई दी और उनके योगदान व सेवा भाव को सराहा।
खबर विस्तार : -
International Nurses Day 2026: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर भाजपा के दिग्गज नेताओं ने नर्सों को बधाई दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने नर्सों के योगदान की सराहना की। इसके अलावा, उन्होंने नर्सों को सेवा, करुणा और समर्पण का प्रतीक बताया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा: ""सेवा, संवेदना और समर्पण की सजीव प्रतिमूर्ति 'नर्सें' स्वास्थ्य व्यवस्था की सशक्त आधारशिला हैं। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की सभी नर्सिंग कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विपरीत परिस्थितियों में भी आपका सतत प्रयास समाज को नई आशा और संबल प्रदान करता है।"
'मानवता के लिए प्रेरणास्रोत'
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने भी नर्सों के समर्पण, धैर्य और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया। 'X' पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, "निस्वार्थ सेवा और अटूट कर्तव्यनिष्ठा से मानवता की सेवा करने वाली सभी नर्सों को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कठिन से कठिन परिस्थितियों में आपकी सेवा, धैर्य और संवेदनशीलता मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समाज आपके इस अमूल्य योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।"
'स्वस्थ भारत के निर्माण में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण'
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'X' पर पोस्ट करते हुए कहा, "चिकित्सा क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से सेवारत समस्त नर्सिंग कर्मियों को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मानव सेवा के प्रति आपका समर्पण प्रत्येक परिस्थिति में समाज को नई आशा और संबल प्रदान करता है। स्वस्थ राजस्थान एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी है।"
'नर्सिंग कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा प्रेरणादायक'
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "देश में नर्सिंग सेवा से जुड़े सभी कर्मियों व नर्सों को 'अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मानवता की सेवा को अपना सर्वोच्च धर्म मानकर स्नेह, करुणा और समर्पण भाव से निरंतर कार्य कर रहे सभी नर्सिंग कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, त्याग एवं सेवाभाव हम सबके लिए प्रेरणादायक है।"
'करुणा का जीवंत रूप है नर्सिंग'
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'X' पर एक पोस्ट करते हुए कहा, "नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि सेवा, संवेदना और करुणा का जीवंत रूप है। समर्पण और धैर्य के साथ हर परिस्थिति में अपनी सेवाएं दे रहे सभी नर्स भाई-बहनों को 'अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं! आप सभी मानवता की सेवा निरंतर करते रहें, आपको ईश्वर इसके लिए अथाह शक्ति दें।"
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिहार में SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में 'गठबंधन' का जोरदार प्रदर्शन
2026-10-08
-
वायुसेना ने मनाया 94वां दिवस, भव्य परेड कर लिया देश सेवा का संकल्प
2026-10-08
-
एक दशक में 100 करोड़ पहुंचा भारत का ब्रॉडबैंड उपभोक्ता आधार
2026-10-08
-
5G की रफ्तार से सुशासन तक, भारत में 55 लाख बेस स्टेशन
2026-10-08
-
सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, फ्रेमवर्क निष्पक्ष
2026-10-08
-
रक्षा मंत्रालय की एसओपी से हथियारों-रक्षा उपकरणों का परीक्षण होगा आसान
2026-10-07
-
फर्जीवाड़ा में डूबे रहे दो अधिकारी, लोन-नौकरी और कालाधन के लेनदेन में फंसे, दोनों गिरफ्तार
2026-10-07
-
जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने देश को किया संबोधित
2026-10-07
-
INDIA bloc Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर की FIR
2026-10-07
-
कारोबारियों को बिना बताए कम कर दिए दूध के दाम, समितियों के खिलाफ Tiruchi में प्रदर्शन की तैयारी
2026-10-07
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान
2026-10-06
-
छोटे उद्योगों को 10 हजार करोड़ का बूस्टर, कैबिनेट ने दी मंजूरी
2026-10-06
-
SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, धरने पर बैठ राहुल-प्रियंका
2026-10-06
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ ‘सूर्या’, समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार
2026-10-06
-
भीखनपुर 12 नंबर गुमटी पर जाम में फंस जाती हैं एंबुलेंस, मरीज तड़पने के लिए विवश, आंदोलन की तैयारी तेज
2026-10-06