Toxic: बॉक्स ऑफिस पर यश की 'टॉक्सिक' ने मचाया कोहराम, पहले ही दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

खबर सार :-

Toxic Box Office Collection Day: यश की फिल्म 'Toxic' ने भारत में अपनी ओपनिंग डे पर 101 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जिसमें हिंदी वर्शन का योगदान 55 करोड़ रहा।
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई

खबर विस्तार : -

Toxic Box Office Collection Day 1: कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म,  'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स', ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि दुनिया भर में इस फिल्म 140 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है। कमाई के मामले में इस फिल्म ने 'जवान' और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही देश में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई।

पहले ही दिन की तगड़ी कमाई

'KGF 2' के चार साल बाद 'Toxic' के साथ यश ने बड़े पर्दे पर वापसी की है और जबरदस्त धूम मचा दी है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि कई दर्शकों ने कहानी, स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन को लेकर निराशा जताई, लेकिन इसका फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'Toxic' ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा हिंदी बेल्ट से हुआ, जहां इसने 55 करोड़ कमाए। वहीं, इसने कन्नड़ वर्शन में 23.30 करोड़, तेलुगु में 16 करोड़, तमिल में 5.50 करोड़ और मलयालम में 1.30 करोड़ की कमाई की। ओपनिंग डे पर 24,579 शो के साथ, फिल्म ने 120.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 140.75 करोड़ बताया जा रहा है। 

ये भी पढ़ेंः- परंपराएं दिलों में होती हैं, कपड़ों में नहीं...कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन का करारा जवाब

Toxic ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

इस शानदार ओपनिंग के साथ, 'Toxic' ने 'पठान' (57 करोड़), 'जवान' (75 करोड़), 'एनिमल' (63.80 करोड़) और 'कल्कि 2898 AD' (95.30 करोड़) जैसी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, यश अपनी ही फिल्म 'KGF: Chapter 2' का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए, जो 116 करोड़ रुपये था। जबकि रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' (102.55 करोड़) के रिकॉर्ड से भी मामूली अंतर से पीछे रह गई।

ओपनिंग डे पर देश में 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्‍में

  • पुष्‍पा 2- 164 करोड़ 
  • RRR - 133 करोड़
  • बाहुबली 2- 121 करोड़
  • KGF 2-116 करोड़
  • धुरंधर 2 - 103 करोड़
  • टॉक्सिक- 101.10 करोड़

'रामायणम्' में भी यश बनाएंगे तगड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि इस शानदार ओपनिंग के साथ, यश ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ साबित कर दी है। उन्होंने KGF 2 के साथ 100 करोड़ की ओपनिंग-डे कमाई का ट्रेंड शुरू किया था और अब उसी लीग की एक और फिल्म दी है। अगर रामायणम भी इस साल यह कारनामा कर पाती है, तो यश इतनी तेजी से लगातार तीन बार 100 करोड़ की ओपनिंग-डे कमाई करने वाले पहले स्टार बन सकते हैं। 

'टॉक्सिक' की स्टार कास्ट

गौरतलब है कि 'टॉक्सिक' एक गैंगस्‍टर-एक्‍ शन ड्रामा है, जिसमें यश डबल रोल में हैं। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म शुक्रवार 26 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज हुई थी। 'Toxic' का अनुमानित बजट 500 करोड़ से 1,000 करोड़ रुपये के बीच है। यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है।

FAQ...

1. फिल्म 'Toxic' का बजट कितना है?

मीडिया रिपोर्ट्स और विकिपीडिया के अनुसार, 'Toxic' का अनुमानित बजट 500 करोड़ से 1,000 करोड़ रुपये के बीच है। यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, जिसमें बजट का एक बड़ा हिस्सा स्टार कास्ट की फीस और VFX पर खर्च किया गया है।

2. फिल्म टॉक्सिक ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन कितनी कमाई की ?

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त रही। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस 101.10 करोड़ रहा। जबकि दुनिया भर में कुल कलेक्शन लगभग 140.75 करोड़ रहा।

3. आवारापन 2 ने 10 दिनों में कितना कलेक्शन किया है

'आवारापन 2' ने 10 दिनों में 162.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिसमें 136.25 करोड़ का नेट कलेक्शन शामिल है। फिल्म ने अपने बजट से 302% ज़्यादा कमाई की है और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 192.80 करोड़ तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ेंः- Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और खून-खराबे के साथ यश का स्वैग, जानें कैसी है फिल्म टॉक्सिक

अन्य प्रमुख खबरें