सरकारी गाड़ियां उमर को ले जा रहीं थीं, पीछे उसके समर्थकों ने बना रखा था काफिला, दो लग्जरी कारें जब्त
खबर सार :-
प्रतापगढ़ः जिले की हथिगवां पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद के काफिले पर बड़ी कार्रवाई की है। अतीक के बेटे पर टोल प्लाजा पर दबंगई और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप था। पुलिस ने उमर अहमद के काफिले में शामिल दो लग्जरी कारों को प्रयागराज से बरामद कर जब्त कर लिया है।
खबर विस्तार : -
प्रतापगढ़ः जिले की हथिगवां पुलिस ने अतीक के बेटे उमर के काफिले की दो लग्जरी कारें जब्त की हैं। इन गाड़ियों को सीज कर दिया गया है। उमर के समर्थकों पर टोल प्लाजा पर दबंगई करने और सरकारी काम मेें बाधा तथा टोल कर्मियों को कुचलने की कोशिश के आरोप हैं।
जिले की हथिगवां पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद के काफिले पर बड़ी कार्रवाई की है। अतीक के बेटे पर टोल प्लाजा पर दबंगई और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप था। पुलिस ने उमर अहमद के काफिले में शामिल दो लग्जरी कारों को प्रयागराज से बरामद कर जब्त कर लिया है। इन गाड़ियों के नंबर यूपी 70 जीक्यू 4834 और यूपी 70 जीवी 2915 हैं। जानकारी के अनुसार, उमर अहमद अपने भाई अबान के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए लखनऊ से प्रयागराज जा रहा था। इस दौरान वह पुलिस कस्टडी में था। सरकारी गाड़ियों के काफिले के पीछे उमर के समर्थक थे। उनका एक निजी काफिला भी चल रहा था।
यह भी पढ़ें : एयर इंडिया ने पायलटों के लिए शुरू की ड्रग स्क्रीनिंग, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस की घटना से लिया सबक
कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश
पुलिस अब इन गाड़ियों में सवार अन्य लोगों की तलाश कर रही है। हथिगवां थाना क्षेत्र के अख्तयारी कोटिला टोल प्लाजा पर टोल मांगने पर इनके काफिले में शामिल लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। इसी काफिले में शामिल गाड़ियों में बैठे लोगों ने टोल कर्मचारियों को गालियां भी दीं। आक्रोश दिखाते हुए टोल बैरियर तोड़ने और कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की। बाद में टोल प्लाजा के मैनेजर ने घटना की शिकायत हथिगवां थाने में की और मुकदमा दर्ज कराया। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का प्रयास, गाली-गलौज और सरकारी काम में बाधा डालने के अलावा अन्य संगीन धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार थाना हथिगवां पर मुकदमा अपराध संख्या 166/2026 दर्ज है।
जल्द ही ऐक्शन में आई पुलिस
जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, उसने जल्द ही सख्ती दिखाई। पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि विवाद में शामिल दो लग्जरी कारें प्रयागराज में हैं। आननफानन हथिगवां पुलिस की टीम ने दोनों वाहनों को ट्रेस कर सीज कर लिया। इस मामले में सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने जानकारी दी है कि टोल प्लाजा विवाद प्रकरण में दो वाहनों को पुलिस ने सीज किया है। शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस ने किसी को पकड़ा नहीं है। जो गाड़ियां उसके समथकों की थीं, टोल पर लगे कैमरों से उनकी फुटेज निकलवाई जा रही है। काफिले में शामिल अन्य गाड़ियों और लोगों की पहचान यहां के फुटेज और टोल प्लाजा के रिकॉर्ड से की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Independence Day 2026: जश्न-ए-आजादी की तैयारी, लाल किला पर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, अभेद्य किले में तब्दील दिल्ली
अन्य प्रमुख खबरें
-
शिमला में ढाबे पर ग्राहक बनकर आए बदमाश ने महिला से लूटा मंगलसूत्र
2026-09-27
-
जौनपुर जिला कारागार का डीजी जेल ने किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
2026-09-25
-
चंडीगढ़ में बेटे ने हेड कांस्टेबल पिता की गोली मारकर की हत्या
2026-09-25
-
ग्रेटर नोएडाः बस में आग की घटना को झूठा और भ्रामक प्रसारित करने पर केस दर्ज
2026-09-25
-
आजमगढ़ में खौफनाक वारदात, पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी ढेर
2026-09-23
-
आजमगढ़ में पूजा के दौरान चलीं गोलियां, 2 पंडितों समेत महिला की मौत
2026-09-23
-
लखनऊ पुलिस की 'प्रमाण' पहल: सड़क सुरक्षा और डेटा विश्लेषण
2026-09-22
-
झांसी में लंबित अपराध मामलों पर आईजी की सख्ती, दिए निर्देश
2026-09-22
-
Jamui Viral Video Case: जमुई में पुलिस का एक्शन, दो आरोपियों का हुआ एनकाउंटर
2026-09-22
-
जमुई में नाबालिग छात्रा से सड़क पर उत्पीड़न, तीन आरोपी गिरफ्तार
2026-09-21
-
वाराणसी में यूपी एटीएस मुठभेड़: 30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू ढेर
2026-09-20
-
दिल्ली नाबालिग दुष्कर्म और हत्या मामला: प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
2026-09-19
-
जन्मदिन पार्टी विवाद: केक लगाने पर युवक की चाकू मारकर हत्या
2026-09-18
-
प्रयागराज में पवन कुमार यादव हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार
2026-09-16
-
UP Jail RISE Program: कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए नई पहल
2026-09-15