एयर इंडिया ने पायलटों के लिए शुरू की ड्रग स्क्रीनिंग, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस की घटना से लिया सबक
खबर सार :-
एयर इंडिया ने समूह के सभी पायलटों के लिए ड्रग स्क्रीनिंग और प्रतिबंधित दवाओं की जांच अनिवार्य कर दी है। फुकेट से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान हुई गंभीर टर्बुलेंस की घटना को लेकर यह फैसला लिया है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: एयर इंडिया ने अब सभी पायलटों के ड्रग स्क्रीनिंग का अहम फैसला लिया है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने के मकसद से समूह के सभी पायलटों के लिए अनिवार्य ड्रग और प्रतिबंधित दवाओं की जांच शुरू करने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया ने यह फैसला हाल ही में फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में गंभीर टर्बुलेंस और अचानक ऊंचाई में गिरावट की घटना के बाद लिया गया है।
इसके दायरे में आएंगे एयर इंडिया समूह के सभी पायलट
पायलटों को संबोधित पत्र में कहा गया है कि यह स्क्रीनिंग कार्यक्रम 13 अगस्त से लागू हो गया है और एयर इंडिया समूह के सभी पायलट इसके दायरे में आएंगे। कंपनी ने कहा है कि वर्षों से एयर इंडिया ने अपने पायलटों और कर्मचारियों की पेशेवर क्षमता, कौशल और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के दम पर अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में यात्रियों का भरोसा बनाए रखना कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। एयर इंडिया ने अपने संचार में कहा कि हाल के दिनों में कई पायलटों ने भी सुरक्षा और पेशेवर मानकों को लेकर अपनी चिंताओं और सुझावों को साझा किया है। कंपनी ने बताया कि वह पहले से ही नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करती है, जो यूरोप और अमेरिका जैसे प्रमुख विमानन बाजारों में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं के अनुरूप हैं।
सभी पायलटों की होगी व्यापक जांच
हालांकि एयरलाइन ने कहा कि उसने मौजूदा नियामकीय आवश्यकताओं से आगे बढ़कर अतिरिक्त कदम उठाने का फैसला किया है। इसी के तहत अब सभी पायलटों की व्यापक जांच की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे किसी ऐसी दवा या पदार्थ का सेवन नहीं कर रहे हैं जो विमानन नियमों के तहत प्रतिबंधित है। कंपनी के पत्र में कहा गया है, "हमने यह निर्णय लिया है कि समूह के सभी पायलटों की उन दवाओं और पदार्थों के लिए पूर्ण स्क्रीनिंग की जाए, जिनकी अनुमति वर्तमान विमानन नियमों के अंतर्गत नहीं है।
ये भी पढ़ें-Air India turbulence incident: पायलट गांजा पीकर उड़ा रहा था प्लेन! एक्शन की तैयारी
इस कदम से यात्रियों, निवेशकों, हितधारकों के बीच विश्वास होगा और मजबूत
एयर इंडिया ने स्पष्ट किया कि यह परीक्षण सभी पायलटों के लिए अनिवार्य होगा। स्क्रीनिंग का आयोजन गुरुग्राम स्थित प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण सत्रों के दौरान, उड़ानों के बाद फ्लाइट ब्रीफिंग सेंटरों और एयर इंडिया कार्यालयों में या विभिन्न परिचालन बेस पर निर्धारित स्थानों पर किया जाएगा। एयरलाइन ने इस पहल को केवल नियामकीय अनुपालन तक सीमित नहीं बताया, बल्कि इसे सुरक्षा और पेशेवर उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम कहा। कंपनी का मानना है कि इससे यात्रियों, निवेशकों और अन्य हितधारकों के बीच विश्वास और मजबूत होगा।
जानकारी के लिए चीफ पायलट या बेस मैनेजर से कर सकते हैं संपर्क
एयर इंडिया ने पायलटों से यह भी कहा है कि यदि उन्हें इस स्क्रीनिंग कार्यक्रम से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण चाहिए, तो वे अपने चीफ पायलट या बेस मैनेजर से संपर्क कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि पिछले सप्ताह फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान के पायलट-इन-कमांड के बारे में जानकारी मिली थी कि वह नींद संबंधी समस्या के लिए दवा ले रहे थे। उड़ान के दौरान विमान को अचानक ऊंचाई में गिरावट का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद इस मामले ने खासा ध्यान आकर्षित किया।
ये भी पढ़ें-224 यात्रियों को लेकर जा रहा IndiGo विमान का इंजन फेल ! मचा हड़ंकप, चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग
अन्य प्रमुख खबरें
-
Independence Day 2026: लाल किले पर जश्न-ए-आजादी की फुल ड्रेस रिहर्सल
2026-08-13
-
Monsoon Session 2026: सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
2026-08-13
-
वर्ष 2026 में 50 गीगावाट सौर क्षमता जोड़ सकता है भारत
2026-08-13
-
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में गूंजेंगी वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनें, 15 अगस्त को है समारोह
2026-08-13
-
मुंबई भूस्खलन: एक-एक कर सात लोगों ने तोड़ा दम, मलवा में दबे लोगों को कुशलता से निकालने में रहे असफल, नहीं मिल पाई मशीनों की मदद
2026-08-13
-
क्या वाकई भारत की आर्थिक साख खतरे में है? वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों का असली सच
2026-08-12
-
क्या दिल्ली में फिर होने वाला है बड़ा आंदोलन?
2026-08-12
-
क्या आपके पड़ोस में भी चल रही है अवैध दुकान? सुप्रीम कोर्ट ने दिया सख्त आदेश!
2026-08-12
-
अमूल, आईटीसी और हल्दीराम का यूपी पर भरोसा, खाद्य प्रसंस्करण को मिली गति
2026-08-12
-
जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड: समिति ने पेश की रिपोर्ट, जवाब पर असंतोष
2026-08-12
-
विश्व हाथी दिवस पर नेताओं ने हाथियों के बचाव का संकल्प दोहराया
2026-08-12
-
विकसित शहरों के बिना 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था नहीं बन सकता भारत
2026-08-12
-
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी जरूरी, वरना रद्द होगा लाइसेंस
2026-08-12
-
रांची छात्र आंदोलनः शर्तों पर झुकने को तैयार नहीं सरकार
2026-08-12
-
बिहार: NCAER की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार की चुनौती
2026-08-12