224 यात्रियों को लेकर जा रहा IndiGo विमान का इंजन फेल ! मचा हड़ंकप, चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग
खबर सार :-
कोलकाता से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ़्लाइट 6E-723 के बाएं इंजन में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई और विमान सुरक्षित उतर गया।
खबर विस्तार : -
IndiGo Flight Emergency landing: चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार रात उस वक्त हड़ंकप मच गया जब इंडिगो के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट 224 यात्रियों को लेकर कोलकाता से चेन्नई जा रही थी। चेन्नई में लैंडिंग की तैयारी के दौरान ही पायलट को पता चला कि बायां इंजन फेल हो गया है। उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी, जिसके बाद मंगलवार रात 11:29 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर "फुल इमरजेंसी" घोषित कर दी गई। इसके बाद फ्लाइट सुरक्षित लैंड कर गई।
लैंडिंग से ठीक पहले ATC को किया गया अलर्ट
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, IndiGo Flight 6E-723 को रात 9:15 बजे कोलकाता से रवाना होना था, लेकिन यह लगभग 25 मिनट की देरी से रात 9:39 बजे रवाना हुई। विमान को रात 11:30 बजे चेन्नई पहुंचना था। रनवे पर उतरने से ठीक पहले, पायलट को बाएं इंजन में खराबी का पता चला और उन्होंने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट किया। इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम एक्टिवेट होने के बाद, फ्लाइट रात 11:37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित उतर गई। हालांकि इस दौरान किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। विमान में सवार सभी 224 यात्री सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
इंजन में खराबी की जांच शुरू
वहीं सुरक्षित लैंडिंग के लगभग 10 मिनट बाद, रात 11:47 बजे 'फुल इमरजेंसी' की स्थिति हटा ली गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से चेन्नई एयरपोर्ट पर सामान्य कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा और सभी फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी रहे। अधिकारियों ने इंडिगो फ्लाइट 6E-723 के इंजन में खराबी की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
4 अगस्त को 300 फीट नीचे आ गई थी Air India की फ्लाइट
इससे पहले, 4 अगस्त को थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट अचानक लगभग 300 फीट नीचे गिर गई। हालांकि, बाद में फ्लाइट दिल्ली में सुरक्षित उतर गई। यह घटना ओडिशा के झारसुगुडा के पास हुई, जब एयरबस A320 लगभग 36,220 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी और अचानक लगभग 300 फीट नीचे आ गई। इस घटना में 17 यात्री घायल हो गए। शुरू में, एयर इंडिया ने इस घटना के लिए टर्बुलेंस (हवा के झोंकों) को वजह बताया था; हालांकि, बाद में एयरलाइन ने अपने बयान से 'टर्बुलेंस' शब्द हटा दिया और इसे बस 'क्रूज फेज के दौरान ऊंचाई में अचानक कमी' बताया। DGCA अभी इस मामले की जांच कर रहा है।
दुबई-मुंबई इंडिगो विमान की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
बता दें कि पिछले महीने भी, दुबई से मुंबई जा रही IndiGo Flight की एक इंटरनेशनल फ्लाइट को राजकोट एयरपोर्ट पर अचानक लैंडिंग करनी पड़ी थी। उस समय, विमान के निचले कार्गो होल्ड में धुएं के बारे में चेतावनी मिली थी। पायलटों ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुमति मांगी। एहतियात के तौर पर, रनवे के पास फायर और मेडिकल टीमें तैनात की गई थीं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रांची छात्र आंदोलनः शर्तों पर झुकने को तैयार नहीं सरकार
2026-08-12
-
बिहार: NCAER की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार की चुनौती
2026-08-12
-
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन से दो की मौत, यूपी के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
2026-08-12
-
हिमाचल में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आज से नए रेट लागू
2026-08-12
-
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भरा पानी, व्यवस्था पर उठे सवाल
2026-08-12
-
भोपाल की सड़कों पर भरा पानी, पिकनिक स्पॉट पर फंसे युवकों को बचाया, बांध से बहे व्यक्ति का शव मिला
2026-08-12
-
DGCA ने चालक दल को ड्यूटी रोस्टर से हटाया, एयर इंडिया की बैठक
2026-08-11
-
संसद के बाहर छात्रों का 'दंगल': सत्ता पक्ष और विपक्ष में क्यों छिड़ी है जंग?
2026-08-11
-
भारत-अमेरिका का द्विपक्षीय स्पेस सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर
2026-08-11
-
TMC के तीन बैंक खाते फ्रीज, सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार
2026-08-11
-
क्या सांसदों की सुरक्षा अब केवल अदालतों के भरोसे? पप्पू यादव को मिला अतिरिक्त पीएसओ
2026-08-11
-
अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग: विदेश मंत्रालय
2026-08-11
-
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवसः देश में 65 फीसदी से ज्यादा युवा, जानें महत्व
2026-08-11
-
स्कूलों में जंक फूड पर FSSAI का शिकंजा!
2026-08-11
-
इतिहास के पन्नों में : मनमोहन सिंह की विदाई और सोनिया गांधी का राजनीतिक वार
2026-08-11