UPTET 2026 परीक्षा संपन्न, AI कैमरों से पकड़े गए 25 फर्जी अभ्यर्थी, लाखों उम्मीदवार हुए शामिल
खबर सार :-
यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा 2,3 और 4 जुलाई को आयोजित की गई है। आयोग की तरफ से इस परीक्षा का आयोजन राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में कराया गया।
खबर विस्तार : -
UPTET 2026 Exam: यूपीटीईटी की परीक्षा 2,3 और 4 जुलाई को हुई। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने इस परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में कराया। इस साल UPTET के लिए लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। करीब 4 साल बाद हुई इस परीक्षा का छात्रों का बेसब्री से इंतजार था।
UPTET 2026 Exam: पुख्ता इंतजाम के लिए एआई युक्त सीसीटीवी कैमरे तैनात
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से पहली बार आयोजित किया गया है। 4 साल के लंबे इंतजार के बाद परीक्षार्थियों को इसमें भाग लेने का मौका मिला। आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजम किए थे। इन तीन दिनों में कुल 5 पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। 4 जुलाई को पहली पाली में प्राइमरी लेवल की परीक्षा के साथ यूपीटीईटी परीक्षा का समापन हुआ। इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए एआई युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। जिसके तहत 25 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए। परीक्षा के दौरान STF और LIU की टीम अलर्ट मोड पर रही। UPTET परीक्षा के लिए राज्य के 60 जिलों में 955 केंद्र बनाए गए थे।
UPTET 2026 Exam: 3 लाख 95 हजार 23 अभ्यर्थियों ने दोनों परीक्षाओं में भाग लिया
इस परीक्षा में कुल 19 लाख 94 हजार 661 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की थी। जिसमें से उत्तर प्रदेश से 17 लाख 67 हजार 180 अभ्यर्थी, जबकि दूसरे राज्यों से 2 लाख 27 हजार 481 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें सिर्फ प्रयागराज में 53 केंद्रों पर 76 हजार 634 परीक्षार्थी शामिल थे। आंकड़ो के मुताबिक अपर प्राइमरी लेवल की टीईटी परीक्षा के लिए 8 लाख 16 हजार 436 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। दूसरी ओर प्राइमरी लेवल के लिए 3 लाख 88 हजार 179 अभ्यर्थी, जबकि 3 लाख 95 हजार 23 अभ्यर्थियों ने दोनों परीक्षाओं में भाग लिया था।
UPTET 2026 Exam: 1 लाख 85 हजार 791 अभ्यर्थी पहले से ही शिक्षा विभाग में कार्यरत
इस परीक्षा में 1 लाख 85 हजार 791 अभ्यर्थी ऐसे भी थे, जो पहले से ही शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। नियमों में हुए संसोधन और टीईटी की अनिवार्यता के कारण कार्यरत शिक्षकों को भी परीक्षा देना पड़ा। हालांकि इसको लेकर उनमें थोड़ा रोष भी देखा गया। उनका कहना था कि इस उम्र में पात्रता परीक्षा पास करने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो हमारे लिए अच्छा अनुभव नही है। उन्होंने आगे कहा की हम सिर्फ अपनी नौकरी बचाने के लिए परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने प्रश्न पत्र को आसान बताते हुए कहा कि वे सरकार के इस नियम का सम्मान करते हैं और इसमें जरुर पास होंगें।
ये भी पढ़ें: कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी टीईटी परीक्षा शुरू, कुल 5 शिफ्टों में आयोजित होगी परीक्षा
अन्य प्रमुख खबरें
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25
-
MECL Recruitment 2026: कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-25
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24
-
Bihar Daroga Exam Cancelled: बिहार दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा हुई रद्द
2026-09-23
-
नियुक्ति पत्र पाए अभ्यर्थी से मांगे पैसे तो जाएंगे जेलः सीएम योगी
2026-09-22
-
HLL HITS Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्ती
2026-09-21
-
Madhya, Pradesh में दिव्यांग संस्थाओं का भुगतान आसान, Bhopal पर निर्भरता घटी
2026-09-21