सुपुर्द-ए-खाक हुआ अतीक का बेटा अबान अहमद , तीनों भाईयों ने दिया जनाजे को कंधा
खबर सार :-
माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान को शनिवार शाम प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उसके पिता की कब्र के पास दफनाया गया।
खबर विस्तार : -
Atiq Ahmed Son Aban Funeral: माफिया अतीक अहमद के 21 वर्षीय बेटे अबान अहमद को शनिवार शाम कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उनके पिता की कब्र के ठीक बगल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम विदाई के दौरान, उनके तीनों भाइयों अली, उमर और अहजम ने अबान के जनाजे को कंधा दिया। छोटे भाई को कंधा देते हुए तीन भाई फूट-फूटकर रोए। हालांकि उनकी मां शाइस्ता परवीन बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं।
अबान के जनाजे में उमड़ी भारी भीड़
अबान (Aban) के जनाजे में करीब पांच से छह हजार लोग शामिल हुए, जबकि सुरक्षा बनाए रखने के लिए कब्रिस्तान और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जब उनके बड़े भाई अहज़म अबान का शव लेकर कब्रिस्तान पहुंचे, तो बड़ी संख्या में लोग उनके पीछे अंदर जाने लगे। पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही स्थिति बिगड़ गई और बैरिकेड्स तोड़ दिए गए। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। अबान को कसारी-मसारी कब्रिस्तान में पिता अंतीक अहमद (Atiq Ahmed), चाचा अशरफ और भाई असद की कब्र के पास में दफनाया गया।
जेल से कब्रिस्तान पहुंचे अली और उमर
पुलिस ने अंतिम संस्कार के दौरान केवल परिवार के सदस्यों और चुनिंदा रिश्तेदारों को ही कब्रिस्तान में प्रवेश करने की अनुमति दी। इलाहाबाद हाई कोर्ट से पैरोल मिलने के बाद जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली और उमर कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। अली को झांसी जेल से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी तय करके लाया गया, जबकि उमर को लखनऊ जेल से लाया गया। अंतिम रस्में शुरू होने से ठीक पहले दोनों को पुलिस वैन से बाहर निकाला गया। एक-दूसरे को देखते ही अली और उमर गले मिले। इसके बाद, उन्होंने मस्जिद में नमाज अदा की और कब्र पर मिट्टी डालकर दफनाने की प्रक्रिया में भाग लिया।
परिवार के सदस्यों के अनुसार, अली लगभग 30 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में सुबह 9:30 बजे झांसी जेल से रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान पुलिस वैन पर पर्दे डाल दिए गए थे ताकि अली का चेहरा दिखाई न दे। इसी तरह उमर को भी सुरक्षा घेरे में लखनऊ से लाया गया था। उमर शाम करीब 4:30 बजे प्रयागराज पहुंचे और अली शाम करीब 5:30 बजे पहुंचे। जब गाड़ी से अबान का शव उतारा जा रहा था, तब अली पुलिस वैन में मौजूद था। उसने वहां मौजूद लोगों को यह भी बताया कि शव को किस तरह नीचे उतारना है। अंतिम संस्कार के बाद, अली और उमर को अपने परिवार से मिलने की इजाज़त दी गई। हाई कोर्ट ने उन्हें पैरोल के दौरान अपने भाई अहजम और अपनी आंटी से मिलने की इजाज़त दी थी।
अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं मां शाइस्ता परवीन
पुलिस ने कब्रिस्तान से कुछ दूरी पर स्थित एक मस्जिद के बाहर मुलाकात का इंतज़ाम किया था। मस्जिद के बाहर एक टेंट लगाया गया था, जहां दोनों परिवार के सदस्यों से मिले। करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद, दोनों को वापस जेल ले जाया जाना था; अली को झांसी जेल और उमर को लखनऊ जेल ले जाने की तैयारी चल रही थी। दोनों को लगभग चार साल में पहली बार पैरोल मिली है। अबान की मां, शाइस्ता परवीन, अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं; वह 2023 से फरार हैं। इससे पहले, वह अपने पति अतीक अहमद और अपने बेटे असद के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाई थीं।
झांसी सड़क हादसे में हुई अबान की मौत
गौरतलब है कि गुरुवार सुबह झांसी में एक सड़क हादसे में अबान की मौत हो गई थी। वह प्रयागराज से अपने भाई अली से मिलने निकले थे, जो झांसी जेल में बंद है। क्रेटा कार में उनके साथ चार और लोग थे। सुबह करीब 10:30 बजे, हाईवे पर एक जानवर से बचने की कोशिश में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में अबान और उनके दोस्त सोनू की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। अबान और सोनू के शवों को शुक्रवार सुबह करीब 4:00 बजे झांसी से प्रयागराज के हटवा गांव उसी एम्बुलेंस में लाया गया।
ये भी पढ़ेंः- सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत, जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था झांसी
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर
2026-09-08
-
पौने दो लाख गोवंश की सुरक्षा का लक्ष्य, 23 टीमें करेंगी टीकाकरण,
2026-09-08
-
युवक के अपहरण से मचा हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
2026-09-08
-
झांसीः तेजी से बढ़ी संख्या, ऑटो से लगभग दोगुने हुए ई-रिक्शा
2026-09-08
-
सीएम योगी आज अयोध्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित
2026-09-08
-
गयाजी में पितृपक्ष मेले को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने किया निरीक्षण
2026-09-07
-
बागपत एक्सप्रेसवे हादसे में 12 की मौत, 12 घायल गंभीर
2026-09-07
-
सत्य निकेतन हादसा: लापरवाही बरतने पर एमसीडी के 5 अधिकारी सस्पेंड
2026-09-07
-
दिल्ली में पहले भी गिर चुकी हैं इमारतें, बड़े हादसों ने ली कई जिंदगियां
2026-09-07
-
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे लाइन पर भूस्खलन, 13 सितंबर तक सेवाएं रद्द
2026-09-07
-
दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवन तत्काल होंगे सील, CM ने दिए निर्देश
2026-09-07
-
महोबा घर में बच्चों से बेफिक्र रहे परिजन, गड्ढे में उतरा रहे थे शव
2026-09-07
-
सीएम रेखा गुप्ता ने किया घटनास्थल का दौरा, अधिकारियों से ली जानकारी
2026-09-07
-
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बचाव अभियान जारी
2026-09-07
-
एमपी जहरीली शराब कांड पर सीएम सख्त, 5 अधिकारी निलंबित
2026-09-06