सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत, जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था झांसी
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के झांसी-कानपुर हाईवे पर एक भयानक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबर विस्तार : -
Atiq Ahmed Son Death: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद (Aban Ahmed) की गुरुवार को उत्तर प्रदेश के झांसी में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में उसके दोस्त सोनू (अहजम) की भी जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। खबरों के मुताबिक, अबान झांसी में अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था, जो वहां की जेल में बंद है। अली को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी और एक डिवाइडर से टकरा गई।
जेल में बंद बड़े भाई से मिलने झांसी जा रहा था अबान
इसकी पुष्टि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूंछ इलाके के खिल्ली गांव के पास हुए इस हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे Aban Ahmed की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अबान, प्रयागराज के फाफामऊ निवासी अहजम (28) के साथ-साथ मोहम्मद जैद (30), उमर (24) और सोनू खान के साथ कार से झांसी जा रहा था। इस दौरान पूंछ पुलिस स्टेशन इलाके में खिल्ली गांव के पास कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अबान और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
Jhansi Road Accident: क्रेटा कार में 5 लोग थे सवार
इस घटना की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और क्रेटा कार में सवार सभी 5 लोगों को बाहर निकाला जो झांसी जा रहे थे। सभी घायलों को पुंछ कम्युनिटी हेल्थ सेंटर भेजा गया, जहां उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया। एक घायल व्यक्ति की बात सुनकर पुलिस हैरान रह गई; उसने बताया कि मरने वालों में से एक अबान था जो माफिया डॉन अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा 21 वर्षीय अबान अहमद था। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है; शुरुआती जांच से पता चलता है कि गाड़ी तेज रफ़्तार में थी और बेकाबू हो गई थी।
अतीक अहमद के दो बेटे जेल में बंद
गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल में माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का एक बेटा असद एनकाउंटर में मारा गया था। अभी उनके दो बेटे अली अहमद और उमर अहमद जेल में बंद है। अली झांसी जेल में बंद है, उस पर 10 मुकदमे हैं। जबकि उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद है, उस पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा एक बेटा आइजम बाहर है, वह पढ़ाई कर रहा है। छोटा बेटा अबान भी बाहर था, जो आज सड़क हादसे का शिकार हो गया। अतीक की पत्नी, शाइस्ता परवीन, अभी भी फ़रार है और उसकी गिरफ़्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
ये भी पढ़ेंः- उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहा, मासूमों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत, एक जिंदा बचा
अन्य प्रमुख खबरें
-
Varanasi: मुठभेड़ में मारा गया 30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू
2026-09-20
-
मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव, कई जिलों में 4 दिन तक बारिश की संभावना
2026-09-20
-
बरसाना में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया श्री राधा प्राकट्य उत्सव
2026-09-19
-
उत्तर प्रदेश में लंपी वायरस से रोकथाम के लिए पशुओं का टीकाकरण शुरू
2026-09-19
-
बहुजन समाज पार्टी को झटका, मयंक द्विवेदी सपा में शामिल
2026-09-19
-
ओटीएस योजना से नगरीय करदाताओं को राहत, नगर निकायों की राजस्व वसूली को मिली गति
2026-09-19
-
परवेज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, लाखों की वसूली का था खेल
2026-09-19
-
चाकसू नगर पालिका की नई सरकार ने संभाली जिम्मेदारी
2026-09-19
-
आगर-मालवा हादसाः मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान
2026-09-19
-
DUSU Election Results: डूसू चुनाव में NSUI-ABVP में रोमांचक मुकाबला
2026-09-19
-
लखनऊ में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित AC बस धू-धूकर जली
2026-09-19
-
तमिलनाडु में डेंगू का बढ़ रहा प्रकोप, अब तक 16,577 मरीजों की पुष्टि
2026-09-19
-
एमपी में सुरक्षा बलों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पार्थ योजना शुरू
2026-09-19
-
राधा अष्टमी पर बरसाना में ‘लाडली जी’ के दर्शन करने को उमड़े भक्त
2026-09-19
-
शिलांग चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल 20 नवंबर से, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
2026-09-18