Kausambi Tanker Fire: बेकाबू LPG टैंकर ने टोल बूथ को मारी टक्कर, 5 लोग झुलसे, कई गाड़ियां जलकर खाक
खबर सार :-
उत्तर-प्रदेश के कौशांबी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक टोल प्लाजा से एलपीजी गैस का टैंकर टकरा गया। टक्कर के बाद टैंकर आग का गोला बन गया। इस हादसे में पांच लोगों के बुरी तरह झुलसने की खबर है।
खबर विस्तार : -
Kausambi Tanker Fire: उत्तर-प्रदेश के कौशांबी में एक गैस टैंकर टोल बूथ से टकरा गई, जिसके बाद टैंकर आग का गोला बन गई। हादसे के वक्त टोल बूथ पर पांच कर्मी बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टैंकर के ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Kausambi Tanker Fire: टोल बूथ से टकराने के बाद टैंकर बनी आग का गोला
कौशांबी जिले में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे एक एलपीजी टैंकर बेकाबू होकर टोल बूथ से टकरा गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग की लपटें 2 किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रही थी। झुलसे हुए कर्मचारी बुरी तरह तड़पते हुए दिखाई दे रहे थे। आग की लपटे काफी भयावह थी। बूथ के दोनों तरफ बस, कार और अन्य गाड़ियों की लंबी लाइने लग गईं। जिससे कुछ समय के लिए लंबा जाम लगा रहा। यह घटना कोखराज-हंडिया बाईपास के पास लगी। इसे प्रयागराज बाईपास एक्सप्रेसवे के नाम से भी जाना जाता है। टैंकर कानपुर से वाराणसी की तरफ जा रहा था।
Kausambi Tanker Fire: 10 से ज्यादा टोलकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई
कौशांबी टैंकर हादसे के शुरुआती जानकारी के मुताबिक गैस टैंकर में लीकेज हो रहा था, जिसके बाद आग लगने के कारण टैंकर अनियंत्रित हो गया और टोल बूथ से जा टकराया। 10 से ज्यादा टोलकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई, जबकि झुलसे हुए कर्मचारियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया। पुलिस ने प्रभावित क्षेत्र में बैरिकेट लगाकर गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया।
Kausambi Tanker Fire: हादसे में 16 गाड़ियां और 2 कारें जलकर खाक
इस हादसे में टोल में काम करने वाले हीरामणि, आलोक, कृष्ण पाल, अतुल और गनमैन राजू गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। घायलों में 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। प्रयागराज के एसआरएन के डाक्टरों का कहना है कि सभी लोग लगभग 60 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गए हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि इसमें यार्ड में खड़ी 16 से ज्यादा गाड़ियों और 2 कारों को अपनी चपेट में ले लिया।
ये भी पढ़ें: Lucknow Coaching Fire: लखनऊ अग्निकांड के बाद योगी सरकार सख्त, यूपी में कई कोचिंग संस्थान सील, सुरक्षा जांच तेज
अन्य प्रमुख खबरें
-
UP T-20 : CM करेंगे इकाना स्टेडियम में लीग का उद्घाटन, बदला रहेगा रूट
2026-08-13
-
साइबर अपराधियों के गढ़ पर पुलिस का प्रहार, झांसी पुलिस सम्मानित
2026-08-13
-
बदमाशों ने गल्ला व्यापारी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
2026-08-13
-
भाजपा विधायक की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा
2026-08-13
-
RSS और VHP के कार्यकर्ता सिविल संन्यासीः स्वामी रामदयालजी
2026-08-13
-
हर घर तिरंगा अभियानः गौतमबुद्धनगर में देशभक्ति का माहौल
2026-08-13
-
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी
2026-08-13
-
‘विकसित भारत-जी राम जी’ को ग्रामीण परिवारों के लिए बताया ऐतिहासिक कदम
2026-08-13
-
कर्मों का पलड़ा भारी हो तो बदल जाती है जिंदगी, : पुलकसागर महाराज
2026-08-12
-
भोपालः नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन, निर्माणाधीन इमारत पर चढ़े, अफरा-तफरी
2026-08-12
-
कर्नाटक सरकार ने केंद्र को भेजी रिपोर्ट, टैटू बनवाने के बनेंगे नियम
2026-08-12
-
आयुष्मान योजना से बाहर हुए यूपी के लगभग 200 निजी अस्पताल
2026-08-12
-
असम में बाढ़ से क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत में जुटी सरकार
2026-08-12
-
शाहपुराः युवाओं ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
2026-08-12
-
तमिलनाडुः साइबर अपराध जांच में खातों पर रोक से डीलर नाराज
2026-08-12