Lucknow Coaching Fire: लखनऊ अग्निकांड के बाद योगी सरकार सख्त, यूपी में कई कोचिंग संस्थान सील, सुरक्षा जांच तेज
खबर सार :-
लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कई कोचिंग संस्थान का निरीक्षण करने और जांच में असंतुष्टि पाए जाने पर सील करने के निर्देश दिए हैं।
खबर विस्तार : -
Lucknow Coaching Fire: उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके से 22 जून को एक बेहद दर्दनाक हादसा की घटना सामने आई थी। यहां एक प्राइवेट कोचिंग के सेकेंड फ्लोर पर शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई थी। आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। कई छात्रों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि इस हादसे में 16 लोग जिंदा जल चुके हैं, जबकि 15 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इस हादसे के बाद सीएम योगी ने सख्त निर्देश देते हुए जनपद में स्थित सभी कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण शुरु कर दिया है। इस दौरान जांच टीम अलग-अलग टीम बनाकर मामले की तहकीकात में जुट गई है।
Lucknow Coaching Fire: लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ और आगरा समेत कई जिलों में निरीक्षण
लखनऊ के अलीगंज के एक कोचिंग संस्थान में आग लगने के बाद सीएम योगी के निर्देश पर पुलिस, प्रशासन, फायर विभाग, प्राधिकरण विभाग, विद्युद और सुरक्षा अधिकारियों ने संयुक्त टीम बनाकर कोचिंग संस्थानों में निरीक्षण किया। इस दौरान लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ और आगरा सहित अन्य जिलों में कार्रवाई की गई। कोचिंग संस्थान के साथ अस्पतालों, होटल, लाइब्रेरी और बहुमंजिला इमारतों की सुरक्षा की जांच के लिए निरीक्षण किया गया। शुरुआती जांच में कई जगहों पर फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट, भवन मानकों और रजिस्ट्रेंशन से जुडी कई खामियां पाई गई। कई जिलों में कोचिंग संस्थान को सील कर दिया गया है, जबकि कई संस्थान की जांच हो रही है।
Lucknow Coaching Fire: वाराणसी में भी कई कोचिंग संस्थान सील
बात करें वाराणसी की तो यहां दुर्गाकुंड क्षेत्र के कई कोचिंग को सील कर दिया गया है। इस क्षेत्र को कोचिंग का हब माना जाता है। फायर सर्विस, विकास प्राधिकरण और पुलिस की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ संस्थानों के बेसमेंट जनरेटर, डीजल, पेट्रोल, लकड़ी का कबाड़ और कई ऐसे सामान मिले जिससे आग लग सकती है। अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए कड़ी चेतावनी दी। जांच के दौरान एक कोचिंग में मानचित्र स्वीकृत में कमी पाई गई, जिस कारण आदेश के अनुसार इमारत को सील कर दिया गया ।
Lucknow Coaching Fire: गोरखपुर और कानपुर में 30 से अधिक कोचिंग सील
इसके साथ ही गोरखपुर में भी कई जगह जांच में कमियां पाई गई। एक प्रमुख संस्थान में फायर अलार्म और अग्निशमन व्यवस्था में भारी खामियां पाई गई। फायर विभाग ने नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर सभी कमिंयों को दूर करने की चेतावनी देते हुए कहा कि इस पर अमल न किए जाने पर कठोर कार्रवाई की जा सकती है। इसी तरह कानपुर में कई संस्थानों के बेसमेंट में क्लासरुम पाया गया, जिसके तहत कार्रवाई करते हुए 30 से अधिक कोचिंग को सील कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: Lucknow Fire Accident: लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 16 लोग झुलसे, 14 की मौत, छात्रों ने छत से कूदकर बचाई जान
अन्य प्रमुख खबरें
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25
-
MECL Recruitment 2026: कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-25
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24
-
Bihar Daroga Exam Cancelled: बिहार दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा हुई रद्द
2026-09-23
-
नियुक्ति पत्र पाए अभ्यर्थी से मांगे पैसे तो जाएंगे जेलः सीएम योगी
2026-09-22
-
HLL HITS Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्ती
2026-09-21
-
Madhya, Pradesh में दिव्यांग संस्थाओं का भुगतान आसान, Bhopal पर निर्भरता घटी
2026-09-21
-
अस्पतालों में एम्स जैसी व्यवस्था दे रही सरकार: सुक्खू
2026-09-19
-
KVIC Recruitment: नौकरी का सुनहरा मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन
2026-09-19
-
LUCKNOW-विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थी बोले, Thank you, CM
2026-09-19
-
AI का इस्तेमाल कर रहे IIT बॉम्बे के छात्र ने किया सुसाइड, संस्थान के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन
2026-09-19
-
UPSC : 80 पदों पर भर्ती, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-18
-
प्राथमिक शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स शुरू: मिलेगी 6 महीने की ट्रेनिंग
2026-09-17