अगला क्रिकेट उत्सव वाराणसी और गोरखपुर में भी संभव, लखनऊ और कानपुर मना रहे उत्सव

खबर सार :-

महानगर लखनऊ और कानपुर में यूपीटी 20 लीग का टूर्नामेंट चल रहा हैै। इस टूर्नामेंट को भविष्य में किसी और जिले में भी आयोजित किया जा सकता है। यह बात लीग के चेयरमैन संजय कपूर ने कही।
यूपी के गांवों में छिपी हैं प्रतिभाएं, ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा काम: संजय कपूर

खबर विस्तार : -

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख महानगर लखनऊ और कानपुर में यूपीटी 20 लीग का टूर्नामेंट चल रहा हैै। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन 14 अगस्त को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में किया गया था । इस प्रतिस्पर्धा के लिए पिछले कई महीनों से तैयारी चल रही थी। उद्घाटन समारोह में चेयरमैन संजय कपूर ने लीग और क्रिकेट के संबंध में भविष्य की प्लानिंग बताई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। इसे अन्य शहरों में भी खेला जा सकता है। 

यह भी पढ़़ें: इंडिया की नंबर 1 पैरा टेबल टेनिस प्लेयर नूरजहां 'सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड' से सम्मानित

भविष्य में क्रिकेट का होगा विस्तार

यूपीटी 20 लीग की बढ़ती हुई लोकप्रियता यह बताने के लिए बहुत है कि उत्तर प्रदेश की क्रिकेट में अपार संभावनाएं हैं। लीग की ग्रास रूट स्पीड हंट की सफलता पर उन्होंने कहा यह जरूरी नहीं है कि यह दो शहरों तक ही सीमित रहे। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी यहां मौजूद रहे। भविष्य की प्लानिंग बताते हुए कपूर ने कहा की चौथा सीजन न केवल राज्य में क्रिकेट के लिए बल्कि यहां के लोगों के लिए भी बहुत ही महत्व पूर्ण है। यह ऐसा समय है, जिसमें उत्तर प्रदेश के लोग गौरवान्वित होंगे। यह आयोजन हमारे लिए उत्सव की तरह है। इसे व्यापक नजरिए से देखा जाना चाहिए। हम इसे केवल टूर्नामेंट या लीग नहीं मान रहे हैं, इसमें हमारी सफलता है और यह हमारे लिए ऐतिहासिक भी है। कपूर ने इसके भविष्य और दूरगामी परिणाम भी बताए। उन्होंने कहा कि यह पूरे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए सुखद दिन है। हम इसकी खुशियां साझा करें। यह राज्य की क्रिकेट और प्रदेश के टैलेंट को बहुत ऊंचाई तक पहुंचाएगा।

लाखों की लगाई गई बोलियां

संजय कपूर ने लीग को आगे बढ़ाने में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन लोगों के सहयोग से स्पीड हंट अभियान को आगे बढ़ाया जा सका और यह आयोजन ग्रामीण इलाकों तक टैलेंट को पहचान सका। उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों में युवा क्रिकेट टैलेंट की कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र से क्रिकेट के लिए बच्चों का चयन किया गया था। कहा कि पूरी पारदर्षिता से बिना किसी फीस के इनका चयन किया गया। लीग का यह चौथा सीजन है। खिलाडियों की नीलामी बहुत ही शानदार रही। इसमें नीलामी के दौरान लाखों की बोलियां लगीं। 

टैलेंट को केवल सही मंच देने की जरूरत 

खिलाड़ियों की नीलामी से यह साबित हुआ है की प्रदेश में टैलेंट को केवल सही मंच देने की जरूरत है। यहां टैलेंट की कमी नहीं है। बस उद्देश्य लेकर चलना होगा। यह काम हम करेंगे। संजय कपूर ने कहा आज लखनऊ और कानपुर में चौथा सीजन शुरू हो रहा है। उद्घाटन लखनऊ से किया जा रहा है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि इसको और शहरों में नहीं ले जाया जा सकता है। आगामी वर्षों में लीग का विस्तार होगा और अन्य सेंटर भी क्रिकेट के बनाए जाएंगे। लखनऊ के अलावा बनारस और गोरखपुर में भी लीग का आयोजन संभव है। 

यह भी पढ़़ें:  सुशील कुमार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ हत्याकांड में जमानत याचिका खारिज
 

अन्य प्रमुख खबरें