IND vs AFG One Day : अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए हर्षित राणा, बीसीसीआई ने दी जानकारी
खबर सार :-
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच के लिए हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने हर्षित को तीसरे वनडे के लिए टीम में शामिल करने की जानकारी दी है। हर्षित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब पूरा करने के लिए पूरी तह से फिट हो गए हैं। हर्षित चेन्नई में टीम से जुड़ेंगे। हर्षित को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल किया है।
खबर विस्तार : -
IND vs AFG One Day : अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हर्षित ने अपना रिहैब पूरा कर लिया है और वह चेन्नई में टीम से जुड़ेंगे।
बीसीसीआई ने दी हर्षित को टीम में शामिल करने की जानकारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हर्षित को तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किए जाने की जानकारी दी है। बीसीसीआई ने बताया कि हर्षित ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपना रिहैब पूरा कर लिया है और वह अब पूरी तरह से फिट हैं। हर्षित को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम में भी शामिल किया गया है।
सीरीज में भारतीय टीम ले चुकी है 2-0 की अजेय बढ़त
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने स्कोरबोर्ड पर 402 रन लगाए। भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 154 रनों की लाजवाब पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 79 गेंदों में 125 रन बनाए।
रनों के लिहाज से अफगानिस्तान की वनडे क्रिकेट में रही दूसरी सबसे बड़ी हार
हालांकि, 403 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 232 रन बनाकर ऑलआउट हुई। गेंदबाजी में भारत की ओर से गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 60 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह ने 45 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं, प्रिंस यादव ने अपने डेब्यू मुकाबले में 56 रन देकर 2 विकेट निकाले।
अफगानिस्तान की तरफ से रहमत शाह ने 89 गेंदों का सामना करते हुए सर्वाधिक 79 रन बनाए, जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज ने 41 रनों का योगदान दिया। यह अफगानिस्तान की रनों के लिहाज से वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार रही। बारिश से प्रभावित पहले वनडे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाना है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23
-
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसा नहीं रहा तनाव: स्टॉर्क
2026-09-23
-
Ind vs Jpn: भारत ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
2026-09-22
-
Asian Games 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-09-22
-
Ind vs Ipn: टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, जापान को मिला 32 रनों का टारगेट
2026-09-22
-
Asian Games 2026: बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज
2026-09-22
-
यशवर्धन का शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 103 रनों से हराया
2026-09-21