इंडिया की नंबर 1 पैरा टेबल टेनिस प्लेयर नूरजहां 'सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड' से सम्मानित
खबर सार :-
भारत की नंबर वन पैरा पैडलर नूरजहां को सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड गुजरात राज्य के सबसे बड़े खेल सम्मानों में से एक है। सरदार पटेल के नाम से रखे गए इस अवॉर्ड को उन प्लेयरों को दिया जाता है जो राज्य और देश का नाम रोशन करते हैं।
खबर विस्तार : -
अहमदाबाद: भारत की नंबर वन पैरा पैडलर नूरजहां को सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इंडिया की टॉप-रैंक वाली पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी नूरजहां नूरअली जमानी को गुजरात सरकार ने इस प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा है। गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बुधवार को गांधीनगर में आयोजित समारोह में नूरजहां को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया। गुजरात सरकार के खेल, युवा और सांस्कृतिक गतिविधि विभाग की ओर से यह अवॉर्ड शुरू किया गया है। सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड गुजरात राज्य के सबसे बड़े खेल सम्मानों में से एक है। सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर रखा गया यह अवार्ड उन प्लेयरों को दिया जाता है, जिन्होंने राज्य और देश का नाम रोशन किया है।
बहुत खास है गुजरात सरकार से मिला यह सम्मान
इस उपलब्धि पर नूरजहां ने कहा, "गुजरात सरकार से मिला यह सम्मान बहुत खास है और यह मुझे और ऊंचा लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित करता है। हर उपलब्धि गर्व के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करने के मेरे संकल्प को मजबूत करती है। मैं मुझ पर भरोसा करने और हर कदम पर मेरे सफर में मेरा साथ देने के लिए अदाणी स्पोर्ट्सलाइन और 'गर्व है' प्रोग्राम की आभारी हूं। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के चीफ बिजनेस ऑफिसर संजय अदेसारा ने इस सम्मान के लिए नूरजहां को बधाई देते हुए कहा, "नूरजहां का सफर उस दृढ़ संकल्प और हिम्मत को दिखाता है जो एक चैंपियन की पहचान होती है। हमें 'गर्व है' पहल के जरिए उनका साथ देने पर गर्व है। हम उन्हें इस हकदार सम्मान के लिए बधाई देते हैं।
साल 2022 में प्रतिस्पर्धी टेबल टेनिस में की शानदार वापसी
नूरजहां फिलहाल अपनी कैटेगरी में भारत में नंबर 1 और दुनिया में 27वें स्थान पर हैं। पांच साल की उम्र में पोलियोग्रस्त हुईं नूरजहां ने सबसे पहले 2007 और 2010 के बीच पैरा टेबल टेनिस में हिस्सा लिया था, जिसके बाद एक दशक से ज्यादा समय तक खेल से दूर रहीं। इसके बाद साल 2022 में प्रतिस्पर्धी टेबल टेनिस में उनकी शानदार वापसी हुई। वापसी के बाद से, नूरजहां ने लगातार सफलता हासिल की है। उन्होंने यूटीटी नेशनल पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप जीतने के बाद इंदौर में यूटीटी पैरा सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 में अपना खिताब सफलतापूर्वक बचाया।
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड' में जूनियर ऑफिसर हैं नूरजहां
अहमदाबाद की रहने वाली नूरजहां 'अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड' में जूनियर ऑफिसर के तौर पर भी काम करती हैं। उन्हें 'अदाणी स्पोर्ट्सलाइन' के एथलीट डेवलपमेंट प्रोग्राम के जरिए लंबे समय तक हाई-परफॉर्मेंस सपोर्ट मिला है, जिसमें टूर्नामेंट की प्लानिंग, कोचिंग गाइडेंस, परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग और इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन के लिए मदद शामिल है। यह सम्मान ऐसे समय में मिला है, जब नूरजहां जापान के आइची और नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक होने वाले 2026 एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालीफाई करने की तैयारी कर रही हैं। वह अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैरा स्पोर्ट्स में भारत की बढ़ती कामयाबी में योगदान देने की कोशिश करेंगी।
ये भी पढ़ें-दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता का निधन, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
अन्य प्रमुख खबरें
-
Asian Games 2026: स्क्वैश में अभय और अनाहत सिंह ने जीता सिल्वर मेडल
2026-09-27
-
England vs Spain: UEFA नेशंस लीग में स्पेन ने इंग्लैंड को 3-2 से रौंदा
2026-09-27
-
Asian Games 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-09-26
-
Asian Games 2026: महिला कबड्डी टीम ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड
2026-09-26
-
Asian Games में कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड
2026-09-25
-
दिल्ली हाफ मैराथन की एंबेसडर बनीं ओलंपिक चैंपियन शॉन मिलर-उइबो
2026-09-24
-
परिनाज-अनंतजीत की जोड़ी ने स्कीट मिक्स्ड इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल
2026-09-24
-
Asian Games: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में 28 साल बाद भारत को दिलाया मेडल
2026-09-23
-
Asian Games: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
2026-09-23
-
Asian Games 2026: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर पदक से चूकीं
2026-09-23
-
भारतीय पुरुष हाकी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 16-1 से दर्ज की शानदार जीत
2026-09-22
-
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने जापान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल किया पक्का
2026-09-22
-
भारतीय शूटर्स हिमांशु ने सिल्वर, रुद्राक्ष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
2026-09-21
-
Asian Games 2026 में भारत के लिए सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज मेडल
2026-09-21
-
Asian Games 2026 में भारत ने खोला खाता, जीते दो रजत पदक
2026-09-20