IND vs ZIM: विस्फोटक पारी खेल वैभव सूर्यवंशी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रनों का टारगेट

खबर सार :-

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच तीसरे मैच में अर्धशतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वह क्रिकेट की दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं जिन्होंने 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फ़ॉर्मेट में दो अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है।
IND vs ZIM: विस्फोटक पारी खेल वैभव सूर्यवंशी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रनों का टारगेट

खबर विस्तार : -

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बाच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 192 रन बनाए। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी की तूफानी 81 रनों की तूफानी पारी। हालांकि वह अपने शतक से चुक गए। फिर भी 15 साल के युवा बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

अभिषेक शर्मा फिर सस्ते में लौटे

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की। हालांकि अभिषेक एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और सिर्फ 2 रन पर आउट हो गए। वैभव और तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन ने पारी को संभाला। इन दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 50 गेंदों में 75 रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 95 तक पहुंचाया। ईशान 26 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

19 रन से शतक से चुके वैभव

इसके बाद वैभव ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। जब ऐसा लग रहा था कि वह अपना पहला T20 शतक पूरा कर लेंगे, तभी वह 81 रन पर आउट हो गए। इसी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी का शतक बनाने का सपना टूट गया और वह शतक से सिर्फ़ 19 रन दूर रह गए। उन्होंने 49 गेंदों पर 81 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 शानदार चौके और 4 जबरदस्त छक्के शामिल थे। भले ही वह शतक नहीं बना पाए, लेकिन आउट होने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे, तो दर्शकों खड़े होकर तालियां बजाते हुए इस 15 साल के स्टार का जोरदार स्वागत किया। यह वैभव की दूसरी इंटरनेशनल हाफ-सेंचुरी थी।

भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रनों का लक्ष्य

वैभव के अलावा श्रेयस अय्यर एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे और 18 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं तिलक वर्मा 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। रिंकू सिंह 25 रन बनाकर आखिरी गेंद पर आउट हुए। भारत ने 5 विकेट पर 192 रन बनाए और जिम्बाब्वे को 193 रनों का लक्ष्य दिया। 

जिम्बाब्वे के लिए कप्तान सिकंदर रज़ा ने 4 ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट लिया, ब्लेसिंग मुजराबानी ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लिया, वेस्ली मधेवेरे ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट लिया और ब्रैड इवांस ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए। भारतीय टीम शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज़ में 2-0 से आगे है और इस मैच को जीतकर क्लीन स्वीप करने का मौका है।

वैभव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 31 गेंदों में हाफ-सेंचुरी लगाई, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी हाफ-सेंचुरी थी। वैभव 15 साल की उम्र में दो टी20 इंटरनेशनल हाफ-सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं; इससे पहले उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ़ अपने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन बनाकर इतिहास रचा था और इस फ़ॉर्मेट में हाफ-सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। अब, उन्होंने तीन मैचों में अपनी दूसरी हाफ-सेंचुरी लगाकर एक और रिकॉर्ड बना लिया है। सिर्फ़ T20 इंटरनेशनल ही नहीं, बल्कि पुरुषों के इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वैभव 16 साल की उम्र से पहले दो हाफ-सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं, यह कारनामा इससे पहले सिर्फ नेपाल के कुशल मल्ला ने किया था।

सबसे कम उम्र में दो अर्धशतक लागने वाले खिलाड़ी

2 - वैभव सूर्यवंशी (भारत)

1 - कुशल मल्ला (नेपाल)

IND vs ZIM 3rd T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मयंक यादव, अशोक शर्मा।

जिम्बाब्वेः ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहूरी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़राबानी।

ये भी पढ़ेंः- IND vs ZIM 3rd T20I: टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर, टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री

अन्य प्रमुख खबरें