IND vs ZIM 1st T20: वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
खबर सार :-
IND vs ZIM 1st T20i: इंडिया ने पहले T20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया की जीत में अहम रोल निभाया। वैभव ने शानदार फिफ्टी लगाकर इतिहास रच दिया। यह अय्यर की कप्तानी में भारत की पहली जीत भी है।
खबर विस्तार : -
IND vs ZIM 1st T20: भारत बनाम ज़िम्बाब्वे के तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को हरारे में खेला गया। इस मैच में भारत ने ज़िम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के सबसे बड़े हीरो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की पहली फिफ्टी लगाकर टीम इंडिया की जीत में अहम रोल निभाया। मेजबान टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 126 रन का टारगेट दिया, जिसे भारत ने सात विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया। इसी के साथ ही भारत की T20 टीम की हार का सिलसिला भी खत्म हो गया। आयरलैंड और इंग्लैंड से लगातार छह मैच हारने के बाद भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराकर सीरीज की शुरुआत की।
वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी
इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी रहे। वैभव ने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जिसमें 4 चौके और इतने ही सिक्स शामिल थे। इसी के साथ ही वैभव ने 15 साल और 118 दिन की उम्र में T20I क्रिकेट में हाफ सेंचुरी बनाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही, वह T20I क्रिकेट में हाफ सेंचुरी बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज़ बन गए। उन्होंने जिब्राल्टर के लुइस ब्रूस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 16 साल और 56 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाली वैभव ने पहली 3 पारियों में 14,13 और 15 रन बनाने के बाद आखिरी मुकाबले में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। जिसके बाद सभी की नजरें उनके ऊपर टिकी हुई थी।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की पहली जीत
इस जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम की पहली इंटरनेशनल जीत भी हुई। इससे पहले, उनकी कप्तानी में भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2-0 और इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को हरारे स्पोर्टस क्लब में ही खेला जाएगा।
ज़िम्बाब्वे ने बनाए थे 125 रन
इससे पहले, टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए ज़िम्बाब्वे ने तय 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन बनाए। टीम के लिए वेस्ली मधेवेरे ने सबसे ज़्यादा 39 रन बनाए, जबकि तदिवानाशे मारुमानी ने 27 रन की उपयोगी नाबाद पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मयंक यादव और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लिए। मयंक यादव ने मैच की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट करके भारत को मज़बूत शुरुआत दी और बाद में डियोन मायर्स का विकेट भी लिया। शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला, जबकि मधेवेरे रन आउट हो गए।
भारत ने 13.2 ओवर में जीता मैच
126 रनों के आसान टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया। वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड तोड़ पारी ने न केवल टीम की जीत पक्की की बल्कि भारतीय क्रिकेट को एक नया युवा सितारा भी दिया। वैभव के अलावा ईशान किशन ने 35 और कप्तान अय्यर ने 28 रनों का योगदान दिया।
ये भी पढ़ेंः- Ashok Sharma: किसान के बेटे ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू, 150 की रफ्तार से IPL में मचाई थी सनसनी
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs SL: भारत ने दूसरी पारी बनाए 193 रन, श्रीलंका को मिला 372 रन का लक्ष्य
2026-08-18
-
IND vs SL 1st Test: श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
हाई स्कोरिंग मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की
2026-08-17
-
IND vs SL Test: टीम इंडिया की पहली पारी 462 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
IND vs SL 1st Test: पडिक्कल ने ठोके 167 रन, भारत ने बनाया विशाल स्कोर
2026-08-16
-
BAN vs AUS 1st Test: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास
2026-08-16
-
यूपी के गांवों में छिपी हैं प्रतिभाएं, ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा काम: संजय कपूर
2026-08-15
-
IND vs SL: भारत 600 टेस्ट खेलने वाला बना दुनिया का तीसरा देश
2026-08-15
-
गॉल में श्रीलंका के खिलाफ 600वां टेस्ट मैच खेलने उतरेगी इंडिया
2026-08-14
-
BAN vs AUS: डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर कसा शिकंजा
2026-08-14
-
मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि
2026-08-13
-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 198 रनों पर सिमटी, हसन महमूद ने लिए 6 विकेट
2026-08-13
-
AFG vs IRE 4th odi: सेदिकुल्लाह अटल और जादरान का धमाकेदार शतक
2026-08-12
-
दिल्ली में अफगानिस्तान की मेजबानी में भारत खेलेगा टी20 सीरीज
2026-08-12
-
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को राहत, शान मसूद ने शुरू किया अभ्यास
2026-08-12