IND vs ZIM 3rd T20I: टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर, टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री

खबर सार :-

India vs Zimbabwe 3rd T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा T20 मैच हरारे में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप करने के मकसद से मैदान में उतरेगी।
IND vs ZIM 3rd T20I: टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर, टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री

खबर विस्तार : -

India vs Zimbabwe 3rd T20I LIVE Score: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहले दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम नजर सूपड़ा साफ करने पर होगी। जबकि सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे टीम आखिरी मैच जीतकर अपनी साख बचाने की कोशिश करेगी। कप्तान अय्यर तीसरे टी20 मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए है। प्रिंस यादव बाहर बैठा दिया गया है, उनकी जगह अशोक शर्मा को मौका दिया गया है। शिवम दुबे की जगह ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भी प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।

भारत की नजर क्लीन स्वीप पर

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच अभी तीन मैचों की T20 सीरीज़ चल रही है। टीम इंडिया ने पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की ऐसी बढ़त बना ली है जिसे अब कोई नहीं तोड़ सकता। अब वे जिम्बाब्वे के खिलाफ़ क्लीन स्वीप करने की कोशिश कर रहे हैं। भारत ने पहला T20 सात विकेट से और दूसरा 90 रन से जीता था। अब टीम क्लीन स्वीप पूरा करने के लिए तीसरा T20 जीतना चाहती है। 

टीम इंडिया ने प्लेइंग XI में किए दो बदलाव

टीम मैनेजमेंट आखिरी टी20 के लिए दो बदलाव किए है। अशोक शर्मा को प्रिंस यादव की जगह मौका दिया गया है। जबकि शिवम दुबे की जगह ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को  प्लेइंग XI में जगह दी गई है। हालांकि पंजाब के तूफानी विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह पूरे दौरे पर बेंच पर ही वैठे रहे गए। उन्हें ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भी भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा, स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर हर्ष दुबे भी तीसरे टी20 के लिए प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं है। हर्ष, जो अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए ODI डेब्यू कर चुके हैं, उन्हें अब टी20 कैप अभी तक नहीं मिल पाई है। अभी उन्हें और इंतजार करना होगा। 

कैसी है हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच 

आम तौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छा माना जाता है, हालांकि मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। तीसरे मैच के लिए पिच पर थोड़ी नमी हो सकती है, जिससे नई गेंद स्विंग और सीम हो सकती है। शुरुआती ओवर निकल जाने के बाद बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है, जबकि स्पिनर बीच के ओवरों में अहम भूमिका निभा सकते हैं। पिछले मुकाबले में भारतीय टीम ने 219 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।

कब और कहां देखें मैच

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच रविवार, 26 जुलाई को खेला जाएगा। मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा; जबकि  टॉस आधे घंटे पहले, शाम 4:00 बजे होगा। ये मैच FanCode, Unite8 Sports TV और DD Sports पर लाइव देखा जा सकता है। 

IND vs ZIM 3rd T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मयंक यादव, अशोक शर्मा।

जिम्बाब्वेः ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहूरी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़राबानी।

ये भी पढ़ेंः- ZIM vs IND: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 90 रनों से दी शिकस्त, श्रेयस की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीती पहली सीरीज

अन्य प्रमुख खबरें