England vs Pakistan 3rd Test: पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी, विशाल बढ़त की ओर इंग्लैंड
खबर सार :-
PAK vs ENG 3rd Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इस मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम में कई बदलाव किए थे, फिर भी उनकी बल्लेबाजी का प्रदर्शन बहुत खराब रहा। टीम पहली पारी में 133 रनों पर सिमट गई।
खबर विस्तार : -
England vs Pakistan 3rd Test: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। पहले दिन मेहमान टीम को 133 रन पर समेटने के बाद, इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 156 रन बनाए और 23 रनों की अहम बढ़त हासिल की। पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। पहले दिन कुल 14 विकेट गिरे। फिलहाल दूसरे दिन का खेल अभी जारी है और इंग्लैंड तेजी से विशाल बढ़त की ओर बढ़ रहा है।
पाकिस्तान के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी
इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन बर्मिंघम में भी जारी है। जोश टंग की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कलई खोल दी। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 133 रनों पर ही सिमट गई। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। मेहमान टीम को 8 रन के स्कोर पर सैम अयूब (0) के रूप में शुरुआती झटका लगा और जब टीम का स्कोर 26 रन पहुंचा, तब तक चार विकेट गिर चुके थे।
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
इसके बाद कप्तान बाबर आजम ने सऊद शकील के साथ पांचवें विकेट के लिए 22 रन जोड़े, लेकिन यह साझेदारी टूटने के बाद टीम फिर लड़खड़ा गई। पाकिस्तान के लिए शकील ने सात चौकों की मदद से 43 रन बनाए, जबकि मोहम्मद अब्बास ने 21 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रजाउल्लाह ने टीम के कुल स्कोर में 11 रन जोड़े। इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 10 ओवर में 42 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि ओली रॉबिन्सन ने 15 रन देकर 3 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर ने भी 25 रन देकर 3 विकेट लिए।
इंग्लैंड पहले दिन ली अहम बढ़त
जवाब में, इंग्लैंड ने पहले दिन के 155 रन बनाए और 23 रनों की अहम बढ़त ली। टीम ने 39 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद ओपनर एमिलियो ने हैरी ब्रूक के साथ चौथे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला। एमिलियो 114 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे; इसके बाद ब्रूक ने डैन लॉरेंस के साथ मोर्चा संभाला। ब्रूक ने चार चौकों की मदद से 52 रन बनाए हैं, जबकि लॉरेंस ने 5 रन का योगदान दिया है।
पाकिस्तान के लिए रजाउल्लाह ने दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अली ने एक-एक विकेट लिया। फिलहाल दूसरे दिन का खेला जारी है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 5 खोकर 234 रन बना लिए थे। इंग्लैंड की कुल बढ़त 100 रनों के पार पहुंच गई है।
ये भी पढ़ेंः- बाबर आजम ने बल्लेबाजों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, जो रूट ने प्लेयर्स के प्रदर्शन को जमकर सराहा
टीम में बदलाव भी नहीं आया पाकिस्तान के काम
बता दें कि पाकिस्तान की टीम तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच एक पारी और 103 रनों से हार गई थी, और इसके बाद दूसरे टेस्ट में भी उसे 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सीरीज के बीच में ही सात खिलाड़ियों को टीम से हटा दिया। इसके अलावा, टेस्ट हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी उनके पदों से हटा दिया गया, फिर भी टीम को इन बदलावों से कोई फायदा नहीं हुआ। फिलहाल इंग्लैंड सीरीज में 2.0 से आगे है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान: अज़ान अवैस,शान मसूद, बाबर आज़म (कप्तान), सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, सऊद शकील, गाजी गोरी (विकेटकीपर), मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद इमरान रंधावा, रजाउल्लाह।
इंग्लैंड : जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग, जोफ्रा आर्चर।
ये भी पढ़ेंः- ईशान किशन की कप्तानी में East Zone ने जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब, खत्म हुआ 13 साल का सूखा
अन्य प्रमुख खबरें
-
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी
2026-09-10
-
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की
2026-09-10
-
Bangladesh vs UAE: यूएई को हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश
2026-09-09
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित
2026-09-08
-
Pakistan vs Hong Kong: हांगकांग को रौंदकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान
2026-09-08
-
शेफाली को 'इशारा' करना फातिमा सना को पड़ा भारी, बैन का खतरा मंडराया
2026-09-07
-
Duleep Trophy में दोहरा शतक ठोक ईशान किशन ने रचा इतिहास
2026-09-07
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-07
-
UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब
2026-09-07
-
IND W vs PAK W: हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
2026-09-06
-
महिला टी20 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत
2026-09-05
-
Womens Asia Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, हेड टू हेड रिकॉर्ड
2026-09-05
-
भारत-जापान के बीच पहली बार खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मैच
2026-09-04
-
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से मेंडिस बाहर, असलांका होंगे कप्तान
2026-09-04
-
CPL 2026: दासुन शनाका की ऐतिहासिक पारी में टूटे कई रिकॉर्ड
2026-09-04