ईशान किशन की कप्तानी में East Zone ने जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब, खत्म हुआ 13 साल का सूखा
खबर सार :-
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया। साउथ जोन के साथ खेले गए फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन ने पहली पारी में बढ़त की बदौलत ट्रॉफी अपने नाम की। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने 270 रनों की यादगार पारी खेली।
खबर विस्तार : -
East Zone Win Duleep Trophy Title: ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन में दलीप ट्रॉफी जीतने का सूखा खत्म कर दिया है। ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए साउथ जोन के खिलाफ फाइनल मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया। इसके साथ ही ईस्ट जोन ने तीसरी बार दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया है। इससे पहले, टीम ने साल 2012-13 में आखिरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। ईस्ट जोन का प्रदर्शन फाइनल मुकाबले में बेहद शानदार रहा। पहली पारी में ईस्ट जोन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 708 रनों का विशाल स्कोर बनाया।
ईस्ट जोन के लिए ईशान किशन ने खेली 270 रनों की यादगार पारी
कप्तान ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 270 रनों की यादगार पारी खेली। 334 गेंदों की अपनी इस पारी में ईशान ने 30 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं, कुमार कुशाग्र ने शतक लगाया और 132 गेंदों में 101 रनों का योगदान दिया। शिखर मोहन ने 85 रन बनाए, तो वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 37 गेंदों में 44 रन बनाए। अभिमन्यु ईश्वरन ने 86 गेंदों में 72 रनों का योगदान दिया। अनुकूल रॉय ने 45 और मोहम्मद कौनेन कुरैशी ने 40 रन बनाए।
साउथ जोन ने पहली पारी में बनाए 336 रन
ईस्ट जोन द्वारा पहली पारी में बनाए गए 708 रनों के जवाब में साउथ जोन की टीम कप्तान तिलक वर्मा की 99 रनों की पारी के बावजूद 336 रन बनाकर ऑलआउट हुई। तिलक के अलावा, टीम की ओर से देवदत्त पडिक्कल ही कुछ हद तक लय में नजर आए और उन्होंने 62 रन बनाए, जबकि चमा मिलिंद ने 43 रन बनाकर आउट हुए। गेंदबाजी में ईस्ट जोन की तरफ से मुकेश कुमार ने 3 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद शमी, कुरैशी और शिखर मोहन ने दो-दो विकेट निकाले। पहली पारी के आधार पर ईस्ट जोन ने 372 रनों की विशाल बढ़त हासिल की।
दूसरी पारी में भी ईस्ट जोन के बल्लेबाजों का प्रदर्शन रहा दमदार
दूसरी पारी में भी ईस्ट जोन के बल्लेबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा। टीम ने मैच ड्रॉ होने के ऐलान से पहले 7 विकेट खोकर 388 रन बनाए। टीम की तरफ से ईशान किशन ने दूसरी इनिंग में भी बेहतरीन बैटिंग करते हुए 80 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, मोहम्मद कौनेन कुरैशी 190 गेंदों में 116 रन बनाकर नाबाद रहे। अनुकूल रॉय ने 64 रनों का योगदान दिया, तो शिखर मोहन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की
2026-09-10
-
Bangladesh vs UAE: यूएई को हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश
2026-09-09
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित
2026-09-08
-
Pakistan vs Hong Kong: हांगकांग को रौंदकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान
2026-09-08
-
शेफाली को 'इशारा' करना फातिमा सना को पड़ा भारी, बैन का खतरा मंडराया
2026-09-07
-
Duleep Trophy में दोहरा शतक ठोक ईशान किशन ने रचा इतिहास
2026-09-07
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-07
-
UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब
2026-09-07
-
IND W vs PAK W: हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
2026-09-06
-
महिला टी20 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत
2026-09-05
-
Womens Asia Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, हेड टू हेड रिकॉर्ड
2026-09-05
-
भारत-जापान के बीच पहली बार खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मैच
2026-09-04
-
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से मेंडिस बाहर, असलांका होंगे कप्तान
2026-09-04
-
CPL 2026: दासुन शनाका की ऐतिहासिक पारी में टूटे कई रिकॉर्ड
2026-09-04
-
मंधाना ने शतक जड़ा लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने हांगकांग को हराया
2026-09-03