DPL 2026: हर्ष त्यागी के दम पर जीती आउटर दिल्ली वॉरियर्स, बोले- बल्लेबाजी-गेंदबाजी को बराबर देता हूं अहमियत'
खबर सार :-
डीपीएल 2026 के हाई-स्कोरिंग मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पुरानी दिल्ली 6 को 21 रनों से हरा दिया। इस जीत में ऑलराउंडर हर्ष त्यागी की बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अहम योगदान रहा। हर्ष ने 32 रनों दमदार पारी खेलने के साथ 3 विकेट भी चटकाए।
खबर विस्तार : -
Delhi Premier League 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के एक हाई-स्कोरिंग मैच में ऑलराउंडर हर्ष त्यागी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अहम जीत दर्ज की। डीपीएल 2026 के हाई-स्कोरिंग मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पुरानी दिल्ली 6 को 21 रनों से हरा दिया। आउटर दिल्ली वॉरियर्स की जीत में निचले क्रम में ऑलराउंडर हर्ष त्यागी की अहम पारी और आखिरी ओवरों में अनुशासित गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई। आउटर दिल्ली वॉरियर्स के ऑलराउंडर हर्ष त्यागी ने जीत के बाद कहा कि उन्होंने हमेशा बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपने योगदान को बराबर अहमियत दी है।
यजस शर्मा ने खेली 36 गेंदों में 86 रनों की दमदार पारी
आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 219 रन लगाए। टीम की ओर से यजस शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 86 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, प्रियांश आर्या ने 21 गेंदों में 30 रन बनाए। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 120 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। वहीं, अंत के ओवरों में हर्ष त्यागी ने सिर्फ 15 गेंदों का सामना करते हुए 32 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि अक्षय सैनी 23 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे।
गेंदबाजी में हर्ष त्यागी ने 22 रन देकर चटकाए 3 विकेट
गेंदबाजी में हर्ष त्यागी ने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिससे पुरानी दिल्ली 6 की टीम 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी। हर्ष ने सोमवार को एक बयान में कहा, "जब मैं बैटिंग करने उतरा, तो छह ओवर बचे थे और लक्ष्य 200 रन तक पहुंचना था। मैंने लगभग 30 अहम रन जोड़े। गेंदबाजी में मेरे शुरुआती दो ओवर मुश्किल रहे, लेकिन मैंने आखिरी दो ओवरों में रनों पर काबू रखने पर ध्यान दिया।
ये भी पढ़ें-IND vs SL Test: भारत की पहली पारी 462 रनों पर सिमटी, दोहरे शतक से चुके देवदत्त पडिक्कल
दिल्ली में पूरे साल यॉर्कर और धीमी गेंदों पर किया काम
अंतिम ओवरों में अपनी गेंदबाजी के बारे में विस्तार से बताते हुए बाएं हाथ के स्पिनर ने वेरिएशन बॉलिंग पर अपनी ऑफ-सीजन तैयारी का जिक्र किया। "उन स्लॉग ओवरों के दौरान मुझे पता था कि मैं कुछ रन दे सकता हूं, लेकिन मुझे अपनी तैयारी पर भरोसा था। मैंने दिल्ली में पूरे साल अपनी यॉर्कर और धीमी गेंदों पर काफी काम किया है ताकि बल्लेबाजों को उलझन में डाल सकूं। उन्होंने आगे कहा, "सबसे अहम बात थी अमल करना। मैदान पर मैंने जो कुछ भी करने की योजना बनाई थी, वह सब सही रहा। मैं अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों को बराबर अहमियत देता हूं। मैं खुद को एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर देखता हूं जो अपने कोटे के सभी ओवर फेंक सकता है और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए अच्छे स्ट्राइक रेट से रन भी बना सकता है।
दिल्ली 6 के लिए दिगवेश राठी ने 25 रन देकर लिए 3 विकेट
पुरानी दिल्ली 6 के लिए मिस्ट्री स्पिनर दिगवेश राठी सबसे शानदार गेंदबाज रहे, जिन्होंने अपने चार ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। हालांकि, मैच के दौरान विपक्षी बल्लेबाज की ओर दो बार इशारा करने के कारण, आचार संहिता के नियम 2.5 (लेवल 1) का उल्लंघन करने पर राठी पर जुर्माना लगाया गया। मैच रेफरी अभिनव बाली ने राठी पर उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया और दो डिमेरिट प्वाइंट दिए, क्योंकि खिलाड़ी ने अपनी गलती मान ली थी और सजा स्वीकार कर ली थी।
ये भी पढ़ें-BAN vs AUS 1st Test: बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत, घर में घुसकर कंगारुओं को हराया
अन्य प्रमुख खबरें
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23
-
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसा नहीं रहा तनाव: स्टॉर्क
2026-09-23
-
Ind vs Jpn: भारत ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
2026-09-22