IND vs SL Test: भारत की पहली पारी 462 रनों पर सिमटी, दोहरे शतक से चुके देवदत्त पडिक्कल
खबर सार :-
IND vs SL Test: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 462 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में भारत के लिए सबसे ज़्यादा 167 रनों की पारी खेली।
खबर विस्तार : -
IND vs SL 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत पहली पारी में 462 रन पर ऑल आउट हो गया। टेस्ट के तीसरे दिन के पहले ओवर में असिथा फर्नांडो ने प्रसिद्ध कृष्णा को 2 रन पर आउट कर भारतीय पारी खत्म कर दी। भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) , केएल राहुल और ध्रुव जुरेल ने शानदार पारी खेली। वहीं श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या 4 विकेट झटके जबकि डेब्यू मैच में केशरा नुवांथा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए।
देवदत्त पडिक्कल की सेंचुरी
भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बैटिंग की और सेंचुरी बनाई। हालांकि, वह अपनी दूसरी सेंचुरी से चूक गए। पडिक्कल ने 230 गेंदों का सामना किया और शानदार 167 रन बनाए। अपनी इनिंग के दौरान उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया। पडिक्कल ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 162 रन जोड़े, जबकि पंत ने 71 रन जोड़े।
सेंचुरी बनाने के बाद देवदत्त ने कहा, "मुझे पता था कि भीषण गर्मी में बहुत ज़्यादा नमी वाली पिच पर बैटिंग करना आसान नहीं होगा। विकेट बैटिंग के लिए बहुत आसान नहीं था। मुझे यह भी पता था कि मैं थक जाऊंगा और बहुत सारा फ्लूइड खो दूंगा। मैंने ऐसे हालात के लिए तैयारी की थी।"
इंडियन टीम मैनेजमेंट और दुनिया भले ही अब देवदत्त की तारीफ कर रही हो, लेकिन अगर साई सुदर्शन चोटिल नहीं होते, तो वह यहां नंबर तीन पर बैटिंग नहीं करते। देवदत्त ने मौके का फायदा उठाया। उनकी इनिंग से साफ पता चला कि उन्होंने अपना बैटिंग स्टांस, अपनी बैकलिफ्ट और अपनी मेंटल स्ट्रेंथ बदल ली थी।
ये भी पढ़ेंः- BAN vs AUS 1st Test: बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत, घर में घुसकर कंगारुओं को हराया
केएल राहुल और जुरेल ने ठोकी हाफ-सेंचुरी
देवदत्त पडिक्कल के आलावा केएल राहुल ने 175 बॉल पर 82 रन बनाए। राहुल ने अपनी इनिंग में 10 चौके और एक छक्का लगाया। ध्रुव जुरेल ने भी अच्छी बैटिंग की और 68 बॉल पर 51 रन बनाकर हाफ सेंचुरी बनाई। हालांकि, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। पंत 62 बॉल का सामना करने के बाद 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि यशस्वी ने 37 बॉल पर 5 चौकों की मदद से 32 रन बनाए।
कैप्टन शुभमन गिल ने 16 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 13 रन का कंट्रीब्यूशन दिया। मानव सुथार ने 43 बॉल पर 24 रन बनाए। मोहम्मद सिराज ने 11 रन बनाए, जबकि कुलदीप यादव 13 रन बनाकर नाबाद रहे। गौरतलब है कि टेस्ट के दूसरे दिन भारी बारिश के कारण पहले सेशन का खेल पूरी तरह धुल गया था। पहले दिन भी बारिश ने काफी देर तक खेल में रुकावट डाली थी।
प्रभात जयसूर्या ने चार विकेट लिए
श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज प्रभात जयसूर्या बॉलिंग के स्टार रहे, उन्होंने 109 रन देकर चार विकेट लिए। केसरा नुवांथा ने अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए तीन विकेट लिए, जबकि असिथा फर्नांडो ने दो विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्ण।
श्रीलंका: लाहिरु उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा और असिथा फर्नांडो।
FAQ
1. गाले टेस्ट में भारत ने अपनी पहली पारी में कितने रन बनाए ?
गाले टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए।
2. गाले टेस्ट में किस भारतीय बल्लेबाजों शतक लगाया ?
देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों की शतकीय पारी खेली।
ये भी पढ़ेंः- BAN vs AUS 1st Test: बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत, घर में घुसकर कंगारुओं को हराया
अन्य प्रमुख खबरें
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23
-
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसा नहीं रहा तनाव: स्टॉर्क
2026-09-23
-
Ind vs Jpn: भारत ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
2026-09-22