आंधी और बारिश बन सकती है आफत, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र को मौसम विभाग की चेतावनी
खबर सार :-
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में मौसम ने करवट बदली है। उत्तर प्रदेश के 28 जिलों में आंधी और बारिश के लिए अलर्ट किया गया है, वही महाराष्ट्र के मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हुई है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: महाराष्ट्र की मुंबई स्थित कुर्ला पश्चिम में भारी बारिश के कारण बुधवार की सुबह लोगों को भूस्खलन का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश के 28 जिलों में आंधी और बारिश के लिए अलर्ट किया गया है। मुंबई स्थित चिराग नगर में गौसियाचाल एक स्थान है, यहां भूस्खलन हुआ। इसके मलबे में दो लोगों के दब जाने की खबर थी। सूचना पर बीएमसी सहित बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य में जुट गए। थोड़ी देर में दो लोगों को मलबे से निकाला गया। बीएमसी की ओर से जानकारी दी गई की 12 अगस्त की सुबह कुर्ला पश्चिम के चिराग नगर स्थित गौसियाचाल में भूस्खलन हुआ था। इसमें चाल के पास बने दो तीन कमरों पर मालबा गिर गया था। आशंका यह भी है कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं। बहरहाल, जानकारी मिली है कि मौके पर दमकल, पुलिस, एंबुलेंस, एनडीआरएफ और बीएमसी के करीग 50 लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैैं।
यह भी पढ़ें : भोपाल में आवागमन प्रभावित, सड़कों पर पानी भरने से स्कूलों में छुट्टी, बाढ़ में फंसे सात युवको को बचाया, एक का शव मिला
मलबे से चार लोगों को निकाला गया
मुंबई फायर ब्रिगेड ने दावा किया है कि बुधवार की सुबह 4 बजे के करीब यह हादसा हुआ। इसमें और भी लोग दबे हो सकते हैं। मौके पर बचाव दल ने दो घायलों को भी मलबे से निकाल कर अस्पताल पहंुचाया। अब तक उनकी हालत स्थिर है। घायलों में 18 साल के सोहेल अंसारी और 14 साल के मोहम्मद अंसारी का इलाज चल रहा है। मलबे से दो शव निकाले गए हैं। राजावाड़ी अस्पताल की ओर से सीएमओ डॉ. विशाल ने 28 साल के साहिल अंसारी और 14 साल के मोहम्मद समीर के मरने की पुष्टि की हैै। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार मुंबई में फिलहाल मानसूनी बारिश जारी रहेगी। विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट
उधर उप्र के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 60 किमी प्रति घंटे तक हवाएं चल सकती हैं। अगले चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के 28 जनपदों में गरज-चमक, बिजली गिरने के साथ ही बारिश की संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग लखनऊ के अनुसार बारिश की संभावना को देखते हुए सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडेय ने प्रदेशवासियों को सावधानी से रहने की अपील किया है। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर (सीएसए) के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पांडेय ने मीडिया को जानकारी दी है कि मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर में आंधी के साथ बारिश की संभावना है।
तीस से साठ किमी की रफ्तार में होंगी हवाएं
इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कहीं-कहीं यह बढ सकती है। करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। तत्कालिक चेतावनी में कुल 20 जिलों को हल्की से मध्यम बारिश, बिजली और तेज हवाओं के लिहाज से सतर्क रहने को कहा गया है। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में स्थानीय स्तर पर गरज-चमक वाले बादल बन रहे हैं। बारिश और तेज हवा की स्थिति में किसानों को खेतों में खड़ी फसलों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही बिजली चमकने के दौरान खेतों में काम करने से बचना चाहिए। जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलेैं।
यह भी पढ़े : हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, किन्नौर में बाढ़ जैसे हालात, भूस्खलन का खतरा
अन्य प्रमुख खबरें
-
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
2026-09-27
-
यूपी में बारिश का कहर, अलग-अलग घटनाओं में 15 लोगों की मौत
2026-09-27
-
झांसी में 24 घंटे में दो पुलिस मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
2026-09-26
-
यूपी और उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
2026-09-26
-
नागालैंड: जहरीली शराब से 19 मौतें, पुलिस ने 19 लोगों को किया गिरफ्तार
2026-09-26
-
निचली बस्तियों तक पहुंचा पानी, भामरागढ संपर्क मार्ग पूरी तरह से बंद
2026-09-26
-
28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी
2026-09-26
-
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया सैनिकों का संयुक्त प्रशिक्षण
2026-09-26
-
स्वर्णरेखा और खरकई का जलस्तर बढ़ा, बैराज से छोड़ा जा रहा पानी
2026-09-25
-
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों की अपील, फैसले को चुनौती
2026-09-25
-
ओडिशा-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश, आज 22 राज्यों में बारिश का अनुमान
2026-09-25
-
अभिजीत दिपके किया देशव्यापी आंदोलन का ऐलान, ज्ञानेश कुमार का मांग इस्तीफा
2026-09-25
-
‘मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष: दुनिया के लिए भी उत्पाद तैयार कर रहा भारत
2026-09-25
-
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: पीएम मोदी और अमित शाह पर चुनावी गड़बड़ी की जांच की मांग
2026-09-24
-
यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड, दो चालक और परिचालक गिरफ्तार
2026-09-24