Delhi-NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश से सुहावना हुआ मौसम, 5 दिनों के लिए आंधी-तूफान का अलर्ट
खबर सार :-
Delhi Rain Alert: सोमवार शाम दिल्ली का मौसम अचानक बदल गया, जिससे चिंता बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी के सभी 11 ज़िलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
खबर विस्तार : -
Delhi-NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सोमवार को जोरदार बारिश हुई। इस झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी राहत मिली। रुक-रुक कर हो रही बारिश से दिन का तापमान कम हुआ है और पूरे इलाके में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी के कई इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज हवाओं (लगभग 60 किमी/घंटा की रफ़्तार) के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी खतरा है। IMD के अनुमान के मुताबिक, अलर्ट के दौरान बारिश की तीव्रता 15 मिमी प्रति घंटे से ज़्यादा हो सकती है। विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है, खासकर भारी बारिश (Rain) और आंधी-तूफान के समय।
दिल्ली के सभी जिलों के लिए रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली के सभी लगभग सभी 11 जिलों सिर्फ राजधानी के किसी खास हिस्से के लिए नहीं के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें नई दिल्ली ,मध्य दिल्ली ,पुरानी दिल्ली, मध्य उत्तर दिल्ली, उत्तरी दिल्ली , उत्तर-पश्चिम दिल्ली, बाहरी उत्तर दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली , दक्षिण दिल्ली , दक्षिण-पूर्व दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और शाहदरा शामिल हैं।
अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में हवा की दिशा भी बदलने की उम्मीद है। 12 अगस्त को हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर चल सकती है, जबकि 13 अगस्त को इसके उत्तर-पश्चिम से पश्चिम की ओर बदलने की उम्मीद है। हवा की गति 10 से 15 किमी/घंटा के बीच रहने की संभावना है। 14 और 15 अगस्त को दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से बहुत हल्की बारिश का भी अनुमान लगाया है। हवा की गति 10-15 किमी/घंटा के आसपास रहने की उम्मीद है। 14 अगस्त को पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिसके बाद 15 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं।
Rain Alert: हवा की गुणवत्ता में हुआ सुधार
इस बीच, सोमवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'मॉडरेट' (संतोषजनक) श्रेणी में रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मॉनिटरिंग डेटा के अनुसार, AQI का स्तर आनंद विहार में 157, चांदनी चौक में 88, पूसा में 63, JNU में 59, नॉर्थ कैंपस में 287, ITO में 86, IIT दिल्ली में 93, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 75, पटपड़गंज में 65 और नरेला में 79 दर्ज किया गया। हाल ही में हुई बारिश के बावजूद, शहर के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता का स्तर 'मॉडरेट' श्रेणी में ही बना रहा।
ये भी पढ़ेंः- Weather Update: दिल्ली-यूपी, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर भी बढ़ा खतरा
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर
2026-09-08
-
पौने दो लाख गोवंश की सुरक्षा का लक्ष्य, 23 टीमें करेंगी टीकाकरण,
2026-09-08
-
युवक के अपहरण से मचा हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
2026-09-08
-
झांसीः तेजी से बढ़ी संख्या, ऑटो से लगभग दोगुने हुए ई-रिक्शा
2026-09-08
-
सीएम योगी आज अयोध्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित
2026-09-08
-
गयाजी में पितृपक्ष मेले को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने किया निरीक्षण
2026-09-07
-
बागपत एक्सप्रेसवे हादसे में 12 की मौत, 12 घायल गंभीर
2026-09-07
-
सत्य निकेतन हादसा: लापरवाही बरतने पर एमसीडी के 5 अधिकारी सस्पेंड
2026-09-07
-
दिल्ली में पहले भी गिर चुकी हैं इमारतें, बड़े हादसों ने ली कई जिंदगियां
2026-09-07
-
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे लाइन पर भूस्खलन, 13 सितंबर तक सेवाएं रद्द
2026-09-07
-
दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवन तत्काल होंगे सील, CM ने दिए निर्देश
2026-09-07
-
महोबा घर में बच्चों से बेफिक्र रहे परिजन, गड्ढे में उतरा रहे थे शव
2026-09-07
-
सीएम रेखा गुप्ता ने किया घटनास्थल का दौरा, अधिकारियों से ली जानकारी
2026-09-07
-
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बचाव अभियान जारी
2026-09-07
-
एमपी जहरीली शराब कांड पर सीएम सख्त, 5 अधिकारी निलंबित
2026-09-06