यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में अगले 2-3 घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

खबर सार :-

मौसम विभाग ने शनिवार शाम को 2 से 3 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यूपी और उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली: शनिवार शाम तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में मौसम खराब होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई जिलों के लिए 'ऑरेंज' नाउकास्ट चेतावनी जारी की है, जो अगले दो से तीन घंटों के लिए लागू रहेगी। इस दौरान मध्यम से भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है, साथ ही 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

IMD का यह नाउकास्ट अलर्ट 26 सितंबर को शाम 4:00 बजे जारी किया गया था और यह शाम 7:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रभावित इलाकों में बारिश की दर 5 से 15 मिमी प्रति घंटा या उससे अधिक हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के एक बड़े हिस्से के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है, जिसमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जैसे जिले शामिल हैं।

भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

इन जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटा) के साथ भारी बारिश और आंधी-तूफान व बिजली गिरने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 'ऑरेंज' अलर्ट का दायरा काफी बड़ा है; IMD ने लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, मेरठ, बरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद सहित 50 से अधिक जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। अलर्ट में अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदांयू, बागपत, बहराईच, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनोर, बुलन्दशहर, देवरिया, एटा, फर्रुखाबाद, फ़तेहपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड, हरदोई, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महराजगंज, मैनपुरी, मऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रायबरेली, रामपुर, संभल, संतकबीर नगर, शामली, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सुल्तानपुर और उन्नाव शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में चेतावनी

शाम तक इन इलाकों में गरज और बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश के कई जिलों को भी ऑरेंज अलर्ट के तहत रखा गया है। इनमें अनूपपुर, बालाघाट, बैतूल, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, नर्मदापुरम, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, पन्ना, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया शामिल हैं। इन जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं का खतरा है।

यह भी पढ़ें:- सतना में लगातार बारिश का असर, मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से घाट डूबे, 26 दिन में दूसरी बार बाढ़ का खतरा

हरियाणा के पंचकुला के लिए भी ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी की चेतावनी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं है। पंजाब क्षेत्र में चंडीगढ़ और एसएएस नगर के साथ-साथ हरियाणा के पंचकुला के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और कोडरमा (झारखंड) के साथ बालासोर और मयूरभंज (ओडिशा); और बीरभूम, मालदा और पश्चिम बर्धमान (पश्चिम बंगाल) में अगले दो से तीन घंटों में आंधी, बिजली, तेज हवाएं और मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रभावित ज़िलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और साथ ही आंधी-तूफान व बिजली गिरने का भी खतरा हो सकता है। बारिश की रफ्तार 5 से 15 मिलीमीटर प्रति घंटा या उससे ज्यादा हो सकती है, जिससे कुछ इलाकों में कम समय में काफी पानी जमा हो सकता है।

लोगों को जरूरी सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने प्रभावित इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों से कहा गया है कि वे आंधी-तूफ़ान और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों या कमजोर इमारतों और ढांचों के नीचे शरण न लें। घर से निकलने से पहले सड़क और ट्रैफिक की स्थिति देख लेने की भी सलाह दी गई है। इसके अलावा, लोगों को सलाह दी गई है कि वे अचानक बाढ़ या भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों में जाने से बचें और स्थानीय प्रशासन व संबंधित एजेंसियों के निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें:- lucknow : मूसलाधार बारिश देख बढ़ी डीएम की चिंता, नगर आयुक्त ने बनाई सक्रिय टीम

अन्य प्रमुख खबरें