lucknow : मूसलाधार बारिश देख बढ़ी डीएम की चिंता, नगर आयुक्त ने बनाई सक्रिय टीम
खबर सार :-
शहर में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में जनजीवन को देखते हुए जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त के इंतजामों और उनकी टीम की तैयारी मौके पर जाकर देखी।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, शहर में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। ऐसे में जिलाधिकारी विशाख जी को कुछ चिंताएं हुईं। इनके निदान के लिए उन्होंने नगर आयुक्त गौरव कुमार से बात की। शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण इन चिंताओं के कारण ही करना पड़ा। शहर में जल निकासी एवं जलभराव की स्थिति को देखने के लिए वह खुद सड़क पर दिखे। डीएम ने मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी जोन की जलनिकासी को मजबूत बनाए रखने के लिए कहा है।
जोन-4 में समस्याओं से निपटने के पुख्ता इंतजाम
निरीक्षण के दौरान डीएम और नगर आयुक्त जोन-4 स्थित ताज अंडरपास, गोमती नगर पंपिंग स्टेशन, जनेश्वर मिश्र रेलवे अंडरपास तथा कठौता झील के निकट सपना स्वीट्स क्षेत्र की स्थिति देखी। इन स्थानों की जल निकासी की व्यवस्था, पंपिंग स्टेशन की स्थिति तथा बारिश के कारण उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं से निपटने की तरकीब खुद आयुक्त ने बताई।
जोन-3 में पंपिंग स्टेशनों से होगी जल निकासी
इसके बाद जिलाधिकारी और नगर आयुक्त जोन-3 स्थित जानकीपुरम पंपिंग स्टेशन तथा बैरल नंबर-2, बंधा रोड का हाल और बारिश की स्थिति को करीब से देखा। अधिकारियों को संबंधित टीम ने जल निकासी एवं पंपिंग व्यवस्था की जानकारी दी। डीएम ने आयुक्त से कहा कि वह की शहर में जलभराव की पूर्व की खबरें अधिकारियों को सतर्क करती हैं। नगर आयुक्त ने अपनी टीम को जरूरी निर्देश भी दिए। यहां कहीं भी ज्यादा जलजमा होता है तो पंपिंग सेट और पंपिंग स्टेशनों से पानी की निकासी की जाती है। नगर आयुुक्त ने बारिश के दौरान के लिए निगम की टीमों के संबंध में बताया कि शहर के सभी जोनों में लगातार सक्रिय हैं। जलभराव की संभावना वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश में मौसम एक्टिव, 18 जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट, सतना-मैहर में स्कूल बंद
नियमित हो रही नालियों की सफाई
शहर में कचरा बड़े पैमाने पर निकलता है। यही नाली और नालों तक पहुंच जाता है। इसको हटाने के इंतजाम निगम करता है। साथ ही विभिन्न स्थानों पर नालियों एवं जल निकासी मार्गों की सफाई भी निगम की ओर से कराई जा रही है। बारिश के पानी की निकासी सुचारु रूप से होती रहेगी तो कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होने पाएगी।
नगर निगम की ओर से आयुक्त ने बताया कि शहर में नगर निगम की टीमें लगातार सक्रिय हैं। जलभराव की खबरों वाले सभी संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। बारिश के कारण कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए निगम की व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की जा चुकी हैं। निगम की ओर से जो टीम बनाई गई हैं, उनमें सभी जल निकासी, सफाई और अन्य आवश्यक कार्यों में लगातार जुटी हुई हैं।
निगम को दे सकते हैं नंबरों पर जानकारी
बारिश के दौरान शहर में कई स्थानों पर पेड़ गिरने की खबर है। इस संबंध में अपने निरीक्षण के समय जिलाधिकारी विशाख जी ने नगर आयुक्त से भी वास्तविकता पूछी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश के कारण जिन भी क्षेत्रों में पेड़ गिरने की सूचना मिल रही हो, वहां समय बिताए बिना टीम को भेजो। जरूरी संसाधन लगाकर पेड़ हटाने की कार्रवाई करें। इससे यातायात में व्यवधान नहीं होगा।
तमाम परेशानियों से बचाए रखने के लिए नगर को हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं। इनमें 9219902911, 9219902912, 9219902913 एवं 9219902914 पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इन नंबरों के साथ ही नगर निगम की ओर से बारिश एवं जलभराव से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 1533 जारी किया गया है।
आपकी शिकायत पहुंच रही कंट्रोल रूम
शहर की समस्याएं मोहल्लों में भी हैं। इनकी जानकारी मिलने पर स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम उनको निस्तारित करता है। स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से शहर में बारिश से संबंधित व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग का जायजा लिया जा सकता है। यहां काम सही हो रहा या नहीं, इसे देखने के लिए डीएम और आयुक्त कार्यालय भी पहुंचे थे। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान जलभराव, गिरे हुए पेड़ अथवा अन्य किसी समस्या की सूचना तत्काल नगर निगम के कंट्रोल रूम को दें।
ये भी पढ़ेंः राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में लगातार बारिश, 32 जिलों में बाढ़ की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट
अन्य प्रमुख खबरें
-
झांसी: नवदुर्गा उत्सव और डांडिया कार्यक्रमों की सुरक्षा पर VHP-बजरंग दल की मांग
2026-10-11
-
झांसी में बाबा बनकर रह रहा हरदोई का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
2026-10-11
-
देवीपाटन मंदिर पहुंचे CM योगी, मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना और गौसेवा
2026-10-11
-
नवरात्रि से पहले UPFSDA की बड़ी कार्रवाई, 20,924 किलो खाद्य पदार्थ जब्त
2026-10-10
-
हिमाचल में 13-14 अक्टूबर को आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’
2026-10-10
-
इंदौर में दो लोगों से कथित मारपीट का मामला, छह पुलिसकर्मी निलंबित
2026-10-10
-
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर CM योगी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-10
-
अमावस्या पर नर्मदा-शिप्रा घाटों पर उमड़ी भीड़, शनि मंदिर में लगीं कतारें
2026-10-10
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फैल रहा लम्पी वायरस, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
2026-10-09
-
राष्ट्रीय डाक सप्ताह की तैयारी, आधार सेवाओं पर विशेष अभियान
2026-10-09
-
हिमाचल में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से पहुंचेगी डाक, 36 पर सेवा शुरू
2026-10-09
-
UP : 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
2026-10-09
-
मध्य प्रदेश में 10-11 अक्टूबर को बारिश के आसार, IMD ने जताई संभावना
2026-10-09
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08