LPG Cylinder Price: अगस्त के पहले दिन LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, दिल्ली से लखनऊ तक घटे दाम

खबर सार :-

LPG Cylinder Price Cut: तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पूरे देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 192 रुपये से लेकर 209 रुयपे तक की कटौती की है। गैस सिलेंडर की कीमतों में इस कटौती से लोगों की बड़ी राहत मिली है। घटी हुई कीमत 1 अगस्त से लागू हो गई है।
LPG Cylinder Price: अगस्त के पहले दिन LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, दिल्ली से लखनऊ तक घटे दाम

खबर विस्तार : -

Commercial LPG Cylinder Price Cut: अगस्त की शुरुआत में ही आम जनता को बड़ी राहत मिली है। शनिवार सुबह-सुबह तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पूरे देश में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा की। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 से ज़्यादा की कमी आई है, जिससे होटलों, रेस्तरां, ढाबों और अन्य कमर्शियल प्रतिष्ठानों को बहुत राहत मिली है। नई दरें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली से लेकर कोलकाता तक घटे दाम

बता दें कि कीमतों में यह कटौती दिल्ली और लखनऊ से लेकर कोलकाता तक के शहरों में लागू की गई है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 202 और कोलकाता में 209 कम की गई है। कटौती के बाद, नई कीमत दिल्ली में 2,728 और कोलकाता में 2,872.50 रुपये हो गई है। लखनऊ में 192 रनों की कटौती के बाद कमर्शियल सिलेंडर अब 2,860.50 रुपये में मिलेगा जो पहले 3,052.50 रुपये में मिल रहा था। वहीं, पटना में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 209 घटकर 3,018 हो गई है। स्थानीय VAT और टैक्स के कारण अलग-अलग राज्यों में कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः- कच्चे तेल की महंगाई से सहमा दुनिया का शेयर बाजार! एशिया में भारी बिकवाली, अमेरिका से यूरोप तक लाल निशान का दबदबा

लगातार दूसरे महीने सिलेंडर की कीमतों में गिरावट

बता दें कि यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी (LPG Cylinder Price Cut) आई है। इससे पहले, 1 जुलाई को कीमत में 183.50 की कटौती की गई थी। इसके विपरीत, इस साल जनवरी और जून के बीच कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में सात बार बढ़ोतरी की गई थी, जिसमें मार्च में दो बार की बढ़ोतरी भी शामिल थी। उस समय, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावटों के कारण कीमतों में बढ़ोतरी का दबाव बना था।

होटल- रेस्टोरेंट और ढाबों को मिली राहत

गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती के बाद दुकानदारों और कमर्शियल प्रतिष्ठानों ने राहत की सांस ली है। कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटलों, रेस्तरां, कैटरिंग सेवाओं, ढाबों और अन्य कमर्शियल प्रतिष्ठानों में किया जाता है। इस वजह से, उम्मीद है कि कीमत में इस कमी से कारोबारियों की ऑपरेटिंग कॉस्ट (काम-काज का खर्च) कम होगी।

दुकानदारों का कहना है कि कीमतें धीरे-धीरे कम हुई हैं। उन्हें उम्मीद है कि लागत को स्थिर करने और कारोबार को आसान बनाने के लिए कीमतें और कम होंगी, इसलिए वे सरकार से कीमतें और घटाने की अपील कर रहे हैं। एक दुकानदार ने कहा कि सिलेंडर की कीमतें कम होने से कारोबार बढ़ेगा और मौजूदा कटौती से काफी राहत मिली है।

ये भी पढ़ेंः- भारत में एप्पल की रिकॉर्ड कमाई, टिम कुक बोले- हर क्षेत्र में बनाया नया इतिहास, iPhone और Mac की बिक्री ने भरी उड़ान

घरेलू LPG सिलेंडर पर कोई राहत नहीं

तेल मार्केटिंग कंपनियां कमर्शियल इस्तेमाल वाले नीले एलपीज सिलेंडर की कीमतें लगातार कम कर रही हैं, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। स्टैंडर्ड 14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू सिलेंडर की दरें 7 जून को तय किए गए स्तर पर ही बनी हुई हैं। दिल्ली में 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 है, जबकि कोलकाता में यह कीमत 968 रुपये पर स्थिर है। इसके अलावा, मुंबई में कीमत 941.50 और चेन्नई में957.50 रुपये है।

LPG Cylinder Price Cut: अन्य कमर्शियल सिलेंडरों के नए दाम

  • 5 किलो एफटीएल सिलेंडर (रिफिल) : 840.50 रुपये
  • 2 किलो एफटीएल पीओएस सिलेंडर (रिफिल) : 351 रुपये
  • 47.5 किलो कमर्शियल सिलेंडर : 7574.50 रुपये
  • 19 किलो एक्स्ट्राटेज सिलेंडर : 3055 रुपये

FAQ...

1- कमर्शियल गैस सिलेंडर कितना सस्ता हुआ ?

19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 1 अगस्त 2026 से देश के अलग-अलग शहरों में 192 रुपये से 209 रुपये तक सस्ता हुआ है। 

2- नई कीमतें कब से होंगी लागू ?

घटी हुई कीमतें 1 अगस्त 2026 से लागू हो चुकी हैं।

3- कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत कम होने से किसे मिलेगा लाभ ?

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत कम होने से होटल, रेस्तरां, ढाबा, कैटरिंग व्यवसाय और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

4- क्या घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम भी कम हुए हैं?

जी नहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह राहत केवल व्यावसायिक (कमर्शियल) उपभोक्ताओं के लिए है।

ये भी पढ़ेंः- Gold-Silver में बिकवाली हावी, MCX पर निवेशकों को लगा झटका

अन्य प्रमुख खबरें