Stock Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी ने दिया जोरदार झटका
खबर सार :-
Stock Market : मंगलवार को, सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन, शेयर बाजार के निवेशकों को एक और झटका लगा। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों सूचकांक लाल निशान के साथ खुले।
खबर विस्तार : -
Share Market Crash: शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी है। बीते कारोबारी दिन में भारी उतार-चढ़ाव के बाद आज यानी मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने एक बार फिर निराश किया और लाल निशान के साथ खुले। 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स खुलते ही 350 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी भारी गिरावट के साथ खुला। IT सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। जबकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण निवेशक सतर्क नजर आए।
मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में करीब 396 अंकों की गिरावट देखी गई, जबकि निफ्टी 50 फिसलकर 22,653 के स्तर पर आ गया। हालांकि, स्मॉल-कैप और मिड-कैप शेयरों में तेजी देखने को मिली। सेक्टोरल स्तर पर, IT, सीमेंट और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली हुई, जबकि फार्मा, हेल्थकेयर और पब्लिक सेक्टर बैंकों के शेयरों में खरीदारी देखी गई।
सेंसेक्स-निफ्टी ने दिया जोरदार झटका
मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में BSE सेंसेक्स 73,484.38 पर खुला जो इसके पिछले बंद स्तर 73,606 से नीचे था। बाजार खुलने के तुरंत बाद बिकवाली के दबाव के कारण यह गिरकर 73,210.76 के निचले स्तर तक आ गया।। NSE निफ्टी में भी कुछ ऐसा ही रुझान देखने को मिला; 50 शेयरों वाला यह इंडेक्स 22,708 पर खुला, जो इसके पिछले बंद स्तर 22,753 से कम था और बाद में गिरकर 22,653 पर आ गया।
IT समेत इन शेयरों में आई गिरावट
IT सेक्टर समेत कई प्रमुख शेयरों में गिरावट देखी गई। शेयर बाजार में आई इस गिरावट के बीच, इंफोसिस (-2.70 फीसदी), HUL (-2%), TCS (-1.80 फीसदी ), एशियन पेंट्स (-1.50 फीसदी) और HCL टेक (-1.40 फीसदी) जैसे लार्ज-कैप शेयरों में कमजोरी रही। मिड-कैप कैटेगरी में भी एमफैसिस (-1.50 फीसदी ), एल्केम (-1.20 फीसदी ) और पेटीएम (-1.10 फीसदी) के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इससे पहले, सोमवार के पिछले ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 482.92 अंक (0.66 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 73,606.75 अंकों पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी सोमवार के सेशन के अंत में 153.20 अंक (0.68 प्रतिशत) की तेजी के साथ 22,753.20 अंकों पर बंद हुआ था।
ये भी पढ़ेंः- लक्ष्मी पूजा से पहले फूलों की कीमतें नियंत्रित, मिट्टी की महंगाई से Potter परेशान
निफ्टी के लिए 22,630 का स्तर होगा अहम
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी 50 के लिए 22,630 का स्तर काफी अहम है। अगर इंडेक्स इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तो बाजार में रिकवरी की कोशिश जारी रह सकती है, जिसमें 23,000 से 23,500 तक के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इसके विपरीत, अगर यह 22,630 के नीचे चला जाता है, तो निफ्टी गिरकर 22,250–22,000 के दायरे में आ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि 22,800 और 22,900 के स्तरों के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव (वोलैटिलिटी) बढ़ सकती है।
विदेशी शेयर बाजारों में तेजी
सोमवार को अमेरिकी समेत विदेशी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। S&P 500 में 0.7 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि नैस्डैक 0.82 प्रतिशत ऊपर चढ़ा। वहीं, शुरुआती कारोबार के दौरान एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। आगे चलकर, बाजार की दिशा कच्चे तेल की कीमतों, मध्य पूर्व के हालात, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक और कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजों से तय होगी। इसके अलावा, साप्ताहिक और मासिक डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव भी बढ़ सकता है।
कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बनी चिंता का विषय
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, ब्रेंट क्रूड का 114 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बने रहना और अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड का लगभग 4.97% के स्तर पर रहना बाजार के लिए चुनौतियां पैदा कर रहा है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भारत में महंगाई बढ़ा सकती हैं और कंपनियों की लागत पर दबाव डाल सकती हैं। वहीं, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के ऊंचे स्तर पर रहने से विदेशी निवेशकों की जोखिम भरे बाजारों में निवेश करने की दिलचस्पी कम हो सकती है। हालांकि, दूसरी तिमाही के बेहतर कॉर्पोरेट नतीजों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से बाजार को कुछ सहारा मिल रहा है।
FAQ...
1- शेयर बाजार क्या है?
शेयर बाजार एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म या जगह है जहां सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर खरीदे और बेचे जाते हैं।
2- भारत में शेयर बाजारों को कौन नियंत्रित करता है?
भारत में शेयर बाजार के लिए नियामक निकाय SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) है।
3- मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी की क्या स्थिति थी ?
मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में BSE सेंसेक्स 73,484.38 पर खुला जो इसके पिछले बंद स्तर 73,606 से नीचे था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी भारी गिरावट के साथ खुला। 50 शेयरों वाला यह इंडेक्स 22,708 पर खुला, जो इसके पिछले बंद स्तर 22,753 से कम था और बाद में गिरकर 22,653 पर आ गया।
ये भी पढ़ेंः- धनतेरस-दिवाली से पहले औंधे मुंह गिरा सोना, 14 000 रुपये तक हुआ सस्ता ! चांदी में भी भारी गिरावट
अन्य प्रमुख खबरें
-
धनतेरस-दिवाली से पहले औंधे मुंह गिरा सोना, 14 हजार रुपये तक हुआ सस्ता !
2026-10-26
-
Potter ने कम किया मूर्तियों का निर्माण, 25 हजार वाली मिट्टी 50 हजार में दी
2026-10-25
-
धनतेरस से पहले सोना हुआ सस्ता ! चांदी भी 2 लाख के नीचे आई
2026-10-23
-
भारत-यूरोपीय संघ के पास मजबूत आर्थिक साझेदारी बनाने का सुनहरा अवसर
2026-10-23
-
लखनऊ के दीवाली मेले में महिलाओं की मेहनत को मिलेगा नया बाज़ार
2026-10-22
-
स्कॉच व्हिस्की आयात की जांच, पर्नो रिका पहुंची DRI टीम
2026-10-22
-
भारत-स्वीडन साझेदारी: रक्षा, ग्रीन टेक और नवाचार से बढ़ेगी ग्रोथ
2026-10-22
-
ई-मुद्रा पर जांच का असर, 3 दिन में 35% तक टूटे शेयर
2026-10-22
-
भारत-ब्रिटेन व्यापार को नई उड़ान, TPCI-UKIBC में समझौता
2026-10-22
-
सोना-चांदी धड़ाम! सोना 1.28% टूटा, चांदी ₹5,600 फिसली
2026-10-22
-
शेयर बाजार धड़ाम! सेंसेक्स 366 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला
2026-10-22
-
HDFC बैंक में डेटा लीक की आशंका, जांच के बाद होगा फैसला
2026-10-21
-
निफ्टी पर बर्नस्टीन का झटका, टारगेट घटाकर किया 25,000
2026-10-21
-
एसबीआई डेटा लीक: डार्क वेब पर 3,897 ग्राहकों की जानकारी उजागर
2026-10-21
-
मेरठ में 200 करोड़ की रेयर अर्थ रिफाइनरी, 1,300 लोगों को मिलेगा रोजगार
2026-10-21