2030 तक AI आधारित सेवाओं से 100-200 अरब डॉलर के नए कारोबारी मौके होंगे पैदा: Report
खबर सार :-
एआई आधारित सेवाओं से वर्ष 2030 तक 100-200 अरब डॉलर के नए कारोबारी अवसर पैदा होने की संभावना है। टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनियों में जरूरी प्रतिभाओं का बड़ा हिस्सा इसके लिए पहले से ही मौजूद है। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आने वाले वर्षों में 200 अरब डॉलर तक नए कारोबारी अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई गई है। एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि एआई आधारित सेवाओं से वर्ष 2030 तक 100-200 अरब डॉलर के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनियों में जरूरी प्रतिभाओं का बड़ा हिस्सा इसके लिए पहले से ही मौजूद है। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई आधारित सेवाओं से 2030 तक उद्योग की वृद्धि में 300-400 अरब डॉलर का योगदान होने की संभावना है। हालांकि, वर्तमान राजस्व अनुबंधों में करीब 200 अरब डॉलर की कमी भी होने की आशंका जतायी गई है। जिसके चलते शुद्ध अवसर 100-200 अरब डॉलर ही रहने की संभावना है।
प्रतिभाओं को सही काम में लगाना चुनौती
बीसीजी की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य चुनौती प्रतिभाओं की उपलब्धता की बजाय उन्हें सही काम में लगाने की है। टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनियों के एआई से जुड़े कर्मचारियों में से 10-15 प्रतिशत कर्मचारी एप्लाइड एआई के क्षेत्र में काम करते हैं। वहीं एआई आधारित कंपनियों में यह आंकड़ा 90-95 प्रतिशत है। टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनियों के शेष बचे 85-90 प्रतिशत कर्मचारी इन्फ्यूज्ड एआई के दायरे में आते हैं। यहां पर पेशेवर लोग वर्तमान काम को बेहतर करने के लिए एआई का उपयोग करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि उद्योग में 300-400 अरब डॉलर की वृद्धि एजेंटिक सॉल्यूशंस को विकसित करने और उनका संचालन करने से होगी। एजेंटिक टूल्स के विकसित होने के साथ ही इस प्रकार के काम को आउटसोर्स करना संभव होगा।
बाजार 2.2-2.4 लाख करोड़ डॉलर पहुंचने का अनुमान
ग्लोबल सर्विसेज बाजार के 2025 में करीब 1.6-1.7 लाख करोड़ डॉलर से बढ़कर 2030 तक 2.2-2.4 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। बीसीजी की मैनेजिंग डायरेक्टर और पार्टनर स्रेइशा जॉर्ज ने कहा कि, जो लोग एप्लाइड एआई के क्षेत्र में काम करने में सक्षम हैं वे पहले से ही कंपनियों में पेरोल पर काम कर रहे हैं। वहीं, ग्राहक अब घंटों की बजाय नतीजों के आधार पर भुगतान करने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके चलते काम के लिए कर्मचारियों की तैनाती और उन्हें मिलने वाले पारिश्रमिक का तरीका बदल रहा है।
एप्लाइड एआई की 40 अलग-अलग भूमिकाओं की पहचान
बीसीजी की रिपोर्ट में एप्लाइड एआई से जुड़ी 40 अलग-अलग भूमिकाओं की पहचान की गई है। इसमें प्रत्येक को टेक्नोलॉजी क्षेत्र की किसी वर्तमान भूमिका से जोड़ा गया है। उदाहरण के तौर पर डेटा साइंटिस्ट या फुल-स्टैक डेवलपर आगे चलकर फॉरवर्ड-डिप्लॉयड इंजीनियर बन सकता है। इसी प्रकार से एक डेवऑप्स इंजीनियर एआई ऑप्स इंजीनियर और डेटा इंजीनियर सेमांटिक इंजीनियर की भूमिका में आगे बढ़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, किसी डेटा साइंटिस्ट को फॉरवर्ड-डिप्लॉयड इंजीनियर की भूमिका के लिए तैयार करने में उतने प्रयास की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक कौशल विकास की जरूरत होती है, जितनी एक डेटा इंजीनियर को एआई डेटा इंजीनियर बनाने में पड़ती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
दिसंबर में ब्रसेल्स जाकर भारत-ईयू एफटीए पर हस्ताक्षर करेंगे पीएम मोदी
2026-10-30
-
Stock Market Today: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का
2026-10-28
-
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी ने दिया जोर का झटका
2026-10-27
-
धनतेरस-दिवाली से पहले औंधे मुंह गिरा सोना, 14 हजार रुपये तक हुआ सस्ता !
2026-10-26
-
Potter ने कम किया मूर्तियों का निर्माण, 25 हजार वाली मिट्टी 50 हजार में दी
2026-10-25
-
धनतेरस से पहले सोना हुआ सस्ता ! चांदी भी 2 लाख के नीचे आई
2026-10-23
-
भारत-यूरोपीय संघ के पास मजबूत आर्थिक साझेदारी बनाने का सुनहरा अवसर
2026-10-23
-
लखनऊ के दीवाली मेले में महिलाओं की मेहनत को मिलेगा नया बाज़ार
2026-10-22
-
स्कॉच व्हिस्की आयात की जांच, पर्नो रिका पहुंची DRI टीम
2026-10-22
-
भारत-स्वीडन साझेदारी: रक्षा, ग्रीन टेक और नवाचार से बढ़ेगी ग्रोथ
2026-10-22
-
ई-मुद्रा पर जांच का असर, 3 दिन में 35% तक टूटे शेयर
2026-10-22
-
भारत-ब्रिटेन व्यापार को नई उड़ान, TPCI-UKIBC में समझौता
2026-10-22
-
सोना-चांदी धड़ाम! सोना 1.28% टूटा, चांदी ₹5,600 फिसली
2026-10-22
-
शेयर बाजार धड़ाम! सेंसेक्स 366 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला
2026-10-22
-
HDFC बैंक में डेटा लीक की आशंका, जांच के बाद होगा फैसला
2026-10-21