Stock Market Today: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 22600 के नीचे आई
खबर सार :-
Stock Market Today: शेयर बाजार में बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को शुरुआती कारोबार में, दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी-लाल निशान में खुले। जानें कि शेयरों का हाल कैसा है।
खबर विस्तार : -
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को हाहाकार मच गया। बाजार में लगातार सातवें दिन गिरावट देखने को मिली है। दरअसल कमजोर वैश्विक संकेतों और IT तथा बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली के बीच शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरा दिन बुधवार को भी लाल निशान के साथ खुला। प्रमुख सूचकांकों, सेंसेक्स और निफ्टी-50 दोनों में 1 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स 800 अंक के गिरावट के साथ 73,000 के नीचे आ गया। वहीं NSE निफ्टी 50 में भी 0.91 फीसदी या 209.05अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 22600 के नीचे आ गई।
सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 22600 के नीचे आई
दरअसल कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और आज बाद में आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले निवेशकों की सतर्कता का असर बाजार के सेंटिमेंट पर पड़ा। नतीजतन, 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स अपने पिछले बंद 73,598.67 से 826.19 अंक यानी 1.12 प्रतिशत गिरकर 72,772.48 के दिन के निचले स्तर पर आ गया। जबकि NSE निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 22,749.75 से 209.05 अंक यानी 0.91 प्रतिशत गिरकर 22,540.70 के निचले स्तर पर पहुंच गया।
IT सेक्टरों में सबसे ज्यादा गिरावट
सेक्टर के हिसाब से देखें तो, निफ्टी ऑटो को छोड़कर बाकी सभी निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी ऑटो में 0.36 फीसदी की बढ़त रही। जबकि IT शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। निफ्टी 50 में इन्फोसिस सबसे ज्यादा नुकसान में रहा, जिसमें करीब 4.5% की गिरावट आई। HCL टेक्नोलॉजीज में 3.3%, टेक महिंद्रा में 3.1% और TCS में 2.6% की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि ऑटो और फार्मा सेक्टर में हल्की रौनक है।
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों की बात करें तो, चीन का शंघाई इंडेक्स 0.87 प्रतिशत और शेन्जेन इंडेक्स 2.19 प्रतिशत ऊपर चढ़ा। जापान के निक्केई में 1.26 प्रतिशत की बढ़त रही, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.38 प्रतिशत बढ़ा। दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 6.2 प्रतिशत ऊपर रहा।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। नैस्डैक 1.18 प्रतिशत, S&P 500 0.6 प्रतिशत और डाउ जोंस 0.03 प्रतिशत ऊपर चढ़े। 27 अक्टूबर को, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 4,240 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,250 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
क्या कहते हैं बाजार के जानकार
जानकारों का मानना है कि निवेशक US फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसलों और कंपनियों की तिमाही नतीजों पर करीबी नजर रखेंगे। ये कारक आने वाले सत्रों में बाजार की दिशा और उतार-चढ़ाव को प्रभावित कर सकते हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रेंट क्रूड का 114 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बने रहना और अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड का लगभग 4.97% के स्तर पर रहना बाजार के लिए चुनौतियां पैदा कर रहा है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भारत में महंगाई बढ़ा सकती हैं और कंपनियों की लागत पर दबाव डाल सकती हैं।
FAQ...
1- शेयर बाजार क्या है?
शेयर बाजार एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म या जगह है जहां सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर खरीदे और बेचे जाते हैं।
2- भारत में शेयर बाजारों को कौन नियंत्रित करता है?
भारत में शेयर बाजार के लिए नियामक निकाय SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) है।
3- बुधवार 28 अक्टूबर को सेंसेक्स और निफ्टी की क्या स्थिति थी ?
बुधवार को कारोबार की शुरुआत में BSE सेंसेक्स 800 अंक के गिरावट के साथ 73,000 के नीचे आ गया। वहीं NSE निफ्टी 50 में भी 0.91 फीसदी या 209.05अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 22600 के नीचे आ गई।
ये भी पढ़ेंः- धनतेरस-दिवाली से पहले औंधे मुंह गिरा सोना, 14 000 रुपये तक हुआ सस्ता ! चांदी में भी भारी गिरावट
अन्य प्रमुख खबरें
-
दिसंबर-फरवरी में बढ़ सकती है EMI, RBI करेगा फैसला
2026-11-17
-
मेक इन इंडिया का दम, निवेश और मैन्युफैक्चरिंग ने पकड़ी रफ्तार
2026-11-17
-
ग्लोबल दबाव के बीच सपाट खुला बाजार, PSU बैंक-ऑटो में तेजी
2026-11-17
-
1.5 लाख के ऋण से शुरू किया कारोबार, आज सात मशीनों से दोना-पत्तल बना रहीं दुखना की महिलाएं
2026-11-17
-
बजट 2027-28 के लिए वित्त मंत्री ने की प्री-बजट परामर्श बैठक
2026-11-16
-
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 218 अंक उछला; आईटी शेयर चमके
2026-11-16
-
Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 5700 तक गिरे दाम
2026-11-16
-
CNG Price Hike: सीएनजी फिर हुई मंहगी, एक झटके में 1.50 रुपये बढ़े दाम
2026-11-15
-
भागलपुर के बाजारों में महंगाई हावी, छठपर्व पर 45 करोड़ का कारोबार
2026-11-15
-
Milk Price Hike: अमूल-मदर डेयरी के बाद वेरका ने भी बढ़ाए दूध के दाम
2026-11-13
-
महंगाई का झटका! प्याज 116% महंगा, खुदरा महंगाई 6.09% पार
2026-11-12
-
सोना 2,150 रुपये तक टूटा, चांदी भी धड़ाम! जानें आज के भाव
2026-11-12
-
किआ का आंध्र प्रदेश में 2 अरब डॉलर का निवेश, 12 हजार नौकरियां
2026-11-12
-
भारत की GDP में आएगा उछाल, FY27 में 7.4% ग्रोथ का अनुमान
2026-11-12
-
भारत ने की कोयला और प्राकृतिक गैस के आयात पर 100 अरब डॉलर की बचत
2026-11-12