केंद्र ने एमएसपी पर दालों और तिलहनों की खरीद को मंजूरी दी, तीन राज्यों में यूपी शामिल
खबर सार :-
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश को खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य के लाभ में शामिल कर किसानों की कई परेशानियां दूर कर दी हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार के दिन उत्तर प्रदेश को खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 5,547.99 करोड़ रुपए की खरीद को मंजूरी दी। इससे उत्तर प्रदेश के किसानों को बड़ा लाभ मिलने वाला है। कृषि मंत्री की ओर से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की लिए ऐसे प्रयास किए जा रहे है। तेलंगाना और कर्नाटक में भी खरीफ विपणन सत्र के लिए मूल्य समर्थन योजना के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 5,547.99 करोड़ रुपए की खरीद को मंजूरी दी।
बाजार कीमतों में गिरावट से किसानों को है बचाना
केंद्रीय कृषि मंत्री ने दाल और तिलहन की खरीद को बढ़ावा देने के लिए यह प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा है कि बाजार कीमतों में गिरावट से किसानों को बचाना है। आर्थिक रूप से किसानों को समृद्धशाली बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना और कर्नाटक के लिए भी योजना को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा है कि इस फैसले से किसानों को अधिक आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। सरकार की योजना के अनुसार दाल और तिलहन की घरेलू फसलों को बढ़ावा देने के प्रयास किये जा रहे हैं। किसानों के अलावा इससे देश को भी आर्थिक लाभ होंगे। मिट्टी की उर्वरा शक्ति के लिए भी ऐसे ही फेसले लिए हैं। यह फैसले महत्वपूर्ण हैं।
यह भी पढ़ें : INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद चुनाव आयोग पर विपक्ष का हमला, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
उपज का भुगतान समय पर दिलाने के लिए निर्देश
किसान की उपज में भी बढ़ोतरी के प्रयास हो रहे हैं। कृषि मंत्री ने कहा है कि निर्धारित खरीद केंद्र पर व्यवस्था पारदर्शी रहेगी। उन्होंने किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय पर दिलाने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके लिए सीधे उनके बैंक खाते में पैसा पहुंचेगा। किसान की आय बढ़ाने के संबंध में उन्होंने कहा है कि आत्म निर्भरता की मजबूती के लिए सरकार प्राथमिकताओं से जरूरी काम कर रही है। पिछले दिनों भी उन्होंने कहा था कि उर्वरक की खपत कम करने के लिए मिट्टी की गुणवत्ता की जांच जरूरी है। उन्होंने कुछ आंकड़े देकर बताया भी कि पिछले सालों की तुलना में खपत कम हुई है।
सरकार सुनिश्चित करती है कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिले, इसके लिए वह योजनाओं पर जोर दे रही है। वैज्ञानिकों और कृषि केद्रो में जिम्मेदार लोगों को गांव-गांव जाने के लिए कहा जा रहा है। खरीद योजना के तहत तीनों राज्यों के किसानों को प्रमुख दालों और तिलहनों की बड़ी पैमाने एमएसपी खरीद का लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य बाजार कीमतों में गिरावट से किसानों को बचाना और उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना है। खासतौर पर दाल और तिलहन उत्पादकों को इससे लाभ मिलेगा। योजना के सबसे ज्यादा हिस्सा उत्तर प्रदेश का है। इसके तहत 4,66,000 मीट्रिक टन तुअर की 3,937.70 करोड़ रुपए में और 6,250 मीट्रिक टन मूंग की 54.87 करोड़ रुपए में एमएसपी पर खरीद की जाएगी।
किसानों को अधिक आर्थिक सुरक्षा मिलेगी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस फैसले से किसानों को अधिक आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। साथ ही, यह दालों और तिलहनों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी निर्धारित खरीद केंद्रों पर खरीद की व्यवस्था पारदर्शी रहेगी और किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय पर सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाना प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए योजनाआंें को सीधे उत्तर प्रदेश पहले ही भेज दिया जाता है। किसानों को चाहिए कि असवरों का लाभ लें। वह भी सरकार की योजनाओं की जानकारी लेते रहें। इसके लिए किसान केद्र चलाए जा रहे हैं। मंजूर की गई खरीद योजना के तहत तीनों राज्यों के किसानों को प्रमुख दालों और तिलहनों की बड़े पैमाने पर एमएसपी पर खरीद का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें : पटना में वाम संगठनों का प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से झड़प, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्लास्टिक हमारे लिए अभिशाप, यूपी में बांस उद्योग के लिए सरकार प्रतिबद्ध: ब्रजेश पाठक
2026-09-30
-
खेतों की मिट्टी की जांच कर खाद का पैमाना देंगे वैज्ञानिक, विदेश माल भेज सकेंगे किसान
2026-09-30
-
यूपी में फल-फूल रहा मशरूम का उत्पादन, किसानों में बढ़ी लोकप्रियता
2026-09-29
-
प्रदेश के हर नागरिक के सुख-दुख में ढाल बनकर खड़ी है योगी सरकारः कृषि मंत्री
2026-09-27
-
शिमला में हुए तीन करार, पहाड़ों की खेती से कमाएंगे वैद्य और किसान
2026-09-26
-
धान की फसल में बालियां निकलने का समय, जरूरी है उचित फसल प्रबंधनः एनआईबीएसएम
2026-09-26
-
सीड पार्क रोड के लिए काटे जाएंगे वृक्ष, निश्चित सीमा में ही उर्वरक पाएंगे किसान
2026-09-26
-
लखनऊ समेत कई जिलों में हो रही बारिश, 27 तक मौसम खराब रहने के आसार
2026-09-25
-
कभी हल्की धूप तो कभी फुहार, हथिया नक्षत्र का यही प्रभाव
2026-09-24
-
कृषि समृद्धि में MP का डंका, खाद्यान्न उत्पादन में रच रहा नए कीर्तिमान
2026-09-23
-
पीली पड़ रही धान की फसल पर बारिश मेहरबान, महंगाई के कारण नहीं हुई सिंचाई
2026-09-23
-
कुलंजन की खेती के कई फायदे, आमदनी का श्रोत है फसल की जड़
2026-09-20
-
किसान और गरुड़ पक्षी में निभ रही दोस्ती, मक्का अब हो गया सुरक्षित
2026-09-20
-
खेत की मिट्टी को केंचुए का इंतजार, फसलों में कमजोर हो रही पैदावार
2026-09-20
-
एक साथ कई लाभ वाली फसल है जौ, बीज पर भी लें अनुदान
2026-09-19