सिंगल क्लिक सिस्टम, और पहुंच गई किसानों के खातों में रकम
खबर सार :-
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खंडवा जिले में किसानों को एक बड़ी सौगात दी है। यहां आयोजित किए गए बलराम कृषि महोत्सव के दौरान वह पहंुचे और किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में रकम ट्रांसफर की है।
खबर विस्तार : -
भोपाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खंडवा जिले में किसानों को एक बड़ी सौगात दी है। यहां आयोजित किए गए बलराम कृषि महोत्सव के दौरान वह पहंुचे और किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में रकम ट्रांसफर की है। बताया गया है की जो रकम बैंक खातों में भेजी गई है, वह 3300 करोड़ रुपए से ज्यादा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश भर से आए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जो राशि उनके खातों में दी गई है, वह उत्पादन बढाने में मदद करेगी। नई कृषि उपज मंडी परिषद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वह पहुेंचे थे।
हमारी सरकार आगे भी आपके साथ रहेगी
सिंगल क्लिक सिस्टम के जरिए ज्यादा किसानों के खातों तक पहुंचना आसान हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और विभिन्न योजनाओं व वित्तीय सहायता के जरिए किसानों के उत्थान के लिए काम कर रही है। राज्य के सभी किसानों को महोत्सव में उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने आपकी स्थिति को मजबूत किया है और आगे भी आपके साथ रहेगी। मुख्यमंत्री ने खंडवा जिले के प्रगतिशील किसानों को उनके नवाचारों कृषि में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तथा उनके कार्यों में कड़ी मेहनत करने वाले किसानों को सम्मानित किया है।
किसान कल्याण योजना है प्रतिभाशाली योजनाओं में
सीएम ने कार्यक्रम से पहले आधुनिक कृषि तकनीकी की हालत जानी और कृषि मशीनरी तथा विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाई गई स्टाल को भी करीब से देखा। उन्होंने किसान और वहां मौजूद लोगों से कम्युनिकेशन की जानकारी की। प्रदर्शकों से बातचीत कर पूछा की खेती की नवीनतम तकनीक से कैसे और उन्नतशील बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान कल्याण योजना उनकी प्रतिभाशाली योजनाओं में है। इसके तहत सहायता किसानों को खेती के खर्चों को पूरा करने के लिए दी जाती है। यह रकम उन्हें उनके कार्य में मदद करती है और आधुनिक खेती के तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।
योजनाओं का लाभ किसानों को लेना चाहिए
उनके कार्यों में कहीं रुकावट नहीं आने देती है। मुख्यमंत्री ने फसल उत्पादन खेती में सिंचाई मशीनों किसान कल्याण आदि विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि कृषि उत्पादकता में सुधार लाने की जरूरत है। खेती से होने वाली आय बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। इसका लाभ किसानों को लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि इससे उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को ज्यादा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, राज्य के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। सीएम का खंडवा में दादाजी दरबार जाकर पूजा अर्चना का मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सीएम के आने से पहले ही पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी कर रखी थी। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था।
यह भी पढ़ें रानी झांसी वाहिनी पार्क में लगाए 100 पौधे
अन्य प्रमुख खबरें
-
कृषि मंत्री शाही की अपील, फसलों के बीजों की बुकिंग में फ्री का लें लाभ
2026-09-07
-
पैसे कमाने हैं तो बदलें परंपराएं, गोमा यशी बेल लगाएं
2026-09-07
-
रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन से मजबूत हुई खाद्य सुरक्षा, भंडारण नेटवर्क भी बना सहारा
2026-09-03
-
‘कैच द रेन’ अभियान में छत्तीसगढ नंबर-1, बारिश की हर बूंद पर कब्जा
2026-09-02
-
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है राहत
2026-09-02
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने डेल्टा सिंचाई के लिए मेट्टूर बांध खोला
2026-09-01
-
ईरान से हमले का बदला लेंगे ट्रंप, चुन-चुन कर करेंगे प्रहार
2026-09-01
-
दलहन उत्पाद की तकनीक में हम फेल, बुवाई के बिना रह जाते खाली खेत
2026-08-31
-
ड्रोन से खेतों में दवा छिड़केंगी समूह की महिलाएं, बनेंगी आत्मनिर्भर
2026-08-30
-
केरल : इडुक्की में हाथी के हमले से बागान श्रमिक की मौत
2026-08-27
-
पश्चिम बंगालः प्रवासी मजदूर परिवारों की पहचान कर रोजगार कार्ड देगी सरकार
2026-08-27
-
पित्त दोष के लिए रामबाण है इमली, जान लें गुण सभी तो आयुर्वेद है इमली
2026-08-26
-
खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी, कारोबारी संग खरीददार परेशान
2026-08-25
-
iiim के बीज और किसानों का कमाल, जम्मू-कश्मीर को फूल बना रहे खुशहाल
2026-08-25
-
सिरसाः खारे पानी में झींगा पालन, 14 लाख निवेश, 65 लाख का कारोबार
2026-08-24