रानी झांसी वाहिनी पार्क में लगाए 100 पौधे

खबर सार :-

आज शहर के जोन-7 स्थित मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के रानी झांसी वाहिनी पार्क में वीआईपी लोगों की मौजूदगी थी। यह अवसर था, एक पेड़ मां के नाम” लगाने का।
रानी झांसी वाहिनी पार्क में लगाए 100 पौधे

खबर विस्तार : -

लखनऊ, आज शहर के जोन-7 स्थित मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के रानी झांसी वाहिनी पार्क में वीआईपी लोगों की मौजूदगी थी। यह अवसर था, एक पेड़ मां के नाम” लगाने का। इसे अभियान का रूप दिया गया।  मंगलवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन था। इस दौरान वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना भी पहुंचे थे। महापौर सुषमा खर्कवाल के अलावा विधायक ओपी श्रीवास्तव ने इस पौधरोपण आयोजन में उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के जरिए पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।

विधायक, नगर आयुक्त ने उपस्थिति दर्ज कराई

मंत्री सुरेश खन्ना ने गुड़हल का पौधा लगाया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने चांदनी का तो अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर विधायक लखनऊ पूर्वी ओपी श्रीवास्तव, पार्षद अशोक उपाध्याय, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, जोनल अधिकारी विकास सिंह, उद्यान अधीक्षक शशिकांत शशि, गंगाराम गौतम सहित ने उपस्थिति दर्ज कराई।

गुड़हल, आम, अमरूद, टिकोमा एवं चांदनी आदि पौधे लगाए

सभी ने गुड़हल, आम, अमरूद, टिकोमा एवं चांदनी आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रानी झांसी वाहिनी पार्क में 100 से अधिक पौधे लगाए गए। सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक जनआंदोलन है। प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उसकी देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और जनभागीदारी से ही हरित एवं स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

सुषमा खर्कवाल ने कहा कि अभियान भावनाओं और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संगम है। जिस प्रकार मां अपने बच्चों का पालन-पोषण करती हैं, उसी प्रकार वृक्ष भी हमें जीवन के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करते हैं। पौधारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी होना चाहिए। हर नागरिक यदि एक पौधे को वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल का दायित्व निभाए, तो हमारा शहर और अधिक हरित एवं स्वच्छ बन सकता है। उन्होंने कहा कि लखनऊ नगर निगम पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और जनसहभागिता के माध्यम से ऐसे अभियानों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढें  : जल निकासी न होने से धान की फसल डूबी

अन्य प्रमुख खबरें